Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

डायर का इंतजार हो रहा है – ‘देश के गद्दारों को- गोली मारो सालों को…’.

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 8, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

‘देश के गद्दारों को- गोली मारो सालों को’ – डायर चीखा !! सिख, गुरखा और सिंध के आज्ञाकारी योद्धाओं ने फायर खोल दिया. 1650 गोलियां दागी, 379 लोग मरे, हजार से ऊपर घायल हुए. बाग की जमीन खून से लाल हो गयी. ये माकूल सजा थी, जो रेनिगनल्ड डायर ने तय की थी.

जांच के दौरान, हंटर कमीशन ने डायर से पूछा कि उसने लोगों को आने से रोकने के लिए, पहले ही फौजी पहरा क्यों नहीं लगाया ??डायर बोला – ‘मैंने उन्हें आने दिया. इन सबको मारने की ठान ली थी.’

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

आखिर इस बाग में जमा सारे लोग धारा 144 का उल्लंघन कर जमा हुए थे. सरकार से प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली थी. मैदान बुक नहीं कराया था. देश के खिलाफ पॉलीटिक्स कर रहे थे. राजा के खिलाफ, सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे. काले कानून वापस लेने की मांग कर रहे थे.

रौलेट एक्ट, अमन और व्यवस्था बचाने के लिए बनाया गया था. इसकी मुखालफत, अराजकता को आमंत्रण था. बगावत बर्दाश्त नहीं होगी. गद्दारी बर्दाश्त नहीं होगी. सबक सिखाया जाएगा. पुश्तों तक रूह कांप जाए, ऐसा सबक सिखाया जायेगा.

सीतलवाड़ – ‘क्या मशीनगनें इसलिए नहीं चलवाई कि गाड़ियां अंदर नहीं जा सकीं ?’

डायर- ‘मैं तुम्हें जवाब दे चुका हूं. गाड़ियां अंदर पहुंचती तो मैं मशीनगनों से ही फायर खोलता. मेरा उद्देश्य क्रांतिकारियों के हौसले तोड़ना था.’

सीतलवाड़ – ‘या तुम्हारी कोशिश अंग्रेजी राज्य को बचाना था ?’

डायर – ‘नहीं, अंग्रेजी राज्य बहुत मजबूत है.’

डॉ. सत्यपाल और सैफुदीन किचलू, इन दो नेताओं को गवर्नमेंट ने कैद कर लिया था. ये लोग, उस गांधी के फालोवर्स थे जो देश भर में बगावत फैला रहा था. जिन्हें हर जगह निपटाया जा रहा था, दबाया जा रहा था. लेकिन ये बंगाल और पंजाब .. इनकी हिम्मत टूटती न थी.

भला क्या क्या नहीं किया था डायर ने. मार्शल ला लगाया. पुलिस की लाठी बराबर नजदीक कोई आये, तो कोड़े मारने के आदेश थे. सड़कों पर साष्टांग घिसट कर चलना था, वैसे ही जैसे ये लोग अपने देवताओं के सामने घिसटते हैं. आखिर ब्रिटिश राज भी भगवान से कम था क्या ??

इन तरीकों से दो दिन की शांति के बाद, फिर से खबर आई कि ब्लडी इंडियन पब्लिक मीटिंग करेंगे. मोहम्मद बशीर मीटिंग बुला रहा है. कन्हैयालाल उसका साथ दे रहा है. शहर में हड़ताल करेंगे, रैली निकलेंगे. ब्लडी कांग्रेस पीपल.. इनको शबक शिखाना मांगटा !

कर्नल रेनिगनल्ड एडवर्ड हैरी डायर, ब्रिटेन में ‘बुचर ऑफ अमृतसर’ के नाम से जाना जाता था. हंटर कमीशन की रिपोर्ट के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया. लेकिन बदनाम का ही नाम होता है. हत्यारों के प्रशंसको की कमी, जब बुद्ध और गांधी के देश में नहीं तो इंग्लैंड में क्यूं कम हो. उसका सम्मान किया गया और 26000 पाउंड का चन्दा करके, जनता ने इनाम दिया.

पॉपुलर धारणा के अनुसार डायर को उधमसिंह ने मौत के घाट उतारकर हिंदुस्तान का बदला लिया. गलत है, वो दूसरा डायर था – माइकल ओडायर. हत्यारे डायर की मौत, तपेदिक, हार्ट स्ट्रोक और लकवे के बाद, 23 जुलाई 1927 को हुई. तो क्या आखरी दिन, मौत के पहले, उसे आंखों के सामने जलियांवाला बाग के दृश्य दौड़ते दिखाई दिए होंगे ??

सुबह 11 बजे मीटिंग थी. बारह बजे तक भीड़ आती रही. साढ़े बारह बजे, पर ऊपर से सर्वे करने को हवाई जहाज गुजरा. पायलट ने डायर को बताया, कोई छह हजार लोग हैं. अब डायर ने फ़ौज इकट्ठी की. गाड़ियों में मशीनगनें लदवाई. बाग में सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पढ़ा जा रहा था – ‘हिंदी में, उर्दू में, पंजाबी में, अंग्रेजी में. भीड़ बढ़ती जा रही थी. डायर की फौज घुसी. निकलने के रास्ते बंद कर दिए गए. ‘देश के गद्दारो को- गोली मारो सालों को’ – डायर चीखा !!

एक सौ चार साल हो चुके. दौर फिर वैसा ही लौट आया है, जब देश इंसान से बड़ा, और सरकार खुदा हो गई है. नए कानून है, भयावह अधिकार सम्पन्न नई अपराध संहिता आ चुकी है. मैं देख सकता हूं कि सत्यपाल, किचलू और बशीर फिर साथ- साथ बैठे हैं. इस बार संविधान की फटी हुई प्रस्तावना पढ़ रहे हैं. डायर का इंतजार हो रहा हैं.

  • मनीष सिंह

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

बिहार के लोग मोदी नहीं, मुद्दे को पसंद करते हैं – राजद

Next Post

ख़बर

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

ख़बर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैक्सीन की विश्वसनीयता पर सवाल और सरकार की रहस्यमय चुप्पी

March 19, 2021

जातिवार जनगणना से कौन डरता है ?

August 13, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.