Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

संघी फिर से अपने द्विराष्ट्र सिद्धांत को आगे बढ़ा रहे हैं

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 20, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
संघी फिर से अपने द्विराष्ट्र सिद्धांत को आगे बढ़ा रहे हैं
संघी फिर से अपने द्विराष्ट्र सिद्धांत को आगे बढ़ा रहे हैं
Subrato Chatterjeeसुब्रतो चटर्जी

मुसलमानों को दोयम दर्जे के नागरिक बना कर और उनकी आर्थिक गतिविधियों पर चोट पहुंचा कर संघी फिर से अपने द्विराष्ट्र सिद्धांत को आगे बढ़ा रहे हैं. मैं जब कहता हूं कि भारत एक और विभाजन का दंश झेलने के लिए तैयार रहे तो इसका मतलब भारत का कई टुकड़ों में बंटना नहीं है, यद्यपि भाजपा सरकार अगर 2029 तक रह गई तो इसकी आधारशिला ज़रूर रख देगी. अगर आपको खुली आंखों से यह नहीं दिखता है कि कैसे यूपी में चुनाव दर चुनाव अस्सी बनाम बीस की बात पर भाजपा जीत रही है तो आप बिल्कुल अंधे हैं.

इसी तर्ज़ पर भाजपा पहले अपने पाले हुए गुंडों से मुसलमानों पर हमला करवाती है और फिर उन्हीं लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज देती है या तथाकथित मुठभेड़ में मार देती है. अगर यह भी आपको नहीं दिखता है तो आप मानसिक तौर पर अपंग हैं.

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

भाजपा अपने सांसदों की बीफ़ कंपनियों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए यूपी में तथाकथित गौ वध क़ानून पर काम करते हुए पशु धन की ख़रीद बिक्री पर रोक लगाती है और अपने तथाकथित गौ रक्षकों को लिंचिंग के लिए खुला छोड़ देती है. फलस्वरूप आवारा पशुओं की निर्बाध आपूर्ति उनके slaughter houses को कौड़ियों के दाम मिल जाते हैं और उनके मुनाफ़े में कई प्रतिशत की वृद्धि हो जाती है. इन्हीं गोमांस निर्यातकों से चुनावी चंदा लेकर भाजपा हिंदू रक्षक बनी हुई है.

ऐसे क़ानूनों की आड़ में मुस्लिम लोगों के कसाई वर्ग की आर्थिक रीढ़ तोड़ दी गई है. इस साधारण सी बात अगर आपकी समझ में नहीं आती है तो आप मानसिक दिव्यांग की श्रेणी में आते हैं.

पशु धन के बाद मुसलमान व्यापारियों का सबसे बड़ा कारोबार फल और सब्ज़ी की मंडी का है. भाजपा शासित प्रदेशों में फलों और उनके जूस के ठेलों पर मालिक के नाम लिखने का क़ानून मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार करने के लिए ही बनते हैं. भाजपा का एक भी सांसद या विधायक का टिकट किसी भी मुस्लिम को नहीं मिलता है. स्पष्ट संदेश है कि उनको मुसलमानों के वोट नहीं चाहिए. इसे ही मोदी जी सबका साथ सबका विकास कहते हैं. अगर आपको यह सब नहीं दिखता है तो आप दो आंखों वाले अंधे हैं.

सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आप नहीं समझते हैं कि पिछले दस सालों में भारत वाक़ई सांप्रदायिक आधार पर बंट कर दो अलग-अलग देश बन गया है तो आपको दीवार पर लिखी हुई इबारत नहीं दिखती है. मणिपुर में जिस तरह से ईसाई कुकियों पर अत्याचार किया जा रहा है, उसके फलस्वरूप पूरा उत्तर पूर्व भारत से मानसिक रूप से कटता जा रहा है.

कश्मीर हमें चाहिए लेकिन कश्मीरी नहीं वाली doctrine को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी है. जम्मू कश्मीर में चुनावी हार जीत से कुछ नहीं बदलेगा. आने वाले महाराष्ट्र चुनाव में मराठी बनाम गुजराती का खेल चल रहा है. यह विभाजन नहीं तो और क्या है ? कुछ ही दिनों में आपको उत्तर दक्षिण का विभाजन भी देखने को मिलेगा और पूर्वी और पश्चिमी भारत का भी.

अभी तक मैंने आर्थिक आधार पर विषमताओं की बात नहीं की है. इस आधार पर भी भारत का विभाजन हो गया है, क्योंकि भाजपा सरकार की पूंजीपतिपरस्त नीतियों का असर अब दिखने लगा है. वर्ल्ड बैंक की ताज़ा रिपोर्ट आने के बाद भारत की जनसंख्या निम्न आधार पर विभाजित है –

  • अनुमानित जनसंख्या – 140 करोड़
  • पांच किलो राशन पर ज़िंदा – 82 करोड़
  • पिछले दस सालों में बने नये ग़रीबों की संख्या – 13 करोड़
  • ग़रीबी रेखा के नीचे जीने वाले – 95 करोड़
  • पच्चीस हज़ार मासिक आय के नीचे – कुल 130 करोड़

तो बाबू यह देश सिर्फ़ दस बारह करोड़ actual purchasing power वाले लोगों का देश बन गया है. भारत की ग़रीबी रेखा का मतलब है रोज़ाना 200 रुपए कमाने वाले से कम. सन 1980 में जब Willi Grant Commission की भारत की ग़रीबी पर रिपोर्ट पहली बार आई थी तब हमें मालूम चला था कि भारत की 64% जनता below the double line of poverty है. आज यह प्रतिशत 80% के उपर है. अब आप अपने देश, अपने मज़हब और अपनी मूर्खता पर गर्व करने के लिए स्वतंत्र हैं, क्योंकि भिखारियों को इन सब बातों से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है. जय अखंड भारत !

  • चीप जस्टिस ऑफ़ इंडिया कहता है – ‘हमने महाराष्ट्र की अवैध सरकार को पूरे समय तक चलने दिया और आप चाहते हैं कि हम हरियाणा में धांधली से चुनी गई सरकार को शपथ ग्रहण से रोक दें ?’
  • होने वाले चीप जस्टिस ऑफ़ इंडिया कहता है – ‘हम जानते हैं कि पांच मनोनीत विधायकों के चलते जम्मू कश्मीर में सत्ता का संतुलन बिगड़ सकता है, लेकिन आप पहले हाई कोर्ट जाइए और उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे.’
  • कर्नाटक हाई कोर्ट के चीप जस्टिस कहता है – ‘मस्जिद में घुस कर जय श्री राम के नारे लगाना और मुसलमानों को मां बहन की गाली देना कोई अपराध नहीं है, जिसके लिए किसी को सज़ा दी जाए.’

ये कुछ हालिया बानगी भर हैं भारतीय न्यायपालिका के पतन का और देश में फासीवाद लाने में इसकी सबसे प्रमुख भूमिका की. अब आप करते रहें इस संविधान को बचाने की लड़ाई. लेकिन सच यह है कि ‘The political power comes through the barrel of a gun’ – Mao Tse Tung.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

लोकतंत्र, बाड़ ही खेत को खाने लगी

Next Post

यादों के झुरमुट में मुक्तिबोध

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

यादों के झुरमुट में मुक्तिबोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ साहब, आपकी खुद की निजता का क्या हुआ ?

September 22, 2024

भारतीय मुस्लिम तालिबानी आतंकवाद का विरोध क्यों नहीं करते ?

August 17, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.