Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

कुतदौड़

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 24, 2023
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मेरे हाथों में पड़ी
मेरे कुत्ते की जीन पर
खिंचाव बढ़ता जा रहा है
मेरे कुत्ते को
इस दौड़ में शामिल होने पर
एतराज़ है
वह घर लौटना चाहता है
उस तरफ़
दौड़ के प्रायोजकों के माथे पर
चिंता की लकीरें हैं
एक सक्षम प्रतियोगी की अनुपस्थिति में
दौड़ का रंग कहीं फीका न पड़ जाए
वैसे तो इस दौड़ में
हरेक नस्ल, रंग
और देश के कुत्ते
पहले से ही शामिल हैं
फिर भी
एक सक्षम कुत्ते का न होना
बहुत फ़र्क़ डाल देता है
शायद ये कुत्ता
पागल हो गया है
ये कुत्ता दौड़ में शामिल
नहीं होने की
अजीबोग़रीब वजहें बता रहा है
कह रहा है कि
जीतने की प्रबल संभावनाओं के वावजूद
किसी भी पुरस्कार के प्रति
उसकी विरक्ति
उसे कुतदौड़ में शामिल नहीं होने
दे रहा है
मैंने भी समझाया उसे कि देखो
पुरस्कार ही जीवन का लक्ष्य है
साधु सन्यासी
नेता अभिनेता
लेखक कवि
विद्यार्थी अभिभावक
गायक नायक
सभी तो पुरस्कार के लिए ही जी रहे हैं
लेकिन कुत्ता तो कुत्ता ठहरा
वफ़ादारी की मिसाल
न वो मुझसे बेवफ़ाई कर पाता है
और न ही अपने ज़मीर से
मैंने उसे फिर समझाया कि
देखो, अगर तुम इस कुतदौड़ में
नहीं भाग लोगे तो वे तुम्हें पागल समझेंगे
फिर मैंने उसे सुकरात से ब्रुनो तक
और दाभोलकर से पंसारे तक
गांधी से बूसी बुसिया की माता तक का
विभिन्न उदाहरणों से समझाने की कोशिश की
लेकिन सब बेकार
अंत में
थक हार कर मैं उसके पीछे पीछे
अपने घर आ गया
और अपने सोफ़े पर निढाल हो गया
शाम के धुंधलके में
उनींदी आंखों में
मुझे साफ़ दिखाई दे रहा था
शहर के बाहर
किसी आयुध फ़ैक्ट्री में ढल रही थी
एक पागल कुत्ते को मारने के लिए
एक और गोली

  • सुब्रतो चटर्जी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

भाजपा जो फसल काट रही है, वह ‘गीता प्रेस’ ने तैयार की है

Next Post

आज मार्क्स की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक है !

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

आज मार्क्स की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक है !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गुंडे और अपराधियों के भीतर इस खौफ का होना अच्छा है

January 11, 2022

दिल्ली में वायु प्रदूषण : भाजपा, कांग्रेस, आप और मध्यम वर्ग

November 12, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.