Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

वर्तमान समय में अप्रासांगिक होता चुनावी व्यवस्था

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 6, 2017
in ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


बिहार के सूदूरतम इलाके के एक गांव की तस्वीर है. बात तब की है जब बिहार में मुखिया चुनाव का ऐलान किया गया था. उस गांव का एक दबंग था, जिससे अधिकांश लोग न केवल घृणा ही करते थे अपितु भगवान से उसे ‘उठा’ लेने का प्रार्थना भी करते थे. उस दबंग के अत्याचार जिसमें हत्या, अपहरण, बलात्कार, लूट-पाट, डकैती आदि जैसे कुकृत्य शामिल थे, से तमाम लोग त्रस्त थे. संभावित मुखिया चुनाव के लिए उस दबंग ने भी अपनी उम्मीदवारी का दावा किया और आश्चर्यजनक रूप से सर्वाधिक वोट हासिल कर मुखिया चुन लिया गया. एक ईमानदारी प्रत्याशी को गिनती के महज चंद वोट ही मिले. जब पड़ताल किया गया तब पता चला कि वोट गिरने के से तकरीबन दस दिन पहले उस दबंग प्रत्याशी ने भंडारा खोल दिया था, जिसके लिए पुरी, बुंदिया और सब्जी का भरपूर इंतजाम था. उसने पूरे गांव में ऐलान करवा दिया कि सभी लोग सुबह, दोपहर और शाम का खाना उसके यहां ही खायेंगे. बस फिर क्या था गांव के सारे लोग उसके अत्याचार को भूल गये और भारी बहुमत से उसे जीता दिया. वहीं जो ईमानदार प्रत्याशी उन गरीब लोगों के दुःख-सुख मंे भागीदार बनता था, न केवल बुरी तरह पराजित ही हुआ वरन् अपमानित भी किया गया.

उपरोक्त उदाहरण यह दर्शाने के लिए काफी है कि हमारे देश की जनता जो चुनाव के माध्यम से अपने प्रतिनिधि का चुनाव करती है, वह तत्कालीन कारणों से प्रेरित होती है. इसमें प्रत्याशियों की धूर्तता और दबंगई ही उसकी योग्यता होती है. आम लोग इतने भोले होते हैं कि उसके पुराने कुकर्म को भूल जाते हैं या फिर डर जाते हैं और उसे ही अपना प्रतिनिधि घोषित कर देते हैं, जिससे उसको अगले पांच साल तक लूटने और खून चूसने का लाईसेंस मिल जाता है. चुनाव के चंद रोज पहले ये दबंग व धूर्त प्रत्याशी साड़ी बांटने, भोज कराने, रूपये बांटने, दारू मुहैया कराने आदि जैसे हथकंडे अपना कर चुनाव जीत जाता है. इसके अलावे अक्सर मतदान केन्द्र को ही लूट लिया जाता था. यही कारण है कि नक्सलवादियों ने चुनाव का बहिष्कार अपने मुख्य एजेंडे पर रखा था.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

परन्तु पहली बार जब मुख्य चुनाव आयुक्त टी0 एन0 शेषन के द्वारा इस तरह के हथकंडे के खिलाफ कुछ सुधारवादी मुहिम चलाया और कुछ हद तक इस पर प्रभाव भी पड़ा तब लोगों को पहली बार यह मालूम हुआ कि चुनाव आयोग जैसी कोई संस्था भी होती है, जो चुनाव कराती है. इसके साथ ही चुनाव आयोग आम लोगों के बीच एक प्रतिष्ठा भी पायी. परन्तु वर्तमान शासक वर्ग का सर्वाधिक भ्रष्ट व खूंख्वार खेमा भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता संभाली है, चुनाव आयोग जैसी संस्था महज एक दलाल बन कर रह गयी है. चुनाव आयोग को ही क्यों कहा जाय रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया सहित सुप्रीम कोर्ट जैसी स्वायत्त कही जाने वाली संस्था भी महज ढ़कोसला बन कर रह गयी है, जिसके खूंख्वार दांत साफ-साफ दिखने लगे है.

