Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

रेलवे सुरक्षा और निजीकरण

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 24, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेलवे सुरक्षा और निजीकरण

गुरूचरण सिंह

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

बड़े-बडे़ दावों के बावजूद, रेलवे सुरक्षा एनडीए और यूपीए दोनों की ही प्राथमिकता सूची के काफी निचले पायदान पर रही है. भाजपा यूपीए सरकार पर अक्सर यह आरोप लगाती रही है कि उसने सस्ती लोकप्रियता के लिए रेलभाड़ा नहीं बढ़ाया, लोकलुभावन घोषणाएं करते हुए बेतहाशा नई गाडियां चलाई जिसके चलते सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरती गई. हालांकि कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी पहलों का श्रेय तो यूपीए को अवश्य दिया जा सकता है क्योंकि सेवाकाल के अंतिम पांच वर्षों में मैं भी इसका साक्षी रहा हूं लेकिन सच तो फिर भी यही है कि अक्सर इस सवाल को हाशिए में धकेल दिया जाता है.

जहां तक भाजपा का सवाल है, तो जानीवाकर के मशहूर गीत ‘लाख दु:खों की एक दवा है’ की तरह उसके पास भी हर मर्ज का एक ही रामबाण इलाज है निजीकरण. होगा रेलवे एक सामाजिक जिम्मेदारी, होगा वह अर्थव्यवस्था की लाइफ लाइन !! लेकिन झाड़ू लगाना, रेल चलाना सरकार की जिम्मेदारी थोड़ी न है. सरकार की भूमिका तो एक मैनेजर की है. वैसे भी रेलवे की बहुत-सी परिसंपत्तियां बेकार पड़ी है, उन्हें बेच कर ‘विकास कार्यों’ में लगाया जा सकता है और सरकार है भी जल्दी में ऐसा करने के लिए !! रेलवे बजट को आम बजट का हिस्सा बना देने से ही रेलवे के संबंध में सरकारी रवैया तो समझ आ ही जाता है. रेलवे अब एक स्वायत्त संस्था नहीं, मात्र एक सरकारी विभाग रह गया है.

मेरे एक अजीज़ सहयोगी ने रेल कारखानों के बारे में एक सूचना दी है. अभी सेवा में है इसलिए उसका नाम जानबूझकर शेयर नहीं कर रहा हूं. सूचना यह है कि निम्न रेल उत्पादन ईकाइयों को निगम बनाया जा रहा है :

° चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, आसनसोल
° डीजल रेल इंजन कारखाना, वाराणसी
° इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई
° रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला
° मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली
° व्हील एंड एक्सल प्लांट, बंगलुरू
° डीजल मॉडर्नाइजेशन वर्क्स, पटियाला

सरकार की सोच है कि इन्हें कार्यकुशल बनाने के लिए रेलवे बोर्ड पर उनकी निर्भरता को समाप्त करना आवश्यक है. ऐसा हो जाने पर आयात निर्यात करने या माल खरीदने बेचने संबंधी फ़ैसला वे खुद ले सकेंगी और स्वायत्त इकाई बन जाने पर ये इकाइयां सरकार की जिम्मेदारी भी नहीं रहेंगी. अच्छा लगता है सुनना चुनींदा शब्दों में फैसले के पीछे का मकसद, बशर्ते आपको उस पर विश्वास भी हो. पिछले छः बरसों का अनुभव तो विश्वास न करने के पक्ष में खड़ा हुआ ही दिखाई देता है.

मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक रेलवे का अफसर इनके जीएम के रूप में काम करता है. निगमीकरण के बाद वह सीईओ बन जाएगा और ऐसा होने पर जरूरी नहीं कि वह रेलवे का अफसर ही रहे और रेल कार्य संस्कृति से जुड़ा हुआ हो लेकिन असल समस्या तो अधिकारियों की नहीं कर्मचारियों की है. निगम बनने के बाद इनके कर्मचारी भी रेलवे के कर्मचारी नहीं रहेंगे और न ही उन पर रेल सेवा अधिनियम लागू होगा; सेवा शर्तें बदल जाएंगी, पेंशन पे स्केल, सुविधाएं सब बदल जाएगा. संभव है बहुत से लोगों को कांट्रेक्ट लेबर के रूप में काम करना पड़े. कहने का मतलब यह कि उन्हें अब निगम के अपने नियमों के तहत काम करना होगा.

इन उत्पादन इकाइयों के कर्मचारी सरकार की मंशा पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं – केवल उन्हीं इकाइयों का निगमीकरण क्यों किया जा रहा है जिनके पास बहुत अधिक जमीन और अरबों की मशीनरी है ? नियम तो सभी पर बराबर लागू होना चाहिए !! जिन कर्मचारियों ने रेल सेवा के रूप में काम करने को तरजीह दी थी, सेवाकाल के दौरान ही उनकी सेवा शर्तों को कैसे बदला जा सकता है ? सच्चाई तो यह कि इन इकाइयों को निगम बनाना इनके निजीकरण का पहला चरण है !

कुछ गलत भी नहीं कह रहे हैं कर्मचारी !!!

Read Also –

देश तबाह होता है तो होता रहे, हमारी बला से !
सियासी दुकानदारी
नरेन्द्र मोदी : जनता के पैसे पर मौज
मोदी सरकार की नीतियों के कारण निजीकरण की पटरी पर दौड़ती बदहाल रेलवे
कल्याणकारी सरकार से व्यापारी सरकार होने तक
हकूमत अब सेवा का नहीं व्यवसाय का जरिया
भारत की अर्थव्यवस्था का आकार

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

शाहीन बाग : फासिस्टों के सरगना इस समय बदहवास है

Next Post

दुनिया में चमकता भारत का – ‘लोकतंत्र’

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

दुनिया में चमकता भारत का - 'लोकतंत्र'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सुप्रीम कोर्ट : न च दैन्यम, न पलायनम !

August 23, 2020

कैमराजीवी

October 9, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.