Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

पोस्टमार्टम

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 30, 2024
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

करंज के पेड़ों से लटके हुए शव हैं
या अज्ञातवास में जीते
पांडवों के हथियार

पौरुष जब परिस्थितियों का
स्वैच्छिक ग़ुलाम हो तो
तय करेगा कौन

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

मेरे साए में समाते हुए
तुम्हारे साए ने कई बार कहा मुझसे
बहुत रात हो चुकी है
सो जाओ

बिस्तर
मुझे चुंबक की तरह खींचता है
और लिखने की मेज़
किसी विग्रह की तरह

विच्छेद से संधि तक पहुंचने का रास्ता
यक्ष गर्भा झील से होकर गुजरता है
जहां धर्मराज को देना पड़ता है
सत्य की परीक्षा
अपने मृत सहोदरों की ख़ातिर

बहुत पुरानी बात छेड़ दी तुमने
नया कुछ नहीं है तुम्हारे पास कहने के लिए

कुछ नया
जैसे शरीर से शरीर को प्रेम करते हुए
मृतात्माओं से संवाद की बात करना

तुम्हें अहेतुक चौंकाना

ये किसी बच्चे का पीछे से आ कर
पीठ पर धौल जमाते हुए
धप्पा कह कर ठठा कर हंसने जैसा नहीं है

कीकर के पेड़ों के बदन पर कांटे हैं
और बबूल के सीने में दूध

एक छंटाक रोशनी में
सब्ज़ी छौंकती हुई औरत की
थकी हुई आंखों में
बिस्तर का ख़्वाब है
और अगली सुबह की चाहत

बीच में बस एक जिस्म है

समुद्र में डूब कर सिक्के चुनने वालों की बस्ती है

और
रात के तीसरे पहर में
गुमशुदा चाहतों के सुनसान किनारे हैं
थका हुआ समंदर है
थके हुए रात के परिंदे हैं

और तुम्हारे सर्द हाथों में
मेरी बर्फीले हाथ हैं

गर्म जिस्म के पोस्टमार्टम किए हुए
सदियाँ बीत गईं हैं

अब सिर्फ़ बर्फ़ में लिपटे हुए
सदियों पुराने जिस्म हैं

मेरे हाथ सर्द पड़ चुके हैं अदिति
बर्फ़ हुए समंदर में
गौहर ढूंढते हुए

सो जाओ
समय रहते कहा था तुमने…

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

नागार्जुन के जन्मदिन पर : हरिजन गाथा

Next Post

आंखें खोलिये, अपने आसपास होने वाले आंदोलनों से जुड़ जाईये

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

आंखें खोलिये, अपने आसपास होने वाले आंदोलनों से जुड़ जाईये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तुम हमें अर्बन नक्सल कहते हो ?

February 28, 2023

अरुंधति रॉय पर यूएपीए : हार से बौखलाया आरएसएस-भाजपा पूरी ताकत से जनवादी लेखकों-पत्रकारों पर टुट पड़ा है

June 15, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.