Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

शहीद मंगली* के लिए…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 13, 2024
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिन पायल भी
तुम्हारे पैर
कितने सुघड़ लग रहे हैं
इन पैरों में
थोड़ी-थोड़ी धूल लगी हुई है
धूल से याद आया
तुम दौड़ती हुई आई होगी
अपनी ‘यायो’ की गोद में
प्रेम में खाली पैर
भागना भी प्रेम है

मिट्टी से सीधे संवाद करते हुए तुम्हारे पैर
रेला की धुन पर बाद में उठते हैं
पहले मिट्टी पुकारती है उन्हें
तुम और तुम्हारे पैर दोनों
कितने शांत,
कितने चमकीले
कितने बेदाग लग रहे हैं

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

तुम्हारे नाखून बड़े ही
नाखुश नजर आ रहे हैं
तुम्हारी मां के पास नेलकटर नहीं था
तुम आती थोड़ी दूर चलकर
इन पैरों से तो देखती
बाजार में इन दिनों
अंधेरा नहीं होता

तुम्हें चलना चाहिए था
कई-कई किलोमीटर तक
तुम्हारे पैरों के पास
अनुभव की कमी नहीं रहती

तुम्हें यकीन नहीं होगा
किंतु यह सच है
मेरी नजर तुम्हारे पैरों पर आकर ठहर गई
कितने सुंदर,
कितने सीधे
दोनों ही पैरों में बराबर उंगलियां थी

एकदम स्पष्ट दिखाई दे रही थी तुम्हारे
तलवों पर उभरी हुई रेखाएं
ज्योतिष तो नहीं हूं मैं पर
देखो पढ़ पा रही हूं
अंतरिक्ष तक कि यात्रा का योग लग रहा था

तुम्हारे पैर के नाप की जूतियां
किसी साप्ताहिक हाट,
बाजार में तुम्हारी प्रतीक्षा में
मुंह लटकाये घूर रही हैं
हर आने, जाने वाले को
तुम चिंता न करो आराम से जाओ
दूसरी दुनिया में तुम्हारे स्वागत की
तैयारियां चल रही हैं

मैं तुम्हारे पैरों के लिए
इंद्रावती का पानी लेकर आऊंगी
एक चावल की पोटली
एक जोड़ी मोजा
एक चांद का बड़ा वाला चित्र
एक सूरज का पोस्टर
एक सुंदर सा ग्लोब

ग्लोब के विषय में तुम कुछ नहीं जानती
मैं बताऊंगी तुम्हें कैसे पूरी दुनिया फिर
चन्द्रमा फिर जाने कहां-कहां पहुंचा आदमी

तुम ग्लोब पर मजबूती के साथ
रखना अपने दोनों पैर
बताना कहां-कहां है तुम्हारा घर
बताना कहां-कहां है जल, जंगल, जमीन
बताना कहां-कहां है उम्मीद

तुम खड़ी हो जाना
अपने नन्हें-नन्हें पैरों पर
मैं गले तक प्रेम में भरकर आऊंगी
तुम्हारा माथा नहीं तुम्हारे दोनों पैर चूमने !

  • पूनम वासम
    बीजापुर में पिछले दिनों मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से एक छः माह की बच्ची ‘मंगली’ की दर्दनाक मौत हो गई.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

बच्चे…

Next Post

अल्बर्ट पिंटो

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

अल्बर्ट पिंटो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ी जनता के हाथ में झुनझुना थमाती सरकार

October 11, 2022

आजादी चरखे से नहीं आई, यह सच है…

October 7, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.