Tuesday, June 9, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

…कांवड़िये, भाजपाई सरकार के गुंडों की बटालियन है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 22, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
...कांवड़िये, भाजपाई सरकार के गुंडों की बटालियन है
…कांवड़िये, भाजपाई सरकार के गुंडों की बटालियन है
राम अयोध्या सिंह

आषाढ़ का दूसरा पखवाड़ा आते ही सावन की चर्चा शुरू हो जाती है, जिसमें चर्चा का सबसे प्रमुख विषय होता है मांसाहारी भोजन का. आषाढ़ के अंतिम पखवाड़े में मांस खाने वाले हिन्दू मांस का भक्षण करने को अपनी पहली प्राथमिकता यह कहते हुए देते हैं कि जल्द ही सावन आने वाला है, इसलिए अधिक से अधिक मीट, मछली और मुर्गे का सेवन कर लेना चाहिए, अन्यथा एक महीने तक यह सब कुछ बंद हो जायेगा. घर की औरतें तो किसी भी हाल में मांसाहारी भोजन बनाने के लिए तैयार नहीं होंगी.

इसके साथ ही कांवड़ यात्रा की तैयारी भी शुरू हो जाती है. गांव से लेकर छोटे शहरों के अनपढ़, अपढ़, मूर्ख, आवारा, लंपट, छोटे दुकानदार और सालोंभर आवारागर्दी करने वाले शोहदे कांवड़ यात्रा के लिए प्राणपण से जुट जाते हैं. यात्रा के लिए ड्रेस, कांवड़, पैसे और सवारी के इंतजाम में सभी जुट जाते हैं. अलग-अलग लोगों के दल बन जाते हैं.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

सालभर जुटाये गये पैसों की गिनती की जाती है. आन-जाने, राह में ठहरने, खाने-पीने तथा सवारी के खर्चे का हिसाब-किताब किया जाता है. पैसे कम पड़ने पर कर्ज लेने से भी नहीं चुकते. बोल बम के लिए कुछ भी कर सकते हैं. कौन रोज-रोज कांवड़ यात्रा करनी है. सौभाग्य से तो साल में सिर्फ सावन के सोमवारी में ऐसा अवसर आता है, जब भोले बाबा के दर्शन का सौभाग्य मिलता है. यात्रा शुरू होने के पहले भांग, गांजा, दारू या अन्य नशीली वस्तुओं का पर्याप्त जोगाड़ होता है, क्योंकि इनके बिना यात्रा का मजा ही किरकिरा हो जाता है.

मैंने आजतक शायद ही किसी ब्राह्मण को कांवड़ यात्रा में जाते हुए देखा है. सवर्णों में मूर्ख राजपूतों की संख्या सबसे अधिक होती है. इसके अलावा अन्य पिछड़ी जातियों और दलित जाति के नवजवान भी इस यात्रा में भाग लेना अपना अहोभाग्य समझते हैं. सारी तैयारी के बाद वे एक अलग दुनिया के प्राणी हो जाते हैं. पूरी दुनिया से अलग अपने दल तक सीमित और अपने आप में खोये-खोये ये महानुभाव हिन्दू धर्म के रक्षक और अलमबरदार समझने लगते हैं.

गांजे के नशे के साथ वे स्वयं को सबसे पवित्र, सबसे धार्मिक, सबसे सदाचारी और ब्रह्मचारी समझने लगते हैं. श्रेष्ठता का यह भाव उनके चेहरे और हावभाव से ही पता चल जाता है. बोल बम के नारे के साथ जब वे अपनी गाड़ी में सवार होने लगते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे अगर ये न होते तो भारत धर्म विहीन हो जाता. उनकी नजरों में हिन्दू धर्म उनके ही सबल कंधों पर टिका है. वे न होते तो हिन्दू धर्म न जाने कब का खत्म हो गया होता.

गाड़ी के चलने से पहले कांवड़ दल का हर सदस्य गांजे का दम लगाता है. गांजे का यह दौर तबतक चलता है, जबतक कि उनकी आंखें लाल नहीं हो जातीं. इसके बाद दल का नेता ड्राइवर को कहता है कि ‘चल साला गाड़ी बढ़ाव, भोला बाबा के दरबार में हाजिरी लगावे के बा. एकदम ठीक समय पर पहुंचे के बा. सबसे पहिले बाबा पर जल ढारे के बा.’ ड्राइवर भी बोल बम का नारा लगाकर स्टियरिंग संभालते हुए गाड़ी स्टार्ट कर देता है. इसके बाद तो पूरे यात्रा के दौरान ‘बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है’ का नारा लगता रहता है.

