Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

अछूत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 8, 2024
in कविताएं
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शहर के हाशिए पर
गणित का जोड़ घटाव, गुणा, भाग,
प्रतिशत, औसत के रबड़ से मिटाया हुआ हिसाब
एक धब्बा छोड़ जाता है
जिसके आधार पर निकलता है निष्कर्ष

अंकगणित दुरुह व्याकरण नहीं है
योग, फल और वियोग फल की बात है बस
संधि विच्छेद की तरह
कौन कौन सी संधियों में
दुरभिसंधि बनने की संभावना रहती हैं
मातृ गर्भ से विच्छेद के समय ही
तय हो जाता है

You might also like

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

स्वप्न

ख़ैर,
विच्छेद से उच्छेद तक की यात्रा में पड़ाव
फटे हुए टाट की छांव में मिलती है
जहां, सीवर के पाताल लोक से ज़िंदा लौटा
मंगरुआ अभी अभी लेटा है
भात की हाँड़ी के मुंह तक झाग आने तक

करैत के काटने के चार घंटे तक
लोग नींद में ही रहते हैं
ऐसा सुना है

वियोग फल अछूत है
या योग फल
इस बहस में कट गई है
जाने कितनी जेठ की दुपहरी

किसी भी निष्कर्ष पर आने के पहले
तुम्हें आना चाहिए था हाशिये पर
बिना लाव लश्कर के
और, श्मशान से लौट कर
शुद्धीकरण की तुलसी को
आंगन से उखाड़ कर
(तुलसी उखाड़ने में हाथ थोड़ा घायल भी होता है कभी कभी)
और गंगा जल की शीशी को तोड़ कर

गंगा आवर्जना ढोते हुए अछूत नहीं हुई आज तक
लेकिन, मंगरुआ सीवर साफ़ कर के अछूत हो गया

मुझे तो हर अछूत में दिखता है
गंगा पुत्र
अपनी ही प्रतिज्ञा में बंधा
अन्याय का साथ देता
शर शैय्या पर लेटा
गंगा की प्रतीक्षा में
गंगा पुत्र

इच्छा मृत्यु वरदान हो भी सकता है
अगर युद्ध हक़ के लिए लड़ा जाए

उठ रे मंगरुआ
शाम तक सोएगा तो
रात भर जागेगा
फिर, सुब्ह कब आएगी ?

धनी राम का मुर्ग़ा
बांग देते हुए
थक कर अपने दरबे में घुस जाएगा

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों से उभरे संकेत

Next Post

नरेंद्र मोदी भारत का प्रधानमंत्री बने रहने का नैतिक हक खो चुके हैं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
कविताएं

मैं तुम सबको देख रहा हूं –

by ROHIT SHARMA
June 4, 2025
Next Post

नरेंद्र मोदी भारत का प्रधानमंत्री बने रहने का नैतिक हक खो चुके हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नफरत परोसती पत्रकारिता : एक सवाल खुद से

December 27, 2019

संघी एजेंट मोदी : बलात्कारी हिन्दुत्व का ‘फकीर’

February 6, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.