Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

शीला पंत बनाम पंडित मैडम खान

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 31, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
शीला पंत बनाम पंडित मैडम खान

आरएसएस एवं तमाम हिन्दूवादी संगठन इस बात को छिपाते फिरते हैं कि पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री लियाकत अली खान का ससुराल भारत के एक उच्च ब्राह्मण परिवार में था. शीला पंत उर्फ पंडित मैडम खान कुशाग्र बुद्धि की थी. उन्होंने कई उच्च राजनीतिक पदों पर कार्यरत रही है और महिलाओं के बुनियादी अधिकारों के लिए ताउम्र संघर्षरत रही थी.

13 फरवरी 1905 को पैदा हुई शीला पन्त, अल्मोड़ा उत्तराखंड की रहने वाली थी. उन्होंने अपनी पढ़ाई नैनीताल व लखनऊ से पूरी की. उस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तराखंड क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र में भारी बदलावों के लिए चर्चित ईसाई मिशनरियों में से एक सर हेनरी रेम्जे के शिक्षा सुधारों की न केवल चर्चा थी बल्कि ब्रिटिश भारत में हेनरी शिक्षा सुधारों को आनन-फानन में लागू भी किया जा रहा था.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

हालांकि इस मुहिम की आड़ में भारतीयों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करना ईसाई मिशनरियों का खास मकसद शामिल था. ब्रिटिश मिशनरियों के इसी शिक्षा सुधार कार्यक्रम के मुरीद तमाम लोगों ने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था, जिसमें अल्मोड़ा उत्तराखंड से शीला पन्त का परिवार भी शामिल था. क्रिश्चियन धर्म अपनाने के बाद अब ये शीला आयरीन पन्त हो गईं.

वर्ष 1927 में पटना बिहार में एक राजनीतिक आंदोलन के दरमियान इनकी मुलाकात उस समय के युवा क्रांतिकारियों में से एक लियाकत अली खान से हुई. शीला पन्त, लियाकत अली खान से पहली मुलाकात में ही उनके राजनीतिक तेवरों की कायल हो गई और वर्ष 1933 में शीला पन्त ने लियाकत अली खान से शादी कर ली. शादी के बाद इनका नाम ‘राना लियाकत खान’ हो गया.

भारत पाकिस्तान बंटवारे के बाद लियाकत अली खान को पाकिस्तान का पहला प्रधानमंत्री बनाया गया. अक्टूबर 1951 में आतंकवादियो ने लियाकत अली खान को गोली मार दी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना से मैडम खान अंदर से टूट गई थी.

लियाकत अली खान के पास कोई पुश्तैनी संपत्ति भी नहीं थी, जिससे मैडम खान अपने दो बच्चों का पालन पोषण कर सकती. बैंक में पता किया तो लियाकत अली खान के अकाउंट में सिर्फ 300 सौ रुपए थे. इसके बाद पाक सरकार ने लियाकत अली खान के पारिवारिक भरण पोषण के लिए 2000 रुपए हर महीने देने के लिए सुनिश्चित किए.

मैडम खान अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एक महिला सुधारवादी कार्यकर्ता थी. इन्होंने स्त्री संघर्षों व स्त्री आंदोलनों के मद्देनजर कई देशों का दौरा भी किया. जीवन के आखिरी दम तक मैडम खान महिलाओं के जीवन में बुनियादी हकों के प्रभावी दखल के लिए संघर्षरत रहीं. हालांकि ये पाक सरकार की तरफ से विश्वविद्यालयों से लेकर दूतावासों तक के प्रमुख पदों पर रहीं लेकिन इनकी छवि एक महिला आंदोलनकारी की ही बनी रही.

85 साल की उम्र में 30 जून 1990 को कराची के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से इनकी मृत्यु हो गई. अपने निधन से पहले पाकिस्तान की प्रथम महिला होने का रुतबा रखने वाली मैडम खान ने अल्मोड़ा उत्तराखंड में रहने वाले अपने भाई को पत्र लिखते हुए लिखा था-

‘मुझे पहाड़ी व्यंजनों की बहुत याद आती है बचपन में मडुवा (Raagi) की रोटी और दाड़िम (खट्टा अनार) की चटनी का स्वाद मुझे सबसे ज्यादा याद आता है, मैं आप सब लोगों के खुशहाल जिन्दगी के लिए दुआ करती हूं.’

  • ए. के. ब्राइट

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

मेरे पिताजी का चश्मा…

Next Post

प्रेम की अधूरी कविताएं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

प्रेम की अधूरी कविताएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राजपक्षे को तो मुक्ति मिल गई लेकिन श्रीलंका की जनता को क्या मिला ?

July 26, 2022

धर्मान्ध देश का धर्मान्ध सुप्रीम कोर्ट : भारत बनाम ईरान हिजाब विवाद प्रकरण

October 15, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.