विगत विधानसभाओं के चुनाव ने चुनाव आयोग की निरर्थकता को पूरी तरह साबित कर दिया. नियम-कायदों को ताक पर रख कर ई0वी0एम0 जैसी वोटिंग मशीन के छेड़छाड़ के पुख्ता सबूत जारी होने के बाद भी बेशर्मी से चुनाव आयोग किसी भी छेड़छाड़ से न केवल इंकार कर रहा है वरन् दावे भी कर रहा है कि अगर कोई कर सकता है तो बताये.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल जो खुद इंजीनियर रह चुके हैं और वर्तमान में दिल्ली के मुख्यमंत्री भी हैं, ने जब दावा किया कि मुझे 72 घंटों के लिए ई0वी0एम0 मशीन दे दें, साबित कर दूंगा कि ई0वी0एम0 मशीन के छेड़छाड़ कैसे होती है. पर बेशर्म चुनाव आयोग बार-बार टेपरिकार्डर की तरह यही दोहराते जा रहा है कि ई0वी0एम0 वोटिंग मशीन के साथ कोई छेड़छाड़ संभव ही नहीं है. ऐसे में चुनाव आयोग जहां खुद की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिला रही है, वहीं खुद को जनता की नजर में भी हास्यास्पद बना रहा है. भ्र्रष्ट और दलाल चुनाव आयोग एक कड़ी परीक्षा की घड़ी से गुजर रहा है, जहां उसे खुद तय करना है कि वह अपनी अर्जित प्रतिष्ठा को बचा कर रखती है या बाजार में निलाम कर देती है.

मालूम हो कि ई0वी0एम0 मशीनों का इस्तेमाल पूरी दुनिया में प्रतिबंधित किया जा चुका है. यही नहीं भारत की सुप्रीम कोर्ट भी यह मान चुकी है कि ई0वी0एम0 मशीनों के साथ छेड़छाड़ संभव है. अगर चुनाव आयोग अपनी दलाली छोड़ कर ई0वी0एम0 मशीन के साथ किसी छेड़छाड़ की जांच नहीं करा सकती तो ई0वी0एम0 के द्वारा कराये जा रहे संभावित चुनाव भी आम जनता के बीच अप्रासांगिक हो जायेंगे और शायद चुनाव का बहिष्कार करना आम आदमी की मजबूरी बन जायेगी, जो नक्सलवादियों का मुख्य एजेंडा है. मालूम हो कि द्वितीय विश्व-युद्ध के समय हिटलर के फासीवाद के विरूद्ध संघर्षरत् जर्मनी की एक ग्रुप ‘व्हाइट रोज’ के एकमात्र जीवित बचे सदस्य, जो शुरू में हिटलर के नाजी युवा संगठन में काम किया था, उस समय के जर्मन समाज का वर्णन इस प्रकार किया था, ‘‘हर चीज पर हुकूमत का नियंत्रण था-मीडिया, शस्त्र, पुलिस, सेना, अदालत, संचार, यात्रा, हर स्तर की शिक्षा, सब सांस्कृतिक-धार्मिक संगठन. कम उम्र से ही नाजी विचार सीखाने का काम शुरू हो जाता था और ‘हिटलर युवा’ के जरिये पूर्ण दिमागी जकड़ हासिल करने के लक्ष्य तक जारी रहता था.’’ क्या सचमुच में भारत फासीवाद के उसी दौर में वापस जा रहा है ? एक गंभीर सवाल है हम सब के सामने.

Previous Post

भ्रष्ट भाजपा, चुनाव आयोग की दलाली और संदिग्ध समूची चुनाव प्रणाली

Next Post

मुकदमें का खर्च और टैक्स का पैसा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

मुकदमें का खर्च और टैक्स का पैसा

Comments 1

  1. cours de theatre paris says:
    9 years ago

    Very good post.Really thank you! Awesome.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अंधी सड़कें

April 13, 2024

किंचित परिवर्तन

February 27, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.