Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

चोर

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 9, 2023
in लघुकथा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
चोर
चोर

भूरे ने कूड़े से भरी रेहड़ी खत्ते में पलट कर वहीं छोड़ दी. कूड़ेदान कचरे से लबालब भर गया है. उसकी जोरू खाली रेहड़ी को घसीट कर खत्ते के बाहर ले आई.

‘अभी रुक, एक बीड़ी पी लूं…’ भूरा खत्ते से सटे लैम्प-पोस्ट के नीचे उकड़ू बैठ गया. बीड़ी सुलगाकर बड़ा-सा कश खींचा और धुआं छोड़ते हुए फुसफुसाया, ‘…इतनी रात हो गई है कूड़ा इकट्ठा करते-करते…खाने का एक दाना नहीं गया पेट में. ये भी भूखी है बेचारी !…..अब कहां पकाएगी !…तंदूर चले चलेंगे.’

You might also like

एन्काउंटर

धिक्कार

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

खाने के बाबत निश्चित कर लेने पर पैदा हुई तस्सली से उसने एक और लंबा कश लिया, फिर सिर के ऊपर फैले आकाश में इक्का-दुक्का तारों को खोजने लगा.

भूरे की जवान बीवी रेहड़ी-साइकिल की गद्दी पर बैठ कर खाली पैडल चलाकर खेल-सा करने में मशगूल है.

‘भूरे, ओ भूरे !’ एक भारी-कड़क आवाज़ उसके कानों में पड़ी. थोड़ी ही देर में ठेकेदार दुपहिया खड़ा करता हुआ उस तक पहुंचा.

‘साहब, आप !’ उसके मुंह से यकायक निकला. वो बीड़ी मसलते हुए खड़ा हो गया, ‘इस वक़्त….रात में !’

‘आना पड़ता है जब स्साले लोग-बाग हरामपंथी पर उतर आते हैं…’, ठेकेदार अब उसके बिलकुल करीब आ गया है.

‘क्या-क्या…! मैं समझा नहीं !’ भूरा आश्चर्य से बोला, ‘क्या कह रहे हैं बड़े साहब !’

‘ठीक कह रहा हूं मैं ! महीने-पंद्रह दिनों से कूड़े में कांच बिलकुल नहीं निकल रहा…तुम साले पहले ही निकाल लेते हो…’, ठेकेदार की आवाज़ सख्त हो गई. चेहरे पर गुस्सा उभर आया.

‘भगवान की कसम ! कुत्ते का बच्चा होगा जो इस तरह की बेईमानी करेगा साहब.’ भूरा हैरान है, दुखी है कि ठेकेदार उसे चोर समझता है. वो रुककर फिर बोला, ‘साहब, पांच साल से मैं इस काम में हूं…कभी कोई शिकायत नहीं आई…अब अचानक इत्ती बड़ी चोरी…!’

‘चोरी तो हो रही है…अब ऐसे नहीं मानेगा तो पुलिस बुलानी पड़ जाएगी. फिर जब वो थाने ले जाकर तोड़ेंगे, गांड कुटाई करेंगे तब तो बताएगा…हमारे पास सारे तरीके हैं…’. ठेकेदार ने फिर एक चाल चली, ‘अभी सच-सच बता दे मैं कुछ नहीं करूंगा, नहीं तो…!’

‘मां कसम, मैं सच कह रहा हूं साहब ! रेहड़ी पलट के मैं तो चला जाता हूं…’. उसका चेहरा फक्क पड़ गया, उसे काटो तो खून नहीं. बचाव के रास्ते सोचते-सोचते उसे ख्याल आया कि अभी पलटी रेहड़ी में कांच होगा ! उसमें एक ताकत का संचार हुआ वो कहने लगा, ‘साहब, ये रेहड़ी अभी पलटी है अगर इसमें कांच हुआ तो…!’

‘हां, दिखा चल.’

भूरा कूड़े में उतर गया. हाथों से अलटते-पलटते खोजने लगा. ‘…ये देखो साहब…ये कांच की शीशियां, बोतलें…’, यह कहते-कहते भूरे ने राहत की सांस ली.

‘फिर कौन ले जाता है ? मैं तो सवेरे-सवेरे ही लौंडे लगा देता हूं…घंटे भर में वे तिया-पांचा कर देते हैं…!’

‘साहब, मेरा काम तो यहीं तक पहुंचाना है…’

‘चल जा…ये औरत कौन है तेरे साथ ?’

‘मेरी घरवाली है साहब…’

ठेकेदार घाघपने से उसे घूरता रहा.

भूरा रेहड़े पर अपनी औरत को बैठा तेजी से अंधेरे में गायब हो गया.

उस रात तो वहां से निकल आया लेकिन बैचेन बना रहा…ठेकेदार स्साला मुझे चोर कह रहा है, ईमानदारी का ये सिला दिया ! भूरे के दिलो-दिमाग से चोरी की बात निकल नहीं रही है….यार सबसे आखिर में मैं ही तो खत्ते में कूड़ा डालकर जाता हूं और सुबह आठ बजे ठेकेदार के लौंडे छांटने लग जाते हैं…कागज अलग, प्लास्टिक अलग, लोहा अलग, कांच अलग….यानि रात नौ बजे से सुबह आठ बजे के बीच ये काम होता है, कौन हो सकता है ?…वो सोचता रहा.

एक दिन, दो दिन और तीन दिन गुजर गए. परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही. चौथे दिन इसी उहाफोह में खत्ते का काम निबटा कर घर पहुंचा, नहाया, खाना खाया और छत पर चारपाई डालकर सो गया. बीच रात उसकी नींद खुल गई, मोबाइल में वक्त देखा- साढ़े तीन बजे हैं. ‘…चलकर देखता हूं…’ वो बुदबुदाया.

आव देखा न ताव साइकिल उठाई और तेजी से अंधेरे को चीरते हुये खत्ते की तरफ दौड़ता चला गया. बस खत्ते से थोड़ा पहले आड़ में उसने साइकिल खड़ी कर दी. उसने देखा एक व्यक्ति कूड़े के बीच कुछ ढूंढने में जुटा है. ‘…अबे यही है चोर !’ भूरा फुसफुसाया, पीछे हटकर अंधेरे में खड़ा हो गया. उसने ठेकेदार को फोन कर बुला लिया.

पांच-सात मिनट में ही ठेकेदार वहां पहुंच गया.

‘वो देखो आपका चोर…!’ भूरे ने इशारे से बताया.

ठेकेदार खत्ते की ओर लपका और कूड़े में झुके उस आदमी को खींच कर बाहर ले आया, दांत कीटते हुये बोला, ‘कौन है बे तू ? क्या कर रहा है ?’

वो पतला-मरियल व्यक्ति है. उसके गालों की हड्डियां उभरी हुई हैं, आंखें गहरे काले गड्डों में धंसी हुई हैं. सूखी काया पर चिथड़े लटक रहे हैं. सिर पर गंदे बालों का गुच्छा जो चेहरे की बेतरतीब दाढ़ी से उलझा हुआ है, वो सूरत से एकदम बावला जान पड़ता है. उसके एक हाथ में पौलिथीन और दूसरे हाथ में दो सूखे ब्रैड के टुकड़े हैं.

‘क्या है तेरे पास…!’

वो कुछ बोला नहीं, डर के मारे पीछे हट गया.

भूरा भी करीब आ गया हैं लेकिन उस व्यक्ति की ऐसी दशा देखकर कुछ कह नहीं पा रहा, उसकी आंखें नम हो चली हैं.

‘अबे, तेरे हाथ में क्या है…?’ ठेकेदार यही रट लगाये हुये है. उसने पास ही से एक डंडी उठा ली और उसे टारगेट करता हुआ हवा में घुमा दी.

‘साहब, मारो मत इसे ! पुलिस बुला लूं, पौलिथीन में कांच की शीशियां हैं…!’ भूरे ने अनुभव से बताया. उसे, उस व्यक्ति पर दया और आ रही है…मगर उसने अपने दिमाग से चोर पकड़ लिया है….लेकिन उसके ख्वावों-ख़यालों में भी नहीं था कि कोई जीता- जागता इंसान कूड़े-कचरे में भी खाना ढूंढता होगा…!

‘पुलिस !’ ठेकेदार का मुंह खुला रह गया, ‘नहीं, नहीं पुलिस नहीं…!’

‘क्यों, पुलिस करेगी पूछताछ…कब से चुरा रहा है ये कांच…और अगर जेल हो गई तो खाना तो मिलेगा, कूड़े में तो नहीं ढूंढना पड़ेगा.’

भूरा करीब आकर ठेकेदार के कान में बोला, ‘भूखा है बेचारा !’

‘नहीं यार…समझाकर, पुलिस इस कंगले का क्या उखाड़ लेगी !’ ठेकेदार ने धीमे से दोहराया.

भूरे के आश्चर्य का ठिकाना न रहा.

कूड़े के ढेर से सटकर खड़ा आदमी हाथ के पौलिथीन को वहीं गिराकर पीछे की ओर सरकने लगा…ब्रैड के टुकड़े अभी भी उसके हाथ में हैं.
‘यहां नज़र मत आ जाईओ…चोर…स्साला…तेरी मां की…’. ठेकेदार अपनी भड़ास निकाल रहा है…मां-बहन की गालियां बके जा रहा है.
गंदी गालियों को अनसुना कर वो खत्ते से जुड़ी गली के अंधेरे में गुम हो गया.

….स्साला मुझे तो पुलिस में देने चला था, मेरी देही तुड़वाने…गुस्से और हैरत में भूरा सोचता रहा. तभी चुप-खामोश खड़े भूरे के कान के पास आकर ठेकेदार फुसफुसाया, ‘अगर कूड़े की कमाई का पता चला तो पुलिस हमेशा के लिये हिस्सा बांध लेगी…’. इतना कहकर वो दुपहियां से बड़ी सड़क की ओर दौड़ गया.

…भूरा सन्न, अन्यमनस्क-सा वहीं खड़ा रहा….फिर बुदबुदाया, ‘दिखा गया कारीगरी…कुत्ता !’ …कुछ देर बाद उसने चारों ओर देखा, हालांकि वो निर्दोष साबित हो चुका है फिर भी उसके मन पर रखा बोझ कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ गया है…चोरी का आरोप धुंधला पड़ गया लेकिन मस्तिष्क में ठोस होकर जम गया है वो भयावह नज़ारा जहां उसने दुनिया के सबसे निचले पायदान पर खड़ा जिंदा आदमी देखा है, जिसके हाथों में कूड़ेदान से बीना हुआ रोटी का टुकड़ा है…
वो हतप्रभ रह गया.

….चारों ओर अंधेरा अभी भी जस का तस काबिज है और भूरा अपने दिमाग से लिपटे उस अजीब ओ गरीब बोझ को साइकिल के साथ घसीटता हुआ घर लौट रहा है.

  • गजेन्द्र रावत
    पता- डबल्यू. पी. -33 सी,
    पीतम पुरा, दिल्ली-110034
    मोबाइल- 9971017136
    Email rawatgsdm@gmail.com

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

फिलिस्तीनी कवि महमूद दरवेश की पांच कविताएं

Next Post

जब मैं पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने पाकिस्तान पहुंचा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
लघुकथा

इतिहास तो आगे ही बढ़ता है…

by ROHIT SHARMA
January 5, 2026
लघुकथा

सवाल

by ROHIT SHARMA
August 16, 2025
Next Post

जब मैं पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने पाकिस्तान पहुंचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

Gaslighting : भारतीय को मोरबी पसंद है !

September 27, 2024

1. ऑपरेशन कगार : दंडकारण्य में क्रूर युद्ध का सबसे बर्बर चरण

January 5, 2026

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.