Sunday, March 15, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

और तभी से अमेरिकी सेना सुरंगों से बहुत डरती है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 15, 2026
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
और तभी से अमेरिकी सेना सुरंगों से बहुत डरती है
और तभी से अमेरिकी सेना सुरंगों से बहुत डरती है

और तभी से अमेरिकी सेना सुरंगों से बहुत डरती है. कहानी उस युद्ध की है जब अमेरिका की परमाणु शक्ति को ‘फ़ावड़े-टोकरी’ की तकनीक ने पस्त कर दिया था. साल 1966. वियतनाम में साइगॉन से उत्तर-पश्चिम में क़रीब 30 किलोमीटर दूर अमेरिकी सेना ने अपना एक विशाल सैन्य अड्डा बनाया, जिसका नाम था – कु ची बेस कैंप.

चारों तरफ़ कंटीले तार, वॉच टावर, फ़्लड लाइट, टैंक, और सैकड़ों हेलीकॉप्टर. कुल मिलाकर एक अभेद्य क़िला. फिर, अमेरिकियों के लिए अचानक सबकुछ बदलने लगा. रोज़ रात को वहां सैनिकों के ऊपर मौत नाचने लगी. बैरक के भीतर धमाके होते, गोलियां चलतीं और जब तक अमेरिकी सैनिक संभल पाते, हमलावर ग़ायब हो चुके होते. न कोई सुराग़, न निशान. ऐसा लगता मानो वे भूतों से लड़ रहे हों.

You might also like

‘पहले 72 घंटों में इजरायल की 1,200 से ज़्यादा कैजुअल्टी’ – रुसी खुफिया एजेंसी

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

अमेरिकियों ने पूरा जंगल छान मारा, कुछ नहीं मिला. महीनों बाद एक पेट्रोलिंग टीम को झाड़ियों के नीचे एक छोटा-सा सुराख़ मिला. जब एक इंजीनियर ने रोशनी डाली, तो उसे अंधेरे में उतरती एक सुरंग दिखी. अमेरिका को तब तक अंदाजा नहीं था कि जिस बेस पर वे खड़े हैं, उसके नीचे वियतनामी लड़ाकों ने 250 किलोमीटर लंबी सुरंगों का जाल बिछा रखा है.

ये सुरंगें रातों-रात नहीं बनी थीं. वियतनामी फ़ाइटर 1940 के दशक से ही फ़्रांसीसी बम हमलों से बचने के लिए इन्हें खोद रहे थे. कु ची की मिट्टी लाल मिट्टी थी, जो सूखने पर कंक्रीट जैसी सख़्त हो जाती. वियतनामियों ने फ़ावड़े और टोकरियों से इसे खोदना शुरू किया. वे रात में खुदाई करते और मिट्टी को खेतों में बिखेर देते, ताकि ऊपर से उड़ते विमानों को कुछ पता न चले.

सुरंगें तिमंज़िला थीं. पहला लेवल ज़मीन से 3 मीटर नीचे, दूसरा 6 मीटर और तीसरा स्तर 9 मीटर की गहराई पर था. इन्हें इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि अगर अमेरिकी सैनिक बम भी गिराते तो सिर्फ़ ऊपरी लेयर डैमेज होता, नीचे सबकुछ चलता रहा.

यहां ज़िंदगी मुश्किल थी, लेकिन क्रांतिकारी लड़ाकों ने यहां पूरी बस्ती बसा रखी थी. वहां अस्पताल थे, जहां मोमबत्तियों की रोशनी में ऑपरेशन तक किया जाता. रसोइयां थीं, जहां से धुआं सैंकड़ों मीटर दूर जाकर निकलता और हथियार बनाने के कारखाने थे, जहां वे अमेरिकी कारतूसों को ही रीसायकल किया करते.

कहा जाता है कि क़रीब 10,000 लोग इन सुरंगों में वर्षों तक रहे, लड़े, बच्चे पैदा किए, और वहीं मर गए.

हफ़्तों तक सूरज की रोशनी के बिना भी लड़ने की ज़िद पाले वे लोग अमेरिकियों को छकाते रहे.

