Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

‘कामरेडों, चलो क्रांति की तैयारी करते हैं.’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 1, 2022
in लघुकथा
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
‘कामरेडों, चलो क्रांति की तैयारी करते हैं.’‘कामरेडों, चलो क्रांति की तैयारी करते हैं.’

दुनिया के महान नेता लेनिन के बारे में भारत में एक कहानी प्रचलित है. मृत्युउपरांत लेनिन जब यमराज के यहां लाये गये तब यमराज यह देखकर संशय में पड़ गये कि इतने महान नेता लेनिन को कहां रखा जाये, स्वर्ग या नरक. जब यमराज यह तय नहीं कर पाये तब वह दौड़े-दौड़े इन्द्र के पास पहुंचे. इन्द्र सभी देवताओं को लेकर ब्रह्मा के पास पहुंचे. समस्या सुनकर ब्रह्मा भी सोच में पड़ गये. तब उन्होंने निर्णय लिया कि इस समस्या का समाधान तो विष्णु ही कर सकते हैं. सभी देवता करबद्ध होकर विष्णु के पास पहुंचे. विष्णु ने जब समस्या को जाना तो वे भी गंभीर हो गये. उन्होंने कहा कि इसका समाधान लेनिन ही कर सकते हैं. ऐसा करो लेनिन से ही पूछ लो.

इतना सुनते ही सभी देवताओं को काठ मार गया. ब्रह्मा ने सभी देवताओं की ओर देखा लेकिन कोई भी लेनिन से पूछने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे. यह देखकर ब्रह्मा ने भगवान विष्णु से कहा – हे प्रभु, यह कार्य तो आपके सिवा और कोई नहीं कर सकता है. इसलिए इस कार्य का निष्पादन भी आपको ही करना होगा.’

You might also like

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

एन्काउंटर

तब भगवान विष्णु छीर सागर से उठे और सभी को साथ लेकर लेनिन के कुटिया के पास पहुंचे. विष्णु ने सभी को बाहर ही इंतजार करने का कहकर स्वयं लेनिन की कुटिया की ओर बढ़े और अंदर गये. विष्णु को अंदर गये काफी समय बीत गया. वह बाहर ही नहीं आ रहे थे. सारे देवताओं के बीच हड़कम्प मच गया आखिर अभी तक भगवान विष्णु बाहर आये क्यों नहीं ? काफी समय बाद जब भगवान विष्णु बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि ब्रह्मा समेत सारे देवता कतारबद्ध खड़े हैं. तब वे मुस्कुराते हुए बोले – हां तो कामरेड ब्रह्मा, लाल सलाम. आप क्या कह रहे थे …. ? और यह कहकर भगवान विष्णु आगे बढ़ गये.

यह एक काल्पनिक कहानी है, जो यह बताता है कि दुनिया के महान शिक्षक कितने महान थे कि हिन्दुओं के सबसे बड़े देवताओं में से एक विष्णु भी लेनिन की प्रतिभा के आगे न केवल नतमस्तक ही हो गये बल्कि वे स्वयं लेनिन के सहयोगी बन गये. खैर, यह एक कहानी है. पर आज हिन्दुओं के तीसरे सबसे बड़े देवता का भगवान शंकर का शिवरात्रि है, जिस दिन शंकर और पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है, तब एक शंकर भक्त स्वयं शंकर का रूप धारण कर अपने हाथ में कम्युनिस्ट का लाल झंडा अपने कंघे पर उठाकर चलते हुए तस्वीर वायरल हो जाती है तब इस कहानी को और आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

‘कामरेड ब्रह्मा को लाल सलाम’ कहते हुए भगवान विष्णु जब मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गये तब आश्चर्यचकित ब्रह्मा सभी देवताओं को लेकर संहार के तीसरे सबसे बड़े देवता भगवान शंकर के पास पहुंचे. शंकर से भी जब वहीं प्रार्थना की गई तो स्वयं शंकर लेनिन से मिलने पहुंचे. लेनिन से मिलने के बाद भगवान शंकर जब बाहर आये तो कम्युनिस्टों का लाल पताका अपने कंधों पर उठाये निकले और ब्रह्मा समेत सभी देवताओं को लाल सलाम कहते हुए बोले – ‘कामरेडों, चलो क्रांति की तैयारी करते हैं.’

[ Pratibha ek diary is a independent blog. Subscribe to read this regularly. Looking forward to your feedback on the published blog. To get more updates related to Pratibha Ek Diary, join us on Facebook and Google Plus, follow us on Twitter handle… and download the ‘Mobile App‘]
Previous Post

यूक्रेन के बहाने रूस पर अमेरिकी साम्राज्यवादी हमले के खिलाफ खड़े हों !

Next Post

झारखंड : आदिवासी क्षेत्र में सीआरपीएफ के बंदूक के साये (सरकारी आतंक) के बीच एक दिन

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

कथाकार व उपन्यासकार कैलाश वनवासी का समकालीन कथा साहित्य में एक जरूरी हस्तक्षेप

by ROHIT SHARMA
March 17, 2026
लघुकथा

UPSC में 301वां रैंक को लेकर जब आकांक्षा सिंह के सपने में आया ब्रह्मेश्वर सिंह

by ROHIT SHARMA
March 11, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
Next Post

झारखंड : आदिवासी क्षेत्र में सीआरपीएफ के बंदूक के साये (सरकारी आतंक) के बीच एक दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

ब्रह्म भोज

October 24, 2021

राष्ट्रवादी नशा की गहरी खुराक परोसता भारतीय फिल्म उद्योग

December 14, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.