Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home पुस्तक / फिल्म समीक्षा

बिरसा मुंडा’ की याद में : ‘Even the Rain’— क्या हो जब असली क्रांतिकारी और फिल्मी क्रांतिकारी एक हो जाये !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 10, 2023
in पुस्तक / फिल्म समीक्षा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिरसा मुंडा' की याद में : ‘Even the Rain’— क्या हो जब असली क्रांतिकारी और फिल्मी क्रांतिकारी एक हो जाये !
बिरसा मुंडा’ की याद में : ‘Even the Rain’— क्या हो जब असली क्रांतिकारी और फिल्मी क्रांतिकारी एक हो जाये !
मनीष आजाद

‘Even the Rain’— क्या हो जब असल क्रांतिकारी और फिल्मी क्रांतिकारी एक हो जाये ? यही दिलचस्प कहानी है 2010 में आयी एक महत्वपूर्ण फ़िल्म ‘Even the Rain‘ की. 2000 में स्पेन की एक फ़िल्म युनिट एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका के सबसे गरीब देश बोलीविया में उतरती है. विषय है- कोलम्बस का लैटिन अमेरिकी देशों की विजय और इसके खिलाफ मूल नागरिकों का प्रतिरोध. ठीक वैसे ही जैसे भारत में अंग्रेजों के खिलाफ बिरसा मुंडा जैसे आदिवासियों का प्रतिरोध.

स्पेन की फ़िल्म युनिट ने बोलीविया को इसलिए चुना क्योंकि यहां गरीबी बहुत है, इसलिए फ़िल्म निर्माण का खर्च कम आएगा. यह तथ्य बखूबी यह स्पष्ट कर देता है कि कोलम्बस के अत्याचार पर फ़िल्म बनाने के बावजूद फ़िल्म युनिट कोलम्बस की परंपरा को ही ढो रही है. फ़िल्म में कास्ट किये गए लोकल एक्स्ट्रा लोगों को महज 2 डॉलर प्रतिदिन की दर से पेमेंट किया जाता है और उनसे बहुत तरह के अन्य श्रम साध्य काम (जैसे सेट बनवाना आदि) लिए जाते है. और इस तरह फ़िल्म निर्माण का खर्च बचाया जाता है.

You might also like

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

इन्हीं लोकल एक्स्ट्रा लोगों से वह सलीब बनवाया जाता है, जिस पर कोलम्बस की सेना के खिलाफ विद्रोह करने वालों को फांसी दी जानी है, जिसके लीडर का रोल इन्ही में एक स्थानीय डैनियल ही कर रहा है. अपना सलीब खुद तैयार करने या करवाने का यह दृश्य काफी प्रतीकात्मक है और बिना मुखर हुए काफी कुछ कह जाता है.

लेकिन फ़िल्म का क्लाइमेक्स वहां से शुरू होता है जब फ़िल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को यह पता चलता है कि डैनियल अपनी असल जिंदगी में भी एक विद्रोही की भूमिका निभा रहा है. वर्ल्ड बैंक के एक प्रोजेक्ट के तहत सन 2000 में बोलीविया में पानी का सम्पूर्ण निजीकरण कर दिया गया था. यहां तक कि आप बारिश का पानी भी इकट्ठा नहीं कर सकते. यहीं से इस फ़िल्म का नाम ‘Even the Rain‘ निकला. यहां पर असल न्यूज़रील के इस्तेमाल के कारण फ़िल्म और असरकारक हो जाती है.

डैनियल फ़िल्म में ‘हेतू’ (Hatuey) की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जो कोलम्बस की सेना के खिलाफ लड़ते हुए शहीद होने वाले पहले विद्रोहियों (2 फरवरी 1512 को शहीद) में से एक था. जहां फिल्मकार ने फ़िल्म युनिट द्वारा लोकल लोगों के शोषण को कोलम्बस की परंपरा से जोड़ा है, वही डैनियल व अन्य स्थानीय लोगों द्वारा पानी के निजीकरण के विरोध को ‘हेतू’ (Hatuey) की विद्रोही परंपरा से जोड़ा है.

