Monday, September 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार बनाने की होड़

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 31, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार बनाने की होड़

हिमांशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ताहिमांशु कुमार, प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता

अभी दो राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में विधान सभा के चुनाव पूरे हुए हैं. सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ चल रही हैं. महाराष्ट्र में शिवसेना, भाजपा को समर्थन दे रही थी. इस बार शिवसेना ने भाजपा का समर्थन करने के बदले में ढाई साल के लिए अपनी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री का पद मांंगा है. शिव सेना ने इसके लिए लिखित में आश्वासन पत्र की भी मांंग की है.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

इधर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी के सहयोग से सरकार बनाने के लिए रास्ता साफ़ कर लिया है. इन चुनाव के नतीजों से एक बात साफ़ दिखाई दे रही है. इस बार जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया. हालांंकि विपक्ष बिखरा हुआ है.

विपक्षी पार्टियां मुद्दे और नेता लेकर जनता के बीच नहीं आ पायी, इसके बावजूद जनता ने जम कर भाजपा के विरोध में वोट दिया. इसका नतीजा यह हुआ कि अब भाजपा को अपने दम पर सरकार बनाने के भी लाले पड़े हुए हैं.

हरियाणा के हमारे एक दोस्त ने बताया कि इस बार हरियाणा के लोग भाजपा से बहुत नाराज हैं और लोगों की नाराजगी की वजह है स्थानीय मुद्दों की अवहेलना. हरियाणा के लोगों का कहना था कि हरियाणा के मुद्दों पर हरियाणा के नेता बात करने की बजाय, मोदी आकर धारा 370 पर वोट क्यों मांग रहे हैं ? इसीलिए लोगों ने बिखरे कमजोर और लड़खड़ाते हुए विपक्ष को वोट दिया. अब अगर भाजपा जोड़-तोड़ से सरकार बना भी लेती है तो वह भाजपा की जीत नहीं मानी जा सकती.

इसी तरह महाराष्ट्र में भाजपा के कई मंत्री चुनाव हारे हैं. यह देखना दिलचस्प है कि जो मंत्री चुनाव हारे हैं, वे सभी किसानों से जुड़े विभागों के हैं. जैसे ग्रामीण विकास मंत्री, जल संसाधन मंत्री, पंचायत मंत्री, कृषि मंत्री. इसका मतलब है कि महाराष्ट्र का किसान भी भाजपा से नाराज था लेकिन मजबूत विपक्ष के अभाव में भाजपा वहांं भी जोड़-तोड से सरकार बनाने में सफल हो रही है.

इन सब चुनावों के बीच में एक और महत्वपूर्ण चुनाव संपन्न हुए हैं, जिनकी तरफ देश का ज्यादा ध्यान नहीं गया है. जम्मू-कश्मीर राज्य के विभाजन और उसके पूर्ण राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद वहांं की ब्लॉक कमेटियों के चुनाव हुए हैं. यह कमेटी ग्राम पंचायत और ज़िला पंचायत के बीच में होती है. इन चुनावों का कांग्रेस ने, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने बायकाट किया था क्योंकि इन पार्टियों के नेताओं को सरकार ने नजरबंद किया हुआ है या जेलों में डाल दिया है.

कश्मीर के इन चुनावों में एक तरफ भाजपा थी, जिसके पास पूरी सरकार की ताकत है. अकूत पैसा है. सेना और सुरक्षा बल है. कश्मीर के इन चुनावों में भाजपा का सामना करने के लिए चुनाव में कोई विपक्षी दल भी नहीं था. भाजपा का सामना किया कश्मीर के निर्दलीय लोगों ने
और क्या शानदार धुल चटाई कश्मीर के लोगों ने भाजपा को. 31 ब्लॉक कमिटियों
 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 217 में भाजपा को हरा दिया. 310 में से भाजपा कुल 81 सीटें ही जीत सकी.

Read Also –

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 : इस चुनावी तमाशे से कोई उम्मीद नहीं ?

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

नक्सलवाद : लड़ाई तो सुरक्षाबलों और जनता के बीच है

Next Post

व्हाट्सएप कॉल में सेंध, पत्रकारों के फोन हुए हैक

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

व्हाट्सएप कॉल में सेंध, पत्रकारों के फोन हुए हैक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

भाजपा जिस रास्ते पर बढ़ रही है भारत टुकड़ों में बंट जायेगा

March 20, 2020

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

February 7, 2026

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.