Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

देश को खून में डूबो रहा है मोदी-शाह की जोड़ी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
December 21, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश को खून में डूबो रहा है मोदी-शाह की जोड़ी

जनवरी, 2018 को त्रिपुरा के एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था, ‘जितना ज्यादा हिंसा का कीचड़ फैलेगा, उतना ही बेहतर कमल खिलेगा.’ स्पष्ट है कि हिंसा के कीचड़ पर ही भाजपा-आरएसएस का अस्तित्व टिका है. जितनी ज्यादा हिंसा भड़केगी उतना ही ज्यादा भाजपा-आरएसएस को फायदा होगा. गौरतलब हो कि उस वक्त अमित शाह भाजपा के अध्यक्ष थे परन्तु हिंसा के जबरदस्त पैरोकार थे.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

2019 की लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने साफ तौर पर देश को आगाह करते हुए कहा था कि ‘अगर भाजपा चुनाव जितती है तो अमित शाह देश के गृहमंत्री बनेंगे और देश इसका परिणाम भुगतेगा.’ भविष्य के बारे में इतना सटीक विश्लेषण शायद ही किसी और ने किया था. आज देश में हू-ब-हू वही हो रहा है.

मोदी-शाह की आपराधिक जोड़ी ने दूसरी बार देश की सत्ता सम्भालते ही सबसे पहले अमित शाह को देश का गृहमंत्री बना दिया. जिस व्यक्ति को देश की अदालत ने समाज में रहने लायक नहीं माना था, आज वह देश का गृहमंत्री बन गया है और देश को हिंसा और आग के हवाले कर दिया है.

देश के गृहमंत्री का पद सम्भालते ही इस व्यक्ति अमित शाह ने कश्मीर को आग के हवाले कर दिया और वहां के नागरिकों को सदा-सदा के लिए देश का दुश्मन बना लिया. वहां के नागरिकों को आतंकवादी करार देकर उसके तमाम मूलभूत अधिकार छीन लिये और बकायदा फौजी शासन के हवाले कश्मीर को धकेल दिया. मोदी-शाह की जोड़ी को उम्मीद था कि इससे देशभर में हिंसा फैलेगी, परन्तु, उसकी नापाक मंशा पूरी नहीं हुई.

इसके तुरन्त बाद ही राम मंदिर जैसे मामले में सुप्रीम कोर्ट को सामने रख कर बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर वहां राम मंदिर बनाने का फैसला करा दिया गया. मोदी-शाह की जोड़ी को इससे भी उम्मीद थी कि देश में जबरदस्त हिंसा भड़केगी. परन्तु उसकी यह मंशा भी अधूरी रह गई और हास्यास्पद तरीके से देश को अलर्ट पर रखने की कोशिश भी महज मसखरापन ही साबित हुआ और खुद सुप्रीम कोर्ट भी मजाक की पात्र बन गई.

इसके आगे बढ़़कर मोदी-शाह की इस आपराधिक जोड़ी ने असम में एनआरसी लागू किया जो अपने ही देश के 19 लाख नागरिकों को बेवतन करने का कारनामा कर खुद ही हास्यास्पद हो गया. इस फर्जी एनआरएसी को एक बार फिर से लागू करने की कोशिश के रूप में सीएबी को देश की सांसद से पारित करा लिया और देश भर में एनआरसी लागू करने की कोशिश कर रहा है. इसके विरोध में देश की जनता घरों से निकलकर सड़क पर निकल आयी.

परन्तु, एक बार फिर मोदी-शाह की आपराधिक जोड़ी यह देखकर सन्न रह गई कि देश में कोई हिंसा नहीं भड़क रही है, उल्टे लाखों की तादाद में देशवासी सड़कों पर उतर आई है. हिन्दु-मुसलमानों ने एक बार फिर अपनी अटूट एकजुटता का परिचय दिया और शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतर आई.

