Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

हैरी और गांधी : कपल चैलेंज…आखरी नॉवल है, आखरी पन्ने

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 13, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
हैरी और गांधी : कपल चैलेंज...आखरी नॉवल है, आखरी पन्ने
हैरी और गांधी : कपल चैलेंज…आखरी नॉवल है, आखरी पन्ने

एक हैरी है, और है एम्मा. डॉक मजदूर का बेटा हैरी क्लिफ्टन, और बैरिंगटन शिपिंग लाइन के मालिक की राजकुमारी जैसी बेटी- एम्मा बैरिंगटन. स्कॉलरशिप पर हैरी उस स्कूल में पहुंचता है, जहां एम्मा पढ़ती है. प्रेम होता है…जो छह नॉवल की सीरीज में परवान चढ़ता है. जिंदगी के तमाम रंग देखता है. युवा हैरी और एम्मा, मां-पिता बनते हैं. जीवन जीते हैं, तमाम सपने पूरे करते हैं. सुख और दुःख, सफलता और फेलियर…साथ-साथ !!

आखरी नॉवल है, आखरी पन्ने. पहली मुलाकात के सत्तर साल बाद वो मशहूर लेखक हैरी, एक्स ब्रिटिश हेल्थ मिनिस्टर याने अपनी पत्नी, एम्मा के बिस्तर पर बैठा है. ग्यारह माह पहले एम्मा को मोटर न्यूरॉन डिजीज डिटेक्ट हुई थी. एक-एक करके सारे अंगों पर कंट्रोल खो चुका है. सिर्फ वह सिर्फ पलकें हिला सकती है. बेहद दर्द में है. हैरी ग्यारह माह से उसकी अटूट सेवा कर रहा है. एम्मा अब बोल भी नहीं सकती तो मियां बीवी ने पलको की झपक की एक भाषा डेवलप कर ली है.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

एम्मा पलकें झपकाती है. हैरी मना कर देता है…वह फिर इसरार करती है. हैरी फिर मना कर देता है. दर्द से चूर एम्मा की आंख की कोर से एक आंसू गिरता है. हैरी का दिल टुकड़े टुकड़े जाता है…बुझे मन से तकिया उठाता है, एम्मा के मुंह पर रखता है. कुछ क्षण दबाव…

मौत के हफ्ते भर बाद, आज चर्च में एम्मा की मेमोरियल सर्विस होनी है. सारी तैयारियां हो चुकी. उनका बेटा, हैरी को बुलाने जाता है. देखता है…वृद्ध हैरी कुर्सी पर लुढ़का हुआ है. हाथ से, एम्मा का जवानी में लिखा वो पत्र, छूटकर फर्श पर जा पड़ा है. शरीर अभी भी गर्म था…पर निष्प्राण था.

जेफ्री आर्चर की तमाम नॉवेल्स में यह सबसे लंबी सीरीज थी. इन दोनों की मोहब्बत के एक-एक पल को पाठक के रूप में, सजीव गवाह मैं बनता हूं. उन पलों को साथ जीता हूं. हम जीते हैं. एम्मा की मौत के बाद कुछ पन्ने, एक अनकहे गिल्ट में जीता हूं और हैरी की मौत के साथ मुक्त हो जाता हूं.

फरवरी 1944 आगा खान पैलेस.

गांधी कस्तूरबा के सिरहाने बैठे हैं. चौवन साल पहले जिसे ब्याहकर लाये, जिसने उनकी विचित्र सी जिंदगी में बराबर साथ निभाया, आज निष्चेष्ट पड़ी थी. कस्तूर को क्रोनिक ब्रोंकाइटिस थी. टीबी तब लाइलाज थी. ऊपर से दो हार्ट अटैक भी हो चुके थे. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल की जिंदगी ने कस्तूर को बेहद कमजोर कर दिया था. सांस बेहद धीमी थी.

डॉक्टर जवाब दे चुके थे. गांधी ने भी सभी दवाएं बन्द करने को कह दिया है. बेटा देवीदास कहीं से पेनिसिलिन ले आया है. एक नई दवा है, एक नया जादू. डाक्टरों पर उसे लगाने का दबाव डालता है. गांधी बीच में आते हैं.- ‘वह जितना दर्द सह चुकी है, बहुत है. अब कोई जादुई दवा उसे ठीक नहीं कर पायेगी.’

लेकिन बेटा, बेटा है. मां को जीवन देना चाहता है. एक कोशिश करना चाहता है. पिता से लड़ता है –

– रोक क्यों रहे हैं आप ?

– तुम जो करोगे सिर्फ उसकी तकलीफ के दौर को लम्बा करोगे. लेकिन फिर भी, तुम अगर यही करना चाहते हो, तो कर लो, मैं बीच में नहीं आऊंगा.’

गांधी हट जाते हैं. पेनिसिलिन रखी रह जाती है. कस्तूर की सांसें टूट जाती हैं. गांधी भी टूट चुके हैं. पैलेस के प्रांगण में कस्तूर की चिता जलती है. गांधी चिता की आखरी आंच बुझने तक वही बैठे रहते हैं. आगा खां पैलेस की कैद में जाने वाले गांधी, और वहां से छूटने वाले गांधी, दो अलग शख्स हैं.

बचे हुए तीन साल, उनका कोई घर नहीं, लौटने की ललक नहीं, कोई इंतजार करता हुआ शख्स नहीं. बंगाल, दिल्ली, पंजाब, दक्षिण की यात्राओं में जीवन गुजरता है. वह खूनी दौर, दिन रात का तनाव, और बिखरता हुआ भारत. आजादी उत्साह बढ़ाने में विफल है. वे दूर नोआखाली में चल रही है. हैदर मंजिल में सो रहे हैं. कृशकाय, 79 बरस का शख्स उपवास कर रहा हैं…एक डैथ विश, साफ दिखाई देती है.

बस एक जिंदगी है, आगे न स्वर्ग है, न नर्क है. जन्म और मृत्यु के बीच का दौर आप किस तरह गुजारते हैं, स्वर्ग-नर्क सब वहीं बिखरा है. जीवन की श्रृंखला के बीच प्रेम, हंसी खुशी के लम्हें ही स्वर्ग है. नफरत, पीड़ा, बदला, जलन इस श्रृंखला के नर्क हैं. स्वर्गिक खुशियां देना प्रेम है. दर्द के नर्क से बचाना भी..,उसके बगैर, एक नर्क भोगना भी.

  • मनीष सिंह

Read Also –

गांधी का डैथ वारंट…!
पूजा पांडाल में गांधी वध : गांधी को मारने का मायावी तरीका 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

नरेन्द्र मोदी के सामने नीतीश की घिघियाहट

Next Post

अंधी सड़कें

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

अंधी सड़कें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

प्रेम, परिवार और पितृसत्ता

April 23, 2024

मार्क्सवादी लबादा ओढ़े लोग अवार्ड की आस में सबसे पहले ‘स्टालिन मुर्दाबाद’ बोलते हैं

September 8, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.