Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

मोदी सरकार पर भारी दिल्ली सरकार

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 2, 2018
in ब्लॉग
2
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मोदी सरकार पर भारी दिल्ली सरकार

दुनिया की सर्वाधिक भ्रष्ट मोदी सरकार के इशारे पर पदस्थापित भ्रष्ट और लंपट अफसर और धूर्त एलजी मोदी सरकार के इशारों आम आदमी सरकार के जनहित में किये जा रहे कार्यों में रोड़े अटका रहे हैंं, ये देश की निष्पक्ष जनता को पता है. इसके बावजूद सरकार के पास वादे पूरे करने के लिये 5 साल होते हैंं और आम आदमी सरकार के इस कार्यकाल अभी 2 साल का वक्त शेष है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर CCTV लगने का काम शुरू हो चुका है तो फ्री WI FI पर भी कार्य किये जा रहे हैं. दिल्ली की जनता और आम आदमी की सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को अन्य सभी योजनाओं की ही तरह विफल करने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार के इशारे पर भ्रष्ट और लंपट अधिकार तथा धूर्त एलजी अनिल बैजल तैनात हो गये हैं.

दिल्ली में 3 सालों में आम आदमी सरकार द्वारा किये गए सफल कार्य और उसमें मोदी सरकार के द्वारा अटकाये गये असफल दुश्चक्र की बात की गवाही देती है कि दिल्ली की जागरूक आम जनता हर कदम पर दिल्ली सरकार के साथ है और दिल्ली सरकार भी जी-जान से दिल्ली की जनता के लिए लड़ रही है.

दिल्ली की सरकार आम दिल्लीवासियों के जिन कामों को करने में मोदी सरकार के लाख दुश्चक्र के वाबजूद कामयाब हुई है, उसकी संक्षिप्त विवरणी इस प्रकार है-

1. दिल्ली में पूरे देश से सबसे सस्ती बिजली का होना.

2. दिल्ली में हर परिवार को जीवन की बुनियादी जरूरत हेतु 20,000 लीटर हर महीने पानी फ्री.

3. दिल्ली में न के बराबर फीस वाले विश्वस्तरीय सरकारी स्कूल का निर्माण किया गया. सरकारी स्कूल में लिफ्ट और जिम सुविधायें बने और बनाये जा रहे हैं. विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल, हॉकी/फुटबॉल/क्रिकेट स्टेडियम, इंडोर गेम और एथलीट ट्रैक आदि बने या बनाए जा रहे हैं.

4. सरकारी स्कूल के टीचर को ट्रेनिंग के लिए अमेरिका, लंदन, सिंगापुर, स्वीडन आदि देशों में भेजा गया, जिसके परिणामस्वरूप पिछले दो सालों में सरकारी स्कूलों ने 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्राइवेट स्कूल को पछाड़ा.

5. जगह-जगह खुले विश्वस्तरीय मोहल्ला क्लीनिक और फ्री टेस्ट/दवा/ऑपरेशन (सम्पूर्ण इलाज फ्री) की भरोसेमंद और स्तरीय व्यवस्था ने आम दिल्लीवासियों को चिकित्सा के क्षेत्र में भारी राहत दिया.

6. दिल्ली में मजदूरों का न्यूनतम वेतन पूरे देश मे सबसे ज्यादा किया गया, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार हुआ.

7. दिल्ली के गांवों के किसानों को फसल बर्बाद होने पर पूरे देश मे सबसे ज्यादा 50 हज़ार रुपये हेक्टेयर का मुआवजा दिया.

8. दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के अधीन नहीं है फिर भी यदि कोई पुलिसकर्मी या सैनिक ड्यूटी के दौरान शहीद होता है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा राशि दी जाती है.

9. Sc/St समाज के बच्चों की हर तरह की मुफ्त कोचिंग के लिए जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा योजना की लांच किया गया.

10. दिल्ली में हर नागरिक का निजी अस्पताल में 5 लाख तक का इलाज का खर्चा उठा रही है दिल्ली सरकार.

11. दिल्ली में अब हर परिवार को राशन उसके घर पर ही देगा राशन विभाग.

12. दिल्ली में 50 से अधिक तरह के सरकारी सर्टिफिकेट घर पर आकर ही करेगा सरकारी कर्मचारी तैयार.

13. दिल्ली में डीटीसी की सभी बसों में सुरक्षा हेतु सुरक्षाकर्मी किये तैनात.

