Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मेरी थाली अलग है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 24, 2023
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मेरे हाथ पैर
नाक नक़्श
बदन और दिमाग़
बिल्कुल तुम्हारे जैसे हैं
लेकिन
मेरी थाली अलग है

एक दिन
तुम्हारी मां की लोरियां सुनते हुए
मैं सो गया था
तुम्हारी हवेली के दालान पर
तो मुझे सपने में
तुम्हारे साथ खेलने से
कोई रोक नहीं रहा था
और न ही मेरे लिए कोई अलग से
छात्रावास बना था
लेकिन
तुम्हारी मां के भांडे बर्तन में
मेरी थाली अलग है

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

स्कूल के रास्ते
अमराई के नीचे बैठे
तुम्हारे झुंड का
मुझे आते देख कर हंसना
और गरारा कर ज़मीन पर थूकना
मुझे अपनी खाल के अंदर
समेट लेने को मजबूर करता था
किसी घोंघे की तरह
और याद दिलाता था कि
मेरी थाली अलग है

हस्ताक्षर करते समय
विष्णु के बाद ‘राम‘ लिखने में
हरेक बार कांप जाते हैं मेरे हाथ
क्योंकि मुझे मालूम है कि
मेरी थाली अलग है

इसलिए
शंबूक वध की कथा के साथ साथ
शबरी की भक्ति के घालमेल को
मैं कभी समझ नहीं पाया
तुम्हारी कहानी जब भी
परोसी गई मुझे
तो उसे सरका दिया गया
जेल की सींखचों के नीचे से
ताच्छिल्य के साथ
क्योंकि मेरी थाली अलग है

रोटी की तलाश में
गटर में उतरा हुआ मेरा बाप
जिस दिन लाश बन कर बाहर आया
सभी कह रहे थे कि
ऐसी तलाश का यही अंजाम
देर सबेर होना ही था
लेकिन मुझे और मेरी मां को मालूम था कि
उन रोटियों की असली जगह कहां है
क्योंकि मेरी थाली अलग है

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

यह हारे हुए तानाशाह का अंतिम पड़ाव है !

Next Post

जन्तर-मंतर पर जनतंत्र : हिन्दू राष्ट्र की ओर बढ़ रहे देश में जंतर-मंतर पर इकठ्ठा होना अपराध है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

जन्तर-मंतर पर जनतंत्र : हिन्दू राष्ट्र की ओर बढ़ रहे देश में जंतर-मंतर पर इकठ्ठा होना अपराध है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रीडेटर नरेंद्र मोदी

July 8, 2021

तुम बलात्कारी हो, बलात्कारियों के पक्षधर हो, औरतों के खिलाफ हो

December 8, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.