Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

3 जनवरी : सावित्री बाई फुले – यहीं से शुरु हुआ इतिहास

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 3, 2023
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
3 जनवरी : सावित्री बाई फुले - यहीं से शुरु हुआ इतिहास
3 जनवरी : सावित्री बाई फुले – यहीं से शुरु हुआ इतिहास

आज सावित्री बाई फुले का जन्म दिन है. सावित्री बाई ज्ञान की वह देवी हैं, जिन्होंने भारत में पहली बार स्त्री शिक्षा पर गंभीर प्रयास की. बल्कि सही मायने में कहा जाये तो तथाकथित सरस्वती नहीं, सावित्रीबाई ही भारत में शिक्षा की देवी हैं. बहरहाल, उनके जन्मदिन के अवसर पर जितेन्द्र वर्मा की यह लेख पाठकों के सामने प्रस्तुत है –

किसी भी समाज के बौद्धिक स्तर का मूल्यांकन उस समाज में स्त्रियों की स्थिति को देखकर किया जा सकता है. हिन्दू समाज को जब से ब्राह्मणवादी व्यवस्था ने जकड़ा तब से नारियां मात्र भोग विलास की सामग्री बन कर रह गयी. अंग्रेजों के शासनकाल में भारत क्रमशः आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से परिचित हुआ.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

अंग्रेजी शिक्षा के प्रचार के फलस्वरूप 19वीं शताब्दी में नवजागरण सम्भव हो सका. 19वीं शताब्दी में ही अनके समाज सुधारकों का प्रादुर्भाव हुआ. महान समाज सुधारकों की कड़ी में महामना ज्योतबा फुले का नाम अविस्मणीय है. ज्योतिबा फुले की याद आते ही उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले का नाम स्वतः मानस पटल पर अंकित हो जाता है.

सावित्री बाई का जन्म 3 जनवरी 1831 ई. को महाराष्ट्र के सतारा जिलान्तर्गत नायगांव में हुआ था. इनके पिता का नाम खंडोजी नेवसे पाटील था. वे अपने गांव के मुखिया थे. अपने पिता के सानिध्य में सावित्री बाई ने नेतृत्व का गुण पाया. नौ वर्ष की उम्र में उनकी शादी ज्योतिबा से हुई. उस समय बाल विवाह का प्रचलन था. आमतौर पर लड़कियों की शादी छः तथा लड़कों की शादी दस वर्ष से कम आयु में ही हो जाती थी. शादी के बाद साबित्री बाई ने ज्योतिबा से पढ़ना लिखना सीखा.

सावित्री बाई को प्रथम भारतीय स्त्री अध्यापिका होने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है. 1 जनवरी 1848 का दिन भारतीय स्त्री शिक्षा के लिए स्वर्णिम दिन था. इसी दिन फुले दम्पति ने पुणे में लड़कियों के लिए विद्यालय की स्थापना की. प्रारम्भ में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि मनुस्मृति और रामचरित मानस जैसे हिन्दु समाज के धर्मग्रंथों में स्त्री शिक्षा की कड़ी मनाही है. उस समय पूरा हिन्दू समाज इन पथभ्रष्ट धर्मग्रंथों से प्रभावित था.

जब सावित्री बाई ने लड़कियों को शिक्षा देना शुरु किया तो हिन्दू धर्म के ठीकदारों में हड़कम्प मच गया. ब्राहाण जो विद्या को अपनी पैतृक सम्पति समझते आये थे उन्हें सावित्री बाई का यह पावन कार्य बहुत खराब लगा. जब वे पढ़ाने के लिए घर से विद्यालय जातीं तो उन पर ईट, पत्थर, गोबर आदि फेकते, तरह-तरह की गालियां देते.

एक दिन एक कट्टर सनातनी ने रास्ते आगे खड़ा होकर पढ़ाने का काम बन्द करने को कहा तथा ऐसा नहीं करने पर इज्जत पर हमला करने की धमकी दी. रास्ते में इस घटना को बहुत से लोगों ने देखा पर किसी ने डांटा तक नहीं. सावित्री बाई अत्यन्त निडर व बलशाली थी. उन्हें कट्टर सनातनी का दुष्टतापूर्ण आचरण असह्य लगा. उन्होंने स्वयं उसकी पिटाई कर दी. सावित्री बाई के दो चार-थप्पड़ खाकर वह सनातनी भाग खड़ा हुआ.