14. पूरी दिल्ली होगी CCTV कैमरे की नजर में, दिल्ली में हर गली, नुक्कड़, चौराहे पर कैमरे लगने हुए शुरू. 1.5 लाख से भी ज्यादा कैमरे लगेंगे. फ्री वाई फाई पर काम शुरू.

15. दिल्ली में सरकार बनवा रही है कम्युनिटी हॉल, अम्बेडकर चौपाल.

16. विधवा/वृद्ध और दिव्यांग पेंशन 2500 रुपये मासिक है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है.

17. सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 2 हजार का प्रोत्साहन राशि और घायलों का मुफ्त इलाज.

और भी ऐसे अनेकों काम किये जा चुके हैंं या किये जाने बाकी हैंं, जो दिल्ली की जनता के हितों में उठाए गए बुनियादी कदम हैं. चूंकि केन्द्र की मोदी सरकार के 4 साल के कार्यकाल के बीत जाने के बाद भी देश के सामने गिनाने के लिए एक भी काम नहीं है, इसलिए वह दिल्ली सरकार के जनहित में किये जा रहे कामों को रोकना या बदनाम करने पर आमादा है, जिसप्रकार एक फिसड्डी, कामयाब लोगों पर कीचड़ उछाल कर खुद को बेहतर साबित करने का कोशिश करता है.

दिल्ली में कानून व्यवस्था (दिल्ली पुलिस) मोदी सरकार के हाथ में है, दिल्ली की सफाई व्यवस्था (एमसीडी) भी मोदी सरकार के हाथ में है. दिल्ली के ‘रेप कैपिटल’ के तौर पर कुख्याति और कचरामय होती दिल्ली, मोदी सरकार को मूंह चिढ़ाता है. आप पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा है कि “वाईफाई का काम लंबा-चौड़ा है. बहुत समय से चहुंमुखी कार्रवाई वाई-फाई पर हो रही थी, जो अब लॉजिकल अंत पर पहुंच रहा है. वाई-फाई आम आदमी पार्टी की महत्वाकांक्षी योजना थी. ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि इसमें कोई अड़ंगा नहीं लगाएगा. 4 अगस्त के बाद से अब तक एलजी साहब बिना किसी जवाबदेही और जिम्मेदारी के सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं. कई मौकों पर दिल्ली की जनता के खिलाफ फैसले लिए गए. वाई-फाई योजना लागू होने की राह आसान नहीं है. हालांकि आप पार्टी 70 वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, इनमें से वाई-फाई का वादा पूरा जरूर करेंगे. दुःख की बात यह है कि जिन इंजीनियर अधिकारियों की जिम्मेदारी समाधान देने की है, वो योजना रोकने के लिए समस्या का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं. इंजीनियर रहते हुए भी समस्या का समाधान मुझसे ही पूछा जाता था. अधिकारी जनता के टैक्स के पैसे से सैलरी पाते हैं उन्हें जनता के हित में समाधान ढूंढना चाहिए.”

दिल्ली देश के बाकी राज्यों की तरह पूर्ण राज्य नहीं है, दिल्ली में 10% सरकार केजरीवाल और बाकी एलजी यानि मोदी सरकार के इशारे पर चलती है. आज देश के सामने फिसड्डी मोदी की सरकार और केजरीवाल की कामयाब दिल्ली सरकार के तौर पर दो विकल्प मौजूद हैं, जिसका तुलनात्मक अध्ययन किया जाना देश की आम जनता के सामने एक फौरी कदम है.

Read Also –

केजरीवाल सरकार के शानदार कामों के बदौलत दिल्ली की जनता की महाबचत !
माफीनामाः अरविन्द केजरीवाल के सधे कदम

Previous Post

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस : ऐतिहासिक जीत का जश्न

Next Post

सरकारी पुलिसिया हमले का विकल्प ‘आजाद गांव’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

सरकारी पुलिसिया हमले का विकल्प ‘आजाद गांव’

Comments 2

  1. AP Bharati says:
    8 years ago

    very good

    AP Bharati

    Rudrapur. Uttarakhand
    # 09897791822

    http://peoplesfriend.in

    Reply
  2. Sakal Thakur says:
    8 years ago

    आप पार्टी ने तो मोदी को राजनीति सिखा दिया वाकयी

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भाजपा का भक्त विरोधाभासों का पुलिंदा है

June 6, 2021

उदारीकरण की नीतियों के कारण श्रीलंका बदहाल

April 4, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.