Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

असदुद्दीन ओवैसी को देख इन्हें याद आती है भारत माता… !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 19, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा में असदुद्दीन ओवैसी जब शपथ लेने के लिए आए, तो भाजपा सांसदों ने ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. असदुद्दीन ओवैसी हमेशा की तरह ज़्यादा समझदार निकले और उन्होंने हाथ से इशारा किया कि और ऊंची आवाज़ में यह नारे लगाए जाएं. लेकिन भाजपा सांसदों को भारत माता तभी क्यों याद आईं, जब ओवैसी शपथ लेने को खड़े हुए…? क्या वे उन्हें इस नारे से हूट करने की कोशिश कर रहे थे…? क्या वे यह संदेश दे रहे थे कि ओवैसी भारत माता से चिढ़ते हैं…? क्या वे प्रकारांतर से यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ से इस देश के अल्पसंख्यकों को परहेज़ है…?

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

ओवैसी जब शपथ ले रहे थे, तो प्रधानमंत्री सदन में नहीं थे. लेकिन होते भी, तो क्या वह अपने सांसदों को ऐसी हरकत करने से रोकते…? क्या वह उन्हें याद दिलाते कि महज चंद ही दिन पहले उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा के नारे, ‘सबका साथ, सबका विकास’ में ‘सबका विश्वास’ भी जोड़ा है…? क्या भाजपा ऐसे ही विश्वास जीतने में भरोसा करती है…? दूसरों को संदिग्ध साबित करके, दूसरों की देशभक्ति पर सवाल खड़े करके…?

असदुद्दीन ओवैसी ने भी शपथ लेने के बाद ‘अल्लाह-ओ-अकबर’ का नारा लगाया और साथ में ‘जय हिन्द’ जोड़ दिया. इस तरह उनकी ओर से हिसाब बराबर हो गया. ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ एक तरफ हो गए और ‘अल्लाह-ओ-अकबर’ और ‘जय हिन्द’ दूसरी तरफ. आख़िर असदुद्दीन ओवैसी को भी यह बंटी हुई राजनीति उतनी ही रास आती है, जितनी संघ परिवार और भाजपा को. दोनों की नेतागीरी इसी तरह चलती है. इसके कुछ देर बाद शपथ लेने आईं हेमा मालिनी ने ‘राधे-राधे कृष्णम् वन्दे जगतगुरु’ का नाम लिया. इन सबके एक दिन पहले प्रज्ञा ठाकुर ने संस्कृत में शपथ लेते हुए अपने गुरु का नाम भी जोड़ लिया था.

एक तरह से देखें, तो यह बहुत बड़ी बातें नहीं हैं. आप इन्हें अनदेखा कर सकते हैं. आख़िर इस देश ने अभिव्यक्ति की जो स्वतंत्रता दी है, उसी का यह भी हिस्सा है कि लोग अपनी शपथ में बाकी मर्यादाओं का पालन करते हुए अपनी आस्थाओं को भी अभिव्यक्त कर सकें. हमारी संसद की ख़ूबसूरती यह भी है कि उसमें देश की विविधता झांकती है. तरह-तरह के लोग तरह-तरह की पोशाकों और तरह-तरह के आग्रहों के साथ संसद आते हैं, अपनी-अपनी भाषाओं में शपथ लेते हैं – हालांकि इसमें भी धीरे-धीरे हिन्दी के अलावा अंग्रेज़ी में शपथ लेने का चलन बढ़ता गया है.

लेकिन ओवैसी के शपथ ग्रहण पर आप जब अनायास ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने शुरू करते हैं, तो ओवैसी का नहीं, भारत माता का अपमान कर रहे होते हैं. ‘वन्दे मातरम्’ से भी भारत माता को जोड़ना भारत माता को छोटा करना है. बेशक, ‘वन्दे मातरम्’ आज़ादी की लड़ाई के दौर में अहम गीत रहा, लेकिन ‘वन्दे मातरम्’ को लेकर एक तबका अपना ऐतराज़ रखता रहा है. ‘भारत माता की जय’ के साथ ऐसा कोई ऐतराज़ नहीं जुड़ा है.

संकट यह है कि भाजपा नेताओं को यह एहसास भी नहीं है कि उनकी उद्धत राजनीति सबसे पहले उन प्रतीकों को छोटा बना रही है, जो इस देश में सर्वस्वीकार्य और समादृत रहे हैं. राम से किसी को बैर नहीं है, लेकिन ‘जय श्री राम’ का नारा जब एक आक्रामक राजनीति के साथ इस्तेमाल किया जाता है, तो राम अचानक दूसरों को डराने लगते हैं. भारत माता सबसे सम्मान का विषय है, लेकिन जब किसी सांसद के शपथ लेते समय एक हथियार की तरह उसका इस्तेमाल होता है, तो वह शायद असहाय देखती रह जाती होगी.

जाने-माने कवि अवतार सिंह पाश ने कभी लिखा था – ‘भारत / मेरे सम्मान का सबसे महान शब्द / जहां कहीं भी प्रयोग किया जाए / बाक़ी सभी शब्द अर्थहीन हो जाते हैं…’ भारत माता भी ऐसा ही प्रतीक है. जब आप भारत माता का नाम लें, तो सम्मान से लें. कभी नेहरू ने यह नारा लगाते लोगों से पूछा था, क्या वे इसका अर्थ जानते हैं…? अब यह सवाल कोई नहीं पूछता. भारत माता एक विशाल भू-भाग में फैले तरह-तरह के समुदायों के बीच बनते-विकसते-बदलते साझा स्वप्न का नाम नहीं है, वह कुछ लोगों का राजनीतिक एजेंडा है – जिससे किसी अल्पसंख्यक को पीटा जाना है, उससे उसकी वफ़ादारी का सबूत मांगा जाना है, उससे अपने अपराधों को छिपाया जाना है, उससे एक नकली उन्माद पैदा करना है, जिसमें असली सवाल छिपे रहें. ऐसे ही लोगों की वजह से देश प्रेम, गो प्रेम, मानव प्रेम, धर्म प्रेम – सब खूंखार लगने लगते हैं. देश कुछ सिकुड़ जाता है,भारत माता कुछ सकुचा जाती है, गाय डराने लगती है, राम छोटे हो जाते हैं और कश्मीर पराया हो जाता है.

– प्रियदर्शन (एनडीटीवी के पत्रकार हैं)

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…] 

Previous Post

अगर गिरीश कर्नाड अर्बन नक्सल थे, तो अर्बन नक्सल को श्रद्धांजलि कैसी, चैनल बताएंगे या प्रोपेगैंडा मास्टर

Next Post

अंजना ओम कश्यप : चाटुकार पत्रकारिता का बेजोड़ नमूना

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

अंजना ओम कश्यप : चाटुकार पत्रकारिता का बेजोड़ नमूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सावधान ! हिन्दू-मुसलमान कोलाहल की आड़ में किसी नए कारपोरेट लूट का समां बंध रहा है

April 17, 2022

‘Scapegoat’ मतलब बलि का बकरा

April 11, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

March 7, 2026

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.