ऐसे अनेक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सावित्री बाई अपने पथ से विचलित नहीं हुई. उन्होंने स्त्री शिक्षा का जो दीप जलाया उससे क्रमशः अनेक दीप जल उठे.

उनकी प्रतिभा बहुमूखी थी. उन्होंने अस्पृश्यता उन्मूलन की दिशा में ठोस प्रयास किया तथा कई पुस्तकों की रचना की. पुरुष प्रधान समाज के दोहरे चरित्र का अन्दाज इसी से लगाया जा सकता है कि एक तरफ वह विधवा-विवाह की स्वीकृति नहीं दे रहा था परन्तु दूसरी तरफ विधवाओं को गर्भ रह जाता था. सावित्री बाई ने इस कुरीति को दूर करने का प्रयास किया.

इसके लिए उन्होंने विधवा-विवाह का समर्थन किया तथा बाल हत्या प्रतिबन्धक गृह की स्थापना की जिसमें सैकड़ों विधवाओं ने बच्चों को जन्म दिया. एक ब्राह्मणी विधवा – जिसे गर्भ रह गया था और वह आत्महत्या करने जा रही थी – उसे ज्योतिबा ने बचाया तथा उसकी सन्तान को गोद ले लिया. सावित्री बाई ने उस बच्चे को मां का प्यार दिया. इस कार्य से उनके मानसिक ऊंचाई का पता चलता है.

ज्योतिबा के निधन के सात वर्षों तक उन्होंने ज्योतिबा के मिशन को आगे बढ़ाया. 1897 में महराष्ट्र में प्लेग का भंयकर प्रकोप हुआ. प्लेग रोगियों की सेवा करते-करते वे स्वयं प्लेग से प्रसित हो गयी और इसी बीमारी से 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया.

सावित्री बाई युगीन समाज के अपेक्षाकृत आज स्त्री शिक्षा का प्रचार बढ़ा है परन्तु ऐसा नहीं है कि लक्ष्य पूरा हो गया हो. आज भी शंकराचार्य जैसे लोग नारी शिक्षा का खुल्लेआम विरोध कर रहे हैं. ऐसी परिस्थितियों में प्रगतिशील लोगों को संगठित होने की जरुरत हैं.

जितेन्द्र वर्मा का आलेख यहां समाप्त हो जाता है. अब हम यह देखते हैं कि सावित्रीबाई फुले द्वारा शिक्षा के लिए किये प्रयास का भारत के तथाकथित शैक्षणिक वर्गों ने क्या सम्मान दिया है ? सावित्रीबाई फुले और उनके पति ज्योतिवा फुले ने शिक्षा के जिस गंभीर प्रयास को जन्म दिया और अनेक स्कूलों को संचालित किया, आज वह स्कूल किस हालत में है ?

भारत के सबसे लोकप्रिय पत्रकार रविश कुमार बताते हैं कि हम पुणे के भिड़े वाड़ा गए थे. पता चला कि वहां एक स्कूल है जिसे 1848 में सावित्री बाई फुले और ज्योतिबा फुले ने बनवाया था. इस स्कूल की खंडहर हालत देखी नहीं गई. पुणे के अख़बारों में इसके बनाए जाने की ख़ूब ख़बरें छपी हैं. एलान भी हुए हैं कि ये कर देंगे, वो कर देंगे मगर स्कूल हर दिन ढहता जा रहा है. हमारा सवाल है कि इस स्कूल को बचाने का काम तेज़ी से क्यों नहीं हो सकता है ?

रविश कुमार ने सावित्रीबाई फुले और ज्योतिवा फुले द्वारा स्थापित स्कूल को खंडहर बनने से बचाने के लिए भारत सरकार और उसके ‘गंभीर’ प्रयास का पोल खोलती रिपोर्ट पेश किया है, प्रस्तुत है रविश कुमार की यह रिपोर्ट –

https://youtu.be/yM9PG8-9hRw

Read Also –

सावित्रीबाई का यही कॉन्ट्रिब्यूशन है इस देश के लिए
‘स्तन क्लॉथ’ : अमानवीय लज्जाजनक प्रथा के खिलाफ आंदोलन
आज के भारत में लापता शूद्र कहां हैं ?

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

पश्चिमी कैलेंडर को खुले हृदय से अपनाया जाए

Next Post

1 जनवरी : भीमा कोरेगांव शौर्य गाथा का महान दिवस

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

1 जनवरी : भीमा कोरेगांव शौर्य गाथा का महान दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

धीमी गