Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मीडिया पर भाजपा नेता की बेवाक टिप्पणी से ऊपजे सवाल

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 21, 2018
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजेपी नेता एस.वी. शेखर

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

तमिलनाडु में विगत दिनों आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला पत्रकार का गाल थपथपाने के बाद भाजपाई राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की काफी निंदा हुई थी. इससे क्रोधित भाजपा नेता एस.वी. शेखर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मीडिया में कई अनपढ़ और जाहिल लोग हैं. राज्यपाल पर आरोप लगाने वाली ये महिला जर्नलिस्ट इसका अपवाद नहीं है. एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के मुकाबले मीडिया सेक्टर में महिलाओं के साथ ज्यादा यौन उत्पीड़न होता है. महिला जर्नलिस्ट मीडिया में पद पाने और अपने काम निकालने के लिए बड़े लोगों के साथ सोती हैं.”

भाजपा नेता के इस पोस्ट की जहांं चौतरफा निंदा हो रही है, वहीं उनका यह पोस्ट भाजपा के चरित्र और बिकाऊ दलाल मीडिया पर कड़ी टिप्पणी भी है. मीडिया का यह बिकाऊ दलाल चरित्र हर काल में रहा है, पर उसके चरित्र का सीधा चित्रण कभी सरेआम नहीं किया गया. मीडिया की दलाली और पैसों के लिए कुछ भी करने की आतुरता ने भारतीय मीडिया को सीधा गलीज में धकेल दिया है, जिस गलीज का ही छींटा भाजपा नेता के इस टिप्पणी के रूप में नजर आया है.

भाजपा के इस नेता की मलामत जितनी की जाये कम है, परन्तु उसके उठाए सवाल भारतीय मीडिया का पीछा नहीं छोड़ेगा. नींद में भी अपनी आत्मा तक को सरेआम भाजपा के चरणों में बिछा देने की आतुरता पर भाजपा नेता की यह टिप्पणी टीस मारती रहेगी, खासकर उन महिला पत्रकारों, एंकरों को जो चीख-चीख कर हिस्टिरिया की हद तक भाजपा के कुख्यात जनविरोधी गतिविधियों का पक्षपोषण करती है और भाजपा के विरोधियों को अपने एंकरिंग के जरिए बेईज्जत करने की कोशिश करती है.

भारतीय बिकाऊ दलाल मीडिया पर भाजपा नेता के द्वारा की गई यह शर्मसार टिप्पणी मीडिया को चेतावनी के तौर पर लेना चाहिए क्योंकि अगर वह खुद को दलाली के चंगुल से बाहर नहीं ला पाती है तो उसे इससे भी ज्यादा घृणास्पद टिप्पणी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए, जब एक-एक पत्रकारों और एंकरों का बकायदा नाम लेकर सरेबाजार बोली लगाई जायेगी.

पिछले दिनों कोबरा पोस्ट के खोजी पत्रकारों के माध्यम से जिस प्रकार भारतीय मुख्यधारा की मीडिया के बिकाऊ और दलाल चरित्र को बेनकाब किया गया था, भाजपा के इस नेता का यह घृणास्पद पोस्ट मीडिया के इसी चरित्र पर एक बेवाक टिप्पणी है क्योंकि बिकाऊ और दलालों की इज्ज़त तभी तक की जाती है जब तक उससे काम लेना हो, उसके बाद उसकी इज्ज़त दो कौड़ी की भी नहीं होती, न तो जनता की नजर में और न ही उसके नजर में जिसके लिए उसने अपना स्वत्व गंवाया था. भाजपा नेता एस.वी. शेखर का यह बयान, ‘बड़े लोगों के साथ सोए बिना कोई भी रिपोर्टर या एंकर नहीं बन सकती’, देश की दलाल-बिकाऊ मीडिया के बदशक्ल चेेहरे पर एक करारा तमाचा हैै.

Read Also –
कोबरा पोस्ट की खोजी रिपोर्ट: पैसे के लिए कुछ भी छापने को राजी बिकाऊ भारतीय मीडिया

Previous Post

कालजयी अरविन्द : जिसने अंतिम सांस तक जनता की सेवा की

Next Post

पुलिसिया उत्पीड़न से त्रस्त आम जन

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

पुलिसिया उत्पीड़न से त्रस्त आम जन

Comments 2

  1. S. Chatterjee says:
    8 years ago

    He is not far off the mark but who is responsible?

    Reply
  2. AP Bharati says:
    8 years ago

    Apni mansikta to unhone byan ki hi par media ko aaina bhi dikhaya, yeh ham par hai ki ham sudharen aur aise mantriyon, netaon, naukarshahon, dhannsethon, dalal media ko sudharen

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वामपंथियों ने इतिहास से लुप्त कर दिया एक कड़वा सच : ममी की पुकार

November 17, 2021

पोर्नोग्राफी सिद्धांत है, बलात्कार उसका अभ्यास है !

August 3, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.