इन विशाल शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के कारण देश को खून की नदियों में डूबों देने की साजिश रचने वाली मोदी-शाह की नाकाम जोड़ी ने नया पैतरा अपनाया और आरएसएस-भाजपा के गुण्डों को भीड़ में भेज कर आगजनी करवाने लगा. पुलिस के बीच में अपने गुण्डों को भेजकर अथवा पुलिस को ही आदेश देकर देशभर में हिंसा और आगजनी करना शुरू कर दिया. इस बात को पूरी तरीके से और दावे के साथ कहा जा सकता है कि देश में जहां कहीं भी हिंसा और आगजनी की बारदातें हुई है, उसमें तमाम में संघी गुण्डे और पुलिस की मिलीभगत से हुई है, या सीधे तौर पर पुलिस ने हिंसा किया है. पुलिस ने आगजनी की है. दिल्ली की सड़कों पर पुलिस द्वारा एक बस को आग लगाने की कोशिश का विडियों चारों तरफ वायरल हो चुका है. यहां तक कि एबीवीपी के एक गुण्डे को बकायदा पुलिस के साथ मिलकर छात्रों पर लाठी बरसाते तस्वीर देखा जा सकता है.

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2019/12/80761009_2500036626903574_4517186382749237248_n.mp4

 

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2019/12/80467633_477278416307244_6665195193580388352_n.mp4

 

http://www.pratibhaekdiary.com/wp-content/uploads/2019/12/10000000_1309530595921023_2052973682925502464_n.mp4

मोदी-शाह की यह जोड़ी मनुस्मृति जैसे घृणित ग्रंथों को देश की जनता के ऊपर थोपने की गहरी साजिश तब तक सफल नहीं हो सकती जबतक देश को खून की नदी में न डुबोया जाये क्योंकि समाज कभी भी पीछे की ओर की नहीं जाता. वक्त का पहिया कभी भी पीछे नहीं जाता और वक्त के इस पहिया को पीछे की ओर ले जाने के लिए यह जरूरी है कि खून की नदियां बहायी जाये. इसके लिए मोदी-शाह की यह आपराधिक जोड़ी पूरी ताकत के साथ जुट गई है. देश में एक बार फिर दास-मालिक समाजव्यवस्था को लागू करने की कोशिश की जा रही है, जिसका आधार ग्रंथ मनुस्मृति है.

मनुस्मृति साफ तौर पर कहता है कि ब्राह्मण ही सर्वश्रेष्ठ है औैर सारी दुनिया केवल ब्राह्मणों के लिए ही है. शुद्र, ब्राह्मण की सेवा के लिए है और उसे पढ़ने-लिखने का कोई अधिकार नहीं है. इसी कारण मोदी-शाह की जोड़ी संविधान द्वारा दी जा रही आरक्षण को खत्म करने पर तुली हुई है ताकि कोई शुद्र (दलित, पिछड़ा, अछूत), महिला, अल्पसंख्यकों को शिक्षण संस्थानों में प्रवेश न मिल सके. हर साल शिक्षा पर खासकर उच्च शिक्षा पर बजट घटाया जा रहा है, जिस कारण शिक्षण संस्थान या तो बर्बाद हो रहे हैं अथवा उसकी फीसें इतनी ज्यादा कर दी गई है कि इन तबकों के लोग शिक्षा ही हासिल न कर सके. ठीक उसी तरह स्वास्थ्य का भी बजट कम किया जा रहा है ताकि इन तबकों का स्वास्थ्य भी ठीक न रह सके.

विज्ञान की न्यूनतम समझदारी से भी परहेज रखने वाला यह आपराधिक जोड़ी वक्त का पहिया पीछे की ओर घुमाने की कोशिश कर रहा है. शायद इसे पता नहीं है कि विज्ञान समस्त गतिविधियों को आधार है, और बीत चुका वक्त का पहिया किसी भी सूरत में पीछे की ओर नहीं जा सकता, चाहे इसके लिए देश को खून में ही क्यों न डुबा दिया जाये.

Read Also – 

अन्त की आहटें – एक हिन्दू राष्ट्र का उदय
असल में CAB है क्या ?
NRC : नोटबंदी से भी कई गुना बडी तबाही वाला फैसला

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

मोदी-शाह कामयाब करना चाहता है सिर्फ आरएसएस का एजेंडा

Next Post

अल्पसंख्यकों के दुश्मन मोदी का एक और कारनामा

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

अल्पसंख्यकों के दुश्मन मोदी का एक और कारनामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बिहार के 365 दिन में 22 हजार जघन्य आपराधिक मामले दर्ज

November 26, 2018

लोकतंत्र की नई परिभाषा को गढ़ती भाजपा

November 6, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.