इस दल में एक ऐसा व्यक्ति जरूर होता है, जो इसके पहले भी बाबा धाम की यात्रा कर चुका होता है. अब वह गाइड बनकर निर्देश करता रहता है. उसे उन सारी जगहों का पता होता है, जहां ठहरना और रात्रि विश्राम करना होता है. जब भी उनकी आवाज कमजोर पड़ने लगती है, गाड़ी रूकती है, और दल के सभी सदस्य चाय-नास्ता करके बाबा का नाम लेकर गांजे का दम लगाते हैं, और फिर पूरे उत्साह के साथ नारा लगाने लगते हैं ‘बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है.’

कांवड़ यात्रा में शामिल दल के सदस्यों को अगर गौर से देखा जाये, तो वे स्वभाव से ही उदंड, लंपट, आवारा, मूर्ख, अशिक्षित और असामाजिक लगते हैं. उनके सामने पड़ने वाले लोगों पर तो शामत ही आ जाती है. कांवड़िये अपने आगे किसी को कुछ भी नहीं समझते. उन्हें लगता है कि एक सप्ताह के लिए दुनिया उनकी मुट्ठी में है. पैदल चलने वाले कांवरिये तो आफत के परकाला होते हैं. झुंड के झुंड कांवरिये एक साथ एक दिशा में एकाएक मुड़ जाते हैं. उन्हें इसका भी भान नहीं होता है कि उनके ऐसा करने से लोगों को कितनी असुविधा होती हैं. उस समय तो वे अपने को सांड समझते हैं और लोगों की समझ में यह बात आनी चाहिए कि वे सांडों से बचकर चले, नहीं तो कभी भी खतरा हो सकता है.

अब तो इन कांवरियों में सबसे अधिक संख्या पिछड़ों और दलितों की होती है. वे शायद यह मानकर चलते हैं कि बाबा के आशीर्वाद से उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जायेंगी. पूरे रास्ते इनके पागलपन का नजारा देखने को मिलता है. सचमुच ही शिव की बारात का नजारा होता है. रास्ते भर ‘बोल बम’ की हुंकार भरने वाले कांवरिये विश्राम स्थल पर ठीक इसके उल्टा हो जाते हैं, और उनके मुंह से गाली की धारा फूटने लगती है.

धर्म का ऐसा भौंड़ा प्रदर्शन और किसी भी देश में देखने को नहीं मिलता है. देश में, खासकर गोबर पट्टी में, आज की भाजपा सरकार और संघी कार्यकर्ता इन जाहिल कांवरियों की सेवा और सत्कार में जुटे रहते हैं. सरकारी संरक्षण के कारण ये कांवरिये और भी सनकी और उदंड हो गये हैं. उन्हें लगता है कि वे सरकारी मेहमान हैं, इसलिए वे कुछ भी कर सकते हैं, उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई भी नहीं है.

जब सरकार इन मूर्ख कांवरियों पर हेलिकॉप्टर से पूष्पवर्षा करती है, तो वास्तव में वह कांवरियों को कुछ भी गलत करने का लाइसेंस दे रहे होते हैं. इतना सम्मान स्कूल जाते बच्चों का नहीं होता. उनके लिए तो किताबों का भी इंतजाम ठीक से नहीं होता. बेरोजगार नवजवानों को लाठी से पीटा जाता है, पर आवारा कांवरियों को राजकीय सम्मान दिया जाता है. सरकार की इस प्राथमिकता से उसके चरित्र, चेहरे और जनता के प्रति दायित्व बोध का पता चलता है.

कांवरिये सच कहा जाये तो करणी सेना, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल, हिन्दू युवा वाहिनी, विश्व हिन्दू परिषद और श्रीराम सेना की तरह सरकारी गुंडों की बटालियन है, जो सरकार के इशारे पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने और दंगे करना अपना पवित्र धर्म समझते हैं. रामनवमी, दुर्गापूजा, हनुमान जयंती, जगन्नाथ जी की यात्रा और शिव बारात की तरह कांवरिया यात्रा भी भाजपाई सरकार के लिए सांप्रदायिक घृणा फैलाने का सुनहला अवसर प्रदान करतीं हैं, और गोबर पट्टी के भाजपाई इसका भरपूर फायदा उठाते हैं. यह आज के भारत की दुर्दशा की सच्ची कहानी है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

शेर का अभिनन्दन समारोह

Next Post

सेलेक्टिव लेखन और पक्षधरता में बहुत बड़ा अंतर है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

सेलेक्टिव लेखन और पक्षधरता में बहुत बड़ा अंतर है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भारतीय जनता पार्टी की निर्लज्जता, उदंडता और वहसीपन

March 29, 2017

सनक से देश नहीं चलते !

December 14, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.