Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

डॉ. पायल तड़वी : जातीय पहचान के कारण छात्रों के संस्थानिक हत्याओं का बढ़ता दायरा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 27, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डॉ. पायल तड़वी : जातीय पहचान के कारण छात्रों के संस्थानिक हत्याओं का बढ़ता दायरा

पहली फोटो में आप एक हंसती-खिलखिलाती हुई लड़की को अपनी मां के साथ देख रहे हैं लेकिन ठीक वही लड़की अगली फोटो में फ्रेम में जड़ गई है और उसके ऊपर माला चढ़ा दी गई है. मोमबत्तियां जल रही है. बाकि की दो फोटो में लड़की अपनी मां और बाबा (पिता) के साथ है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

दरअसल ये फोटो डॉ. पायल तड़वी की है, जो महाराष्ट्र के जलगांव जिले के आदिवासी परिवार से थी. वर्तमान में वी वाई एल नायर हॉस्पिटल से संबद्ध टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज के गायनोकॉलॉजी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट (एम.डी.) कोर्स में द्वितीय वर्ष की अपनी पढाई कर रही थी और यही इसका गुनाह था.




पिछले वर्ष एडमिशन में उसे आरक्षण का लाभ मिला था लेकिन यह संविधान प्रदत्त अधिकार उसी कॉलेज की कुछ सीनियर सवर्ण इलीट महिलाओं जिनमे डॉ. हेमा आहूजा, डॉ. अंकिता खंडेलवाल और डॉ. भक्ति महर को पसंद नहीं आया और जाति के नाम पर डॉ. पायल तड़वी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. व्हाटसअप ग्रुप में उसकी जाति को लेकर मजाक उड़ाया जाने लगा. लैब में उसे काम करने से रोका जाने लगा. उसकी योग्यता पर सवाल खड़ा किया जाने लगा. उसके इलाज से मरीजो के अशुद्ध हो जाने की बात की जाने लगी. उसके आदिवासी होने की पहचान ने उसे जंगली की श्रेणी में रख दिया. खाने की टेबल पर उसे इस तीनों सवर्ण इलीट महिलाओं ने गॉशिप-पॉइंट बना दिया.

टॉर्चर जब ज्यादा बढ़ने लगा तब उसने अपनी मां जो की एक कैंसर पेसेंट हैं और उसी हॉस्पिटल में इलाज कराने आती हैं, को ये बात बताई. तब दोनों मां-बेटी ने कॉलेज के अधिकारियों को इसकी शिकायत दिसम्बर, 2018 में ही की थी लेकिन किसी ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया. इन सवर्ण इलीट महिलाओं द्वारा डॉ. पायल पर टॉर्चर दिनों-दिन बढ़ता गया. तब एक बार फिर 10 मई, 2019 को डॉ. पायल अपनी मां-बाबा के साथ मिलकर लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी लेकिन इन इलीट महिलाओं पर कोई कार्यवाही नहीं की गई यानी परोक्ष रूप से उन इलीट महिलाओं को डॉ. पायल को प्रताड़ित करने के प्रोत्साहित किया गया.




21 मई, 2019 को डॉ. पायल पड़वी ने अपनी मां को फोन किया और बताया कि ये टॉर्चर अब और बर्दाश्त नही होता है. घरवालों ने अगले दिन हॉस्पिटल आने की बात कही लेकिन अगले ही दिन 22 मई, 2019 को डॉ. पायल तड़वी अपने पेसेंट की सफल सर्जरी के बाद लंच के लिए हॉस्टल आयी और अपने ही रूम में अपने ही दुपट्टे से फांसी लगा ली.

अब सवाल ये है डॉ. पायल तड़वी की संस्थानिक हत्या के लिए जिम्मेदार कौन है ?

1. उसका आदिवासी होना ?
2. एक आदिवासी लड़की का सवर्णों के वर्चस्व वाले डॉक्टर जैसे पेशे को अपनाना ?
3. आरक्षण के संवैधानिक अधिकार का उपयोग करना ?

ये तीनों ही डॉ. पायल तड़वी की संस्थानिक हत्या के कारण हैं.




आखिर क्यों इन तीनों सवर्ण महिलाओं (जिसे डॉक्टर कहना तो दूर एक सामान्य इंसान भी नहीं माना जा सकता) हेमा आहूजा, अंकिता खंडेलवाल, भक्ति महर जैसी महिलाओं के खिलाफ कोई भी कार्यवाही पिछले 6 महीने में क्यों नही की गई ? क्यांकि वे सवर्ण इलीट परिवार से थी ?

क्यों नही विभाग या कॉलेज के अधिकारियों ने इस जातिगत टॉर्चर के खिलाफ कोई कार्यवाही की ? क्यांकि जाति का नाम आते ही कॉलेज बदनाम हो सकता था.

क्यों डॉ. पायल तड़वी की मां और पिताजी के शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया ? क्यांकि वे आदिवासी परिवार से आते थे और उनकी कोई औकात नहीं थी ?




इस हृदयविदारक घटना के चार दिन बाद भी तीनों सवर्ण इलीट महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया गया है और कार्यवाही के नाम पर डॉ. तड़वी की यूनिट हेड डॉ. यी चिंग-लिंग और विभाग के हेड डॉ. एस. डी. शिरोडकर को पद से हटा दिया गया है यानी दोषियों को मुक्त करने की पूरी कवायद कर ली गई है और बलि का बकरा कॉलेज प्रशासन इन्हें बना दिया है. अभी तक इन तीनों महिलाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही पुलिस ने नहीं की है. यहां तक की ये तीनों दोषी महिलाएं फरार है और मामले को कॉलेज प्रशासन रैगिंग का मसला बनाने में जुटा हुआ है.

पुलिसिया कार्यवाही का कोई परिणाम निकलेगा ? या डॉ. पायल की संस्थानिक हत्या के खिलाफ और उनके न्याय के लिए लोगों को सड़क पर आना होगा ? हम लोग भी एक दलित छात्र रोहित बेमुला की ही भांति एक आदिवासी डॉक्टर की संस्थानिक हत्या को भुला देंगे ? तो हमारा जबाब है नहींं. जब तक तीनों सवर्ण महिलाओं को गिरफ्तार करके जेल नहीं भेज दिया जाता और उसमें संलिप्त लोगों सहित कॉलेज को दण्डित नहीं किया जाता, हम लोगों को चुप नहीं बैठना चाहिए. अन्यथा, छात्रों के संस्थानिक हत्याओं का यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा, संभवतः और ज्यादा बड़े पैमान पर.

(सोशल मीडिया के माध्यम से आये एक आलेख के आधार पर)




Read Also –

भ्रष्टाचार में आकंठ डुबा है IGIMS का MS मनीष मंडल
कैसा राष्ट्रवाद ? जो अपने देश के युवाओं को आतंकवादी बनने को प्रेरित करे
“प्लीज, इस कॉलेज को बंद करो” – डॉ. स्मृति लहरपुरेे का सुसाइड नोट




[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]




Previous Post

मोदी में भाजपा : हिन्दूराष्ट्र की स्थापना के लिए संकल्पित वोटर ?

Next Post

अतीत में महान होने के नशे में डूब जाना गुलामी का रास्ता खोलता है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

अतीत में महान होने के नशे में डूब जाना गुलामी का रास्ता खोलता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सीबीएसई का खत्म होता सिलेबस

July 10, 2020

चांडाल जात्रा

April 21, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.