Tuesday, June 9, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

संविधान और कानून का शासन खत्म और अघोषित आपातकाल लागू

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 5, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सारांश : यह लेख भारतीय संविधान और नियम कानून के महत्व पर केंद्रित है. लेख में कहा गया है कि संविधान और नियम कानून का पालन करना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, लेकिन वर्तमान में यह देखा जा रहा है कि संविधान और नियम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है. लेख में यह भी कहा गया है कि अनघोषित आपातकाल लगाया गया है, जिससे लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को खतरा है. लेख में यह भी कहा गया है कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए और संविधान और नियम कानून का पालन करना चाहिए. कुल मिलाकर, यह लेख संविधान और नियम कानून के महत्व पर जोर देता है और लोगों को अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करता है.
संविधान और कानून का शासन खत्म और अघोषित आपातकाल लागू
संविधान और कानून का शासन खत्म और अघोषित आपातकाल लागू
मुनेश त्यागी

विपक्षी दलों के नेताओं को संभल की घटना के बारे में जानकारी हासिल करने और उन्हें संभल के लोगों से न मिलने देने की घटना बहुत कुछ बयां कर रही है. सरकार का कहना है कि भारत में संविधान और कानून का शासन है. इसी के तहत यहां सारी कार्यवाहियां की जा रही है और सरकार भी इन्हीं के तहत कायम है और इन्हीं के अंतर्गत कार्यवाही कर रही है.

मगर आजकल हम देख रहे हैं कि सरकार एक के बाद एक जनता के संवैधानिक और कानून के तहत दिए गए जनवादी अधिकारों पर भयानक हमले कर रही है और उनका खुलेआम हनन कर रही है और संविधानिक प्रक्रियाओं के तहत विपक्षी दलों को संसद में भी और संसद के बाहर भी काम करने पर पूरी रोक लगा रही है. जैसे उसने विपक्षी दलों के सारे अधिकार छीन लिए हैं.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

इन दिनों संभल का मामला पूरे देश और दुनिया में छाया हुआ है. इस मामले में सरकार का कहना है कि वहां पर मुस्लमान दंगाइयों द्वारा शांति और सुरक्षा बिगाड़ी गई है और इन्हीं दंगाई लोगों ने शासन, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों पर हमला किया है, उन्हें घायल किया है.

जबकि दूसरी तरफ दंगा पीड़ितों और विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि संभल की घटना सरकार द्वारा अंजाम दी गई है ताकि उत्तर प्रदेश के चुनावों की धांधलियों पर जनता के बीच कोई चर्चा ना हो सके और दूसरे अडानी मामले पर पूरे देश की जनता का ध्यान भटकाया जा सके, उस पर कोई चर्चा ना हो. सरकार लगातार अपनी सोची समझी रणनीति के तहत, इन्हीं मुद्दों और नीतियों को आगे बढ़ा रही है.

पिछले दिनों हमने संसद में देखा है कि सरकार संभल के मामले पर विपक्षी पार्टियों को चर्चा करने की कोई इजाजत नहीं दे रही है और वह इस मामले पर जनता की और विपक्षी दलों की कोई आवाज सुनना ही नहीं चाहती. यहीं पर सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्या कारण है कि वह पत्रकारों और लेखकों को संभल के दंगा पीड़ितों से मिलने नहीं दे रही है, उनसे बातचीत करने नहीं दे रही है.

और अब तो हद हो गई है कि जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लोगों को, सरकार ने संभल के दंगा पीड़ितों से मिलने की मनाही कर दी. और हद तो तब हो गई, जब राहुल गांधी ने शासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि वह अकेले ही दंगा पीड़ितों से मिलना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति दी जाए, मगर उनकी तमाम कोशिशें के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और उसके अधिकारियों ने संसद में विपक्षी नेता राहुल गांधी को संभल के दंगा पीड़ितों से मिलने की इजाजत नहीं दी.

आखिर क्या कारण है ? सरकार पत्रकारों, लेखकों और विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संभल जाने से क्यों जो रोक रही है ? वह क्या छुपा रही है ? सरकार की पिछले दस दिनों की तमाम चालबाजियों से यह बात मुख्य रूप से सामने आ रही है कि वहां सरकार का रुख गलत है. वह बहुत कुछ छुपा रही है.

वह सच्चाई और हकीकत को जनता के सामने आने से रोक रही है. उसे डर है कि अगर पत्रकार, लेखक और विपक्षी दलों के नेता वहां जाएंगे और दंगा पीड़ितों से बात करेंगे और दंगों में हुई हिंसा और हत्याओं की सच्चाई और हकीकत जानने की कोशिश करेंगे तो सरकार की सारी मनमानी हरकतें और कानून विरोधी गतिविधियां देश और जनता के सामने आ जाएंगी.

अपनी इन्हीं जनविरोधी, मनमानी और सांप्रदायिक सौहार्द को गंभीर ख़तरा पैदा करने वाली साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की नफरत की नीतियों को आगे बढ़ते हुए, केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने संविधान के प्रावधानों और कानून के शासन को ताक पर रख दिया है.

अब उन्होंने अघोषित रूप से भारत में आपातकाल और फासीवाद लागू कर दिया है. उसने संविधान की तमाम मर्यादाएं और कानून के शासन को ताक पर रख दिया है. अपनी इन्हीं नीतियों के कारण वह संभल की सच्चाई और हकीकत को देश और दुनिया के सामने आने से रोक रही है और जानबूझकर जनता की आवाज दबा रही है.

अब वह खुलकर और बिना किसी खौफ-ओ-लिहाज संवैधानिक अधिकारों और आम जनता के और विपक्षी दलों के संवैधानिक आजादियों पर हमला कर रही है. वह उन्हें बोलने, लिखने, पीड़ित जनता से मिलने और हकीकत जानने के बुनियादी अधिकारों से रोक रही है.

और यह भी एक सच्चाई है कि उसे अपनी इन समस्त कारस्तानियों पर कोई अफसोस नहीं है. उसे भारत के संविधान, कानून के शासन, लोक-लिहाज और संवैधानिक राजनीतिक मर्यादाओं की कोई परवाह नहीं है. अब पूरा शासन प्रशासन उसके नक्शे कदम पर नाच रहा है.

सरकार और तमाम अधिकारी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को भी खुलकर धाराशाई कर रहे हैं जिसमें संभल मामले की सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी स्पष्टता के साथ कहा था कि पूरी सरकार और शासन प्रशासन के अधिकारियों को सच्चाई और निष्पक्षता से काम करना चाहिए.

इस सबसे से साफ हो गया है कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार के लिए संवैधानिक प्रावधानों और कानून के शासन के कोई मायने नहीं रह गए हैं. अब उन्होंने खुले तौर पर भारत में अघोषित आपातकाल और फासीवादी नीतियों और तौर तरीके लागू कर दिए हैं.

सरकार के ये तमाम संविधान विरोधी, कानून विरोधी, जन विरोधी और मनमाने हालात और तौर-तरीक बता रहे हैं कि भारत की जनता को एकजुट होकर उनके खिलाफ संघर्ष करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं रह गया है. ऐसा करके ही संविधान और कानून के शासन को बचाया जा सकता है.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-pay
Previous Post

खुदाई

Next Post

उपनिवेशवाद का एक वर्गीकरण

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

उपनिवेशवाद का एक वर्गीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

नामवर सिंह और रसशास्त्र का विखंडन

February 18, 2025

‘कथांतर’ का ‘प्रतिरोध की संस्कृति’ विशेषांक : संस्कृति की जन पक्षधारिता

June 5, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.