धर्मांतरण : एक देश दो कानून..., ऐसा क्यों...? आभा शुक्ला इस्लामिक स्कॉलर मौलाना कलीम सिद्दीक़ी साहब पर धर्मांतरण करवाने का महज आरोप लगा था...मीडिया ने मौलाना की खूब पगड़ी उछाली...! 590 दिन जेल में रहने के बाद मौलाना साहब को अभी चंद दिन पहले जमानत मिली...केस अभी भी चल रहा है... उत्तरप्रदेश के बरेली में ख़ूब ज़ोर-शोर से पंडित कृष्ण कुमार शर्मा मुस्लिम लड़कियों को हिन्दू बना रहा है...वह अब तक 78 लड़कियों को मुस्लिम से हिन्दू बनाकर उनके प्रेमी के साथ हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी करा चुका है...कृष्ण कुमार यह काम साल 2013 से कर रहा है...! वह पहले मुस्लिम लड़की को हिन्दू बनाने के लिए डीएम के यहां पत्र देता है...फिर लड़की को तीन बार गायत्री मंत्र पढ़ाकर उसको गंगा का पानी और गौमूत्र पिलाता है...और इस तरह से वे हिन्दू बन जाती हैं...! पर शर्मा जी की कोई गिरफ्तारी नहीं...! कोई मीडिया ट्रायल नहीं...! कोई छीछालेदर नहीं...! कोई सवाल नहीं...! एक देश दो कानून..., ऐसा क्यों...?