Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

उत्तराखंड की अंधेरी सुरंग में फंसे मजदूरों को रोशनी की आशा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 20, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या में 22 लाख 23 हजार दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया जा रहा था, उसी समय उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए मजदूर सुरंग में जा रहे थे. यह सुरंग उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम की बीच की दूरी 26 कि.मी. कम करेगा और इसे सर्दियों के मौसम में भी चालू रखा जा सकता है. चारधाम परियोजना, जिसको ‘ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट’ भी कहा जाता है, का शुभारंभ फरवरी 2017 के उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव से पहले दिसम्बर 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था. इस परियोजना के तहत 889 कि.मी. लम्बे राष्ट्रीय राजमर्गों को चौड़ा कर चारों धाम को आपस में जोड़ना है, जिस पर कुल 12,595 करोड़ रू, खर्च होने का अनुमान है.

इस परियोजना को मार्च 2024 तक पूरा होना था, ताकि इसका उद्घाटन 2024 चुनाव से पहले प्रधानमंत्री कर सकें. इसी परियोजना के तहत 853,79 करोड़ रू, की लागत से घरासू से बाड़कोट के रास्ते में 4531 मीटर लम्बा और 14 मीटर चौड़ी सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के देख-रेख में नवयुग कम्पनी करा रही है. बाड़कोट की तरफ से इस सुरंग का निर्माण 1,600 मीटर और सिल्क्यारा की तरफ से 2,340 मीटर का निर्माण हो चुका है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

11 नवम्बर, 2023 को दूसरी पाली में जब लगभग 174 मजदूर (रात में एंट्री के अनुसार) अंधेरी सुरंग में दाखिल हो रहे थे कि 12 घंटे की पाली (सप्ताह में 72 घंटा, नारायण मूर्ती की 70 घंटे से भी अधिक समय) समाप्त कर सुबह रोशनी देखेंगे और अपने परिवारजनों-मित्रजनों के साथ दीपावली की खुशियां मनाएंगे. इसमें 40-41 ऐसे मजदूर हैं जो लगभग 150 घंटे बाद भी उस रोशनी को नहीं देख पाये और न ही उनको अपने देश-प्रदेश में बनने वाले दीपोत्सव के विश्व रिकॉर्ड की जानकारी मिल सकी. बे अंधेरे गुफे में अंधेरी अनिश्चतताओं के बीच घिरे हैं. वे बोल रहे हैं कि, ‘हमें बेचैनी हो रही है, हमें खाना कि नहीं, हवा की जरूरत है… खाना नहीं हवा भेजिए.’ उनको यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि उनके प्रियजन किस बेचैनी से उनका इंतजार कर रहे हैं. लब कुमार रतूड़ी अपने साथी मजदूरों के लिए पुलिस-प्रशासन से लड़ रहा है, तो आकाश अपने पिता का, प्रेम सिंह नेगी अपने भाई का कुशल क्षेम पूछने गांव से सुरंग के मुहाने पर पहुंच चुके हैं.

बिहार के गुडडू यादव कहते हैं कि हमारे 35 से अधिक लोग अन्दर फंसे हैं, अभी कोई बाहर नहीं निकला. कर्मचारियों की 12 घंटे की शिफ्ट होती है जो हर 15 दिन में बदलती है. रात की पाली वालों को मंगलवार से दिन की पाली शुरू करनी थी. बंगाल के मजदूर राजीव दास ने बताया कि हादसे में बचे लोग घटना स्थल से 300 मीटर की दूरी पर रहते थे. सभी सुरंग के प्रवेश द्वार की तरफ दौड़े, कुछ लोग जेसीबी ड्राइवरों को खोजने लगे और कुछ लोग रात की पाली में अपने दोस्तों को खोजने गए. शुरू में सोचा कि यह छोटी सी दुर्घटना है और सभी ने मलबा हटना शुरू कर दिया. लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि यह एक चुनौतीपूर्ण काम है.

ठीक उसी तरह सुरंग में फंसे मजदूरों को शुरूआती समय में आशा बंधी होगी कि उनका देश तो चंद्रमा और मंगल पर लाखों कि.मी पहुंच गया, तो इस 40 मीटर सुरंग से निकालना चंद मिनट की बात है. लेकिन उनका वह चंद मिनट घंटा-दो घंटा, दिन-दो दिन में बदलता जा रहा है. इन मजदूरों को कहीं उत्तराखंड, मिजोरम, मेघालय, धनबाद की घटनाएं तो याद नहीं आ रही होंगी ?

रेस्क्यू ऑपरेशन

अभी दबे स्वर में कहा जा रहा है कि पीएमओ, गृह मंत्रालय सभी इस घटना पर नजर रखे हुए हैं, मुख्यमंत्री से जानकारी ली जा रही है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे पीएमओ ने सेना को शामिल किया है जो हैबी मशीन ड्रिलिंग का काम करेगी. सेना का मालवाहक विमान हरक्यूलिस बुधवार को मशीन लेकर चिन्यालीसौर हैलिपेड पहुंचा, जहां से मशीन सिलक्यारा लाई जा चुकी है. केन्द्रीय मंत्री वी.के. सिंह भी घटना स्थल का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि मजदूरों को बाहर निकाला जायेगा.

एक मजदूर का कहना है कि – ‘मैं इसी कंपनी का वर्कर हूं, आज यहां 4 दिन होने को हैं. यहां नेता या कोई और आ रहे हैं और देख रहे हैं, इन सब के लिए यह मजाक की बात है. शासन-प्रशासन सोया हुआ है. यहां सेकेण्ड हैंड मशीन आ रही है और शासन भी बोल रहा है कि हम आदमी निकाल रहे हैं. शासन बोल रहा है कि हम व्यवस्था में लगे हैं. मगर कहां है इनकी व्यवस्था ?’

प्रेम सिंह नेगी अपने भतीजा आकाश के साथ टनल में फंसे अपने भाई से मिलने आये हैं. प्रेम सिंह कहते हैं कि- ‘हम पिछली रात (सोमवार) को यहां पहुंचे हैं. मुझे यहां हो रहा काम संतोषजनक नहीं लग रहा है. यहां बचाव कार्य सुस्त तरीके से चल रहा है. जब पिछली रात पहुंचे थे तो हमें कहा गया था कि रेस्क्यू के लिए मशीन रात को ही 11 बजे आ जाएंगी. जब हमने सुबह पता किया तो मशीन सुबह पांच बजे आई है, इतनी देर हो जाने के बाद भी अभी काम शुरू नहीं हो सका है.’ यही कारण है कि 72 घंटे बाद मजदूरों में असंतोष देखा गया, जिनको पुलिस ने रोक दिया.

दुर्घटना के 50 घंटे बाद मंगलवार को मलबे ड्रिल करने वाली ऑगर मशीन सुरंग में भेजी गई, जिससे लगा जल्द ही मजदूर बाहर आ जायेंगे लेकिन 24 घंटे बाद बुधवार को पता चला कि मशीन सही तरीके से ड्रिल नहीं कर पा रही है. इंजीनियर और ड्रिलिंग एक्सपर्ट आदेश जैन ने बताया कि 14 नवम्बर तक 6 बार मलबा धसक चुका है और इसका दायरा 70 मीटर तक बढ़ चुका है. पहले जो ड्रिलिंग मशीन लगी थी, केवल 45 मीटर तक ही काम कर सकती है, इसलिए बड़ी मशीन लाई गई है.

ऐसे में उस मशीन के लिए जो बेस बनाया गया था उसे हटाकर अब फिर से नया बेस तैयार किया जा रहा है. प्रशासन के रवैया ने उनके मन में संदेह पैदा कर दिया है. तकनीकी विशेषज्ञों का कहना था कि बुधवार (15 नवम्बर) तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा. 17 नवम्बर को एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशू मनीष खलको ने कहा कि ढीला मलबा बचाव प्रयासों में बाधा डाल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मलबे में मौजूद पत्थरों की वजह से वे समय सीमा का अंदाजा नहीं लगा सकते. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड और नॉर्वे जियोटेक्निकल इंस्टीटयूट के सौंइ-रॉक एक्सपर्ट्स से भी मदद मांगी गई है.

कम्पनी की लापरवाही

  1.  एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडर करमवीर सिंह ने बताया कि टनल के स्टार्टिंग प्वाइंट से 200 मीटर तक प्लास्टर नहीं किया गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
  2. समाचार में छपी रिपोर्ट के अनुसार सुरंग के जिस हिस्से में भूस्खलन हुआ, वहां पर गार्टर रिब की जगह सरियों का रिब बनाकर लगाया गया था. गार्टर रिब लगाया गया होता तो भूस्खलन नहीं होता.
  3. मजदूर राजीव दास के अनुसार- ‘पिछले दो-तीन दिनों से हम महसूस कर रहे थे कि शायद ढांचा बहुत मजबूत नहीं है. एक दिन पहले ही जब हम जालीवार गार्डर हटा रहे थे तो हमने कुछ मलवा गिरते देखा. शनिवार रात छत से कंक्रीट का टुकड़ा भी गिर गया. हमने अपने सीनियरों को सूचित किया, इसके पहले वे कुछ कर पाते, घटना घट गई.

उत्तराखण्ड सरकार ने घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई है. इस प्रोजेक्ट का 2019 में वहां के लोगों ने विरोध किया. लम्बे समय से भू-वैज्ञानिक लिख और बोल कर बताते रहे हैं कि हिमालयन क्षेत्र में पहाड़ों के अन्दर टनल बनाना, नदियों पर बांध बनाना खतरे से खाली नहीं है. हमने हाल के कुछ वर्षों में पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं को देखा है.

कम्पनी अपने काम को अच्छी तरह से क्यों नहीं कर रही थी ? क्या प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए उन पर समय को लेकर दबाव था ? कम्पनी अपने बेबासइट पर लिखती है कि बंदरगाह विकास परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद हम भारत के बंदरगाहों के सबसे बड़े डेवलपर होने के गौरव पाने के करीब हैं. हम भारत में ही नहीं विश्व स्तर पर सबसे कठिन इलाकों में चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं को शुरू करने और समाप्त करने की महत्वाकांछी परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं. कम्पनी का यह दावा खोखला साबित होता है जब वह गाटर रिब की जगह सरियों का रिब लगाता है, प्लास्टर नहीं करता और मलवा गिरने पर भी काम को नहीं रोकता है. यह दर्शाता है कि कम्पनी ने मानव जीवन को लेकर लापरवाही बस्ती है. मंगल और चांद पर पहुंचने वाले भारत के संदर्भ में 40-70 मीटर अंदर सुरंग में फंसे मजदूरों को 150 घंटे में भी नहीं निकाल पाना, मन में कई सवाल खड़े करता है.

  • सुनील कुमार

Read Also –

हल्द्वानी-जोशीमठ : विनाशकारी परियोजनाओं पर सवाल के बजाय विनाश के बचाव में तर्क की तलाश
उत्तराखंड के सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ने की विनाशकारी मुहिम
पूंजीवादी ‘विकास’ की बदौलत तबाही के मुहाने पर पहुंचा जोशीमठ 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

सच और झूठ के संघी खेल को उजागर करना आज की जरूरत

Next Post

मुनादी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

मुनादी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भाजपा ने सत्ताहवस की खातिर देश के 130 करोड़ लोगों को मौत के मूंह में झोंक दिया

April 2, 2020

बलात्कारियों के समर्थक चीफ जस्टिस बोबड़े इस्तीफा दो

March 3, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.