Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

दुनिया में चमकता भारत का – ‘लोकतंत्र’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 24, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया में चमकता भारत का - 'लोकतंत्र'

Ravish Kumarरविश कुमार, मैग्सेस अवार्ड प्राप्त जनपत्रकार

काश आप इस एक पैराग्राफीय संबोधन को पढ़ते और सोचते. भारत का एक ही ब्रांड है जो दुनिया में चमकता है – लोकतंत्र. अगर उसी में भारत फिसलता हुआ दिखे तो चिन्ता कीजिए. इन्हीं पत्रिकाओं के कवर पर देख रहा गया कि दुनिया में कितना नाम हो रहा है. अब क्या-क्या छप रहा है. ख़ारिज करने का यही आधार न हो कि कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता. मोदी को चार सौ सीटें आएंगी. क्या ऐसे ही नतीजों के लिए चार सौ सीटें दी गईं थीं ?

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

छह साल बाद अर्थव्यवस्था फेल है. इस दौरान जिनकी ज़िंदगी बर्बाद हुई उसे सुधरने में बहुत वक्त लग जाएगा. आप प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री की भाषा देखिए. एक समुदाय के लिए अलग से विशेषण होता है. उनका संबोधन ख़ास तरह से किया जाने लगा है. पहले पांच साल लगाकर हमारी सोच को खंड-खंड कर दिया गया. अब भाषा भी बंट गई है. संवैधानिक पदों पर बैठे लोग मुसलमानों के लिए अलग से भाषा का इस्तेमाल करने लगे हैं. जब एक बार यह स्वीकृत होगा तो हिन्दुओं के लिए भी इसी भाषा का इस्तेमाल होगा क्योंकि हिन्दुओं से संवाद की भाषा भी उतनी ही ख़राब हो गई है.

मीडिया ने भारत के लोकतंत्र की छाती पर छुरा भोंका है. लोकतंत्र को सुंदर बनाने की कोई भी लड़ाई बिना मीडिया से लड़े शुरू ही नहीं हो सकती है. मोदी समर्थकों से ही अपील की जा सकती है कि आप बेशक आजीवन उनके समर्थन मे रहें लेकिन ऐसी भाषा और ऐसे बँटवारे का विरोध करते रहें. मुसलमानों से नफ़रत कहाँ फैलाई जा रही है ? हिन्दुओं में. एक सुंदर और उदार समाज में जब ज़हर फैलेगा तो ख़राबी कहाँ आएँगी ? ठंडे मन से सोचिएगा. आपके ही बच्चे ख़राब भाषा बोलेंगे. भाई और पिता बोलने भी लगे हैं. क्या ऐसा हो सकता है कि राजनीति में आप अलोकतांत्रित भाषा का इस्तेमाल करें और घर आते ही संस्कारी हो जाएं ? ऐसा नहीं हो सकता है.

बोलना शुरू कीजिए. नहीं बोल सकते तो जो बोल रहा है उसके साथ खड़े हो जाइये. आपको इस राजनीति ने ख़राब बनाया है. मैं यही कह रहा हूँ कि आप उसी राजनीति में रहिए लेकिन अच्छे बन जाइये. आपमें संभावनाएँ हैं. अच्छे दिन तो नहीं आएंगे, आप अच्छे दिन बन जाइये. किसी से वतनपरस्ती का सबूत मत माँगिए. न किसी को कपड़े से पहचानिए. सोचिए आपने प्रधानमंत्री को कितना प्यार किया. अपनों से झगड़ कर चाहा. उनके लिए सड़कों पर गए और उन्होंने आपको कैसी भाषा दी है ? कपड़े से पहचानने की भाषा !

यह सिर्फ़ मुसलमान के लिए नहीं है. आप कहीं जाएँ और आपको कपड़े से आँका जाने लगे तो अपमानित महसूस करेंगे कि नहीं. कपड़ों का वर्गीकरण सिर्फ़ हिन्दू और मुसलमान के बीच ही नहीं हो सकता. वो अमीर और गरीब के बीच भी हो सकता है. हमारे और आपके बीच हो सकता है. हमें तो यही सिखाया गया कि फ़लाँ हमारे रिश्तेदार हैं. पैसे और कपड़े में कम हैं तो क्या हुआ, ख़ून का रिश्ता नहीं बदल सकता. हिन्दू और मुसलमान का इस भारत से ख़ून का रिश्ता है, कपड़ों का नहीं है. याद कीजिए. आप कहीं गए हों और आपके कपड़े से आपके बारे में अंदाज़ा लगाया गया हो तो क्या आप उस वाक़ये को भूल पाएंगे ? याद करते ही कितनी पीड़ा होती है.

फ़िल्मों में ही ऐसे दृश्य देखकर हम सबके आंसू निकल जाते थे जब सेठ हमारे कपड़ों में झांकता था. उनमें लगे पैबंद की तरफ़ देखता था. कपड़ों से देखे जाने का दृश्य क्रूर होता था. अब उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री आपके कपड़ों को देखने लगे हैं. मुख्यमंत्री योगी जी मुख्यमंत्री की भाषा नहीं बोल रहे. उनकी भाषा में पुलिस से पिटवाने-कूटवाने का भाव ख़तरनाक है. ऐसी भाषा, भाषा नहीं होती है अवैध हथियार बन जाती है. उसका मुसलमानों के खिलाफ इस्तेमाल होगा तो हिन्दुओं के ख़िलाफ़ भी होगा.

क्या हिन्दू किसान, नौजवान या कोई भी इस तरह से आंदोलन नहीं करेगा ? करेगा तो उसे वही भाषा मिलेगी जो हिन्दुओं के नाम पर मुसलमानों के लिए दी जा रही है. समाज हमारा है. अगर यहाँ ख़राब भाषा का इस्तेमाल होगा तो उसका प्रसाद हर घर में बंटेगा. मिलावटी प्रसाद से लोग बीमार पड़ जाते हैं. सोचिएगा एक बार के लिए. मोदी जी को 400 नहीं 545 दीजिए लेकिन उनकी भाषा मत लीजिए. अपनी प्यार वाली भाषा भी 545 के साथ दे दीजिए. भारत बदल जाएगा. देखिए तो. कीचड़ में कमल सुंदरता का प्रतीक था. काँटे पर कमल को देखकर उन्हें अच्छा नहीं लगना चाहिए जो मोदी जी को 545 देना चाहते हैं.

Read Also –

तेजिंदर बग्गा : झूठ पर विश्वास करने के लिए अनपढ़ चाहिए
देश तबाह होता है तो होता रहे, हमारी बला से !
मोदी-शाह चाहता है कि इस देश में नागरिक नहीं, सिर्फ उसके वोटर रहें
ये बहुत बुरे दौर का अंदेशा है…
देश बदल रहा है और सोच भी
सबसे सुखी इंसान गधा : अच्छा है याद नहीं रहता

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

रेलवे सुरक्षा और निजीकरण

Next Post

स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व बनाम आरएसएस

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

स्वामी विवेकानंद का राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व बनाम आरएसएस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कार्टून/स्कैच – 1

January 29, 2021

महान टीपू सुल्तान और उनका सपना

October 27, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.