बहरहाल डैनियल के पानी के निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल होने के कारण शूटिंग में काफी बाधा उत्पन्न हो रही है. डायरेक्टर और प्रोड्यूसर डैनियल को बदल भी नहीं सकते, क्योंकि फ़िल्म का काफी हिस्सा शूट हो चुका है. हद तो तब हो गयी जब आंदोलन में भागीदारी के कारण डैनियल को गिरफ्तार कर लिया गया. फ़िल्म का प्रोड्यूसर कोस्टा पुलिस को घूस देकर डैनियल को कुछ समय के लिए छुड़ा लेता है और पुलिस को आश्वासन देता है कि फ़िल्म में डैनियल को सूली पर चढ़ाने के बाद पुलिस आकर उसे सेट से गिरफ्तार कर ले. बुर्जुआ कला पर यह बहुत बड़ा व्यंग्य है. ‘यूज़ एंड थ्रो’ का पूंजीवादी सिद्धान्त कला में भी घुस जाता है.

खैर, शूटिंग के बाद जब पुलिस डैनियल को गिरफ्तार करने आती है तो फ़िल्म के सभी लोकल स्थानीय कलाकार पुलिस से भिड़ जाते हैं और डैनियल को भगा देते हैं. यह दृश्य फ़िल्म की जान है. यहां कला यथार्थ बन जाता है और यथार्थ कला हो जाती है. डैनियल फिर से आंदोलन में शामिल हो जाता है लेकिन इन सब के बीच फ़िल्म के प्रोड्यूसर कोस्टा का रूपांतरण होने लगता है. डैनियल के प्रति उसका सम्मान बढ़ने लगता है. वहीं दूसरी ओर फ़िल्म का निर्देशक इन सबसे परेशान होकर फ़िल्म पूरी करने का इरादा त्याग देता है और वापस जाने का निर्णय ले लेता है.

फ़िल्म के अंत में आंदोलन को दबाने के लिए सेना आ जाती है और पूरा शहर युद्ध भूमि में बदल जाता है. इस माहौल में डैनियल की बेटी कहीं खो जाती है. डैनियल का भी कुछ पता नहीं है. डैनियल की पत्नी फ़िल्म के प्रोड्यूसर कोस्टा से विनती करती है कि वह उसकी बेटी का पता लगाएं. कोस्टा अपनी जान जोखिम में डाल कर डैनियल की बेटी का पता लगता है और उसे हॉस्पिटल पहुंचाता है.

फ़िल्म के अंत में डैनियल के आन्दोलन की भी जीत होती है. डैनियल, कोस्टा का शुक्रिया अदा करता है और उसे एक छोटी-सी शीशी में बोलीविया का पानी गिफ्ट करता है जो अब ‘आजाद’ है. कोस्टा भी अब कोलंबस की परंपरा से आजाद है और अब वह विद्रोह की ‘हेतू’ (Hatuey) परंपरा का हिस्सा है.

फिल्म के साथ अमेरिका के मशहूर जन इतिहासकार ‘हावर्ड जिन’ का नाम जुड़ने से यह फिल्म और खास हो जाती है. इसकी पटकथा लिखने में हॉवर्ड जिन ने मशहूर पटकथा लेखक पाल लेवेर्टी (इन्होंने ‘केन लोच’ की ज्यादातर फिल्मों की पटकथा लिखी है) की मदद की है. फिल्म का निर्देशन ‘इसिया बोले’ (Icíar Bollaín) ने किया है. इन्होंने भी केन लोच की मशहूर फिल्म ‘लैंड एंड फ्रीडम’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Read Also –

Cairo 678 : पुरुषों के लिए एक बेहद जरूरी फ़िल्म
उलगुलान: एक शानदार जनवादी फिल्म
‘यूटोपिया’ : यानी इतिहास का नासूर…
भारतीय सिनेमा पर नक्सलबाड़ी आन्दोलन का प्रभाव
‘ज्वायलैंड’ : लेकिन शहरों में जुगनू नहीं होते…
एन्नु स्वाथम श्रीधरन : द रियल केरला स्टोरी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

दलित कविता का वर्तमान – ‘शिकायत’ से ‘चुनौती’ तक का सफर

Next Post

क्या सच में ये अमीर अपनी मेहनत से अमीर बने हैं ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

by ROHIT SHARMA
June 9, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

by ROHIT SHARMA
April 16, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

by ROHIT SHARMA
April 2, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

दि फर्स्ट ग्रेडर : एक मर्मस्पर्शी फिल्म

by ROHIT SHARMA
March 23, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘No Other Land’: A moment of hope and solidarity

by ROHIT SHARMA
March 4, 2025
Next Post

क्या सच में ये अमीर अपनी मेहनत से अमीर बने हैं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गृहमंत्री अमित शाह के नाम साथी रितेश विद्यार्थी का खुला खत : ‘दमन की इन्तहां, प्रतिरोध की धार को और पैना कर देती है !’

January 21, 2024

‘कामरेडों, चलो क्रांति की तैयारी करते हैं.’

March 1, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.