अमेरिकी सेना ने इन सुरंगों को तबाह करने के लिए सब कुछ झोंक दिया. पहले हज़ारों टन बम गिराए, जंगल जला डाले, लेकिन सुरंगों को कुछ नहीं हुआ. ज़हरीला रसायन छिड़कर पेड़-पौधों को खाक कर दिया, सुरंगों में पानी भरा, लेकिन लड़ाकों ने इन सबकी काट निकाल ली. ज़हरीली गैस छोड़ी, पर सुरंगों की लंबाई और वेंटिलेशन ने उसे बेअसर कर दिया.

यहां तक कि प्रशिक्षित कुत्तों को भेजा गया, लेकिन वियतनामियों ने सुरंगों के मुहाने पर अमेरिकी साबुन, अमेरिकी सैनिकों के कपड़े, सिगरेट के बट और काली मिर्च रगड़ दी, ताकि कुत्तों को या तो ‘फ़्रेंडली’ गंध मिले या फिर सूंघने की शक्ति काम न करे.

हारकर अमेरिका ने एक ख़ौफ़नाक फैसला लिया. उन्होंने अपनी सेना के सबसे छोटे और दुबले सैनिकों को चुना, ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड, फ़िलिपींस से रंगरूट भर्ती किए गए. अमेरिका ने इन्हें नाम दिया ‘टनल रैट’ यानी सुरंगी चूहे. ये सैनिक सिर्फ़ एक टॉर्च और एक पिस्तौल लेकर उन 60 सेंटीमीटर चौड़ी काली अंधेरी सुरंगों में उतरते थे.

बाद के बयानों में इन ‘टनल रैट’ ने सुरंगों का ख़ौफ़नाक वर्णन किया कि कैसे वहां क़दम-क़दम पर मौत का जाल बिछा था. बिच्छुओं और ज़हरीले सांपों के मटके दरवाज़ों पर टंगे हुए थे, जो दुश्मनों के ऊपर गिर जाते. कहीं, ज़हरीले बांस के खूंटे थे, तो कहीं बारूदी सुरंगें.

अंधेरे में सैनिक को यह भी नहीं पता होता था कि उसके ठीक सामने कौन है. कई टनल रैट ने बताया कि उन्होंने अपने चेहरे के पास किसी की सांसें महसूस कीं, लेकिन अंधेरे के कारण वे कुछ देख नहीं पाए.

9 साल की जंग, अरबों डॉलर का ख़र्च और दुनिया की सबसे घातक तकनीक, सब कुछ मिट्टी में मिल गया. 1975 में जब अमेरिकी सेना हारकर वियतनाम से निकली, तब भी वे उन सुरंगों को पूरी तरह नष्ट नहीं कर पाई.

अब ये सुरंगें वहां का टूरिस्ट पॉइंट बन गई हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. एक फ़ोटो सुरंग के अंदर की है और दूसरी फ़ोटो सुरंग के मुहाने का है, जहां से लोग सुरंग में उतरते हैं.

सुरंग की कहानी इसलिए सुनाई, क्योंकि ट्रंप कह रहा है कि ईरान में वह पैदल सैनिक भेज सकता है. जानकार कह रहे हैं कि ईरान ने सुरंगों का जाल बिछा रखा है. वियतनाम तो उस समय पुरानी तकनीक पर चल रहा था, ईरान के पास तो आधुनिक जख़ीरे हैं.

  • दिलीप खान

Read Also –

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-pay
Previous Post

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

‘पहले 72 घंटों में इजरायल की 1,200 से ज़्यादा कैजुअल्टी’ – रुसी खुफिया एजेंसी

by ROHIT SHARMA
March 8, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सुप्रीम कोर्ट से कोई उम्मीद नहीं बची – कपिल सिब्बल

August 13, 2022

आरएसएस की पाठशाला से : गुरूजी उवाच – 2

May 21, 2018

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

और तभी से अमेरिकी सेना सुरंगों से बहुत डरती है

March 15, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

March 11, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘पहले 72 घंटों में इजरायल की 1,200 से ज़्यादा कैजुअल्टी’ – रुसी खुफिया एजेंसी

March 8, 2026
Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

और तभी से अमेरिकी सेना सुरंगों से बहुत डरती है

March 15, 2026

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

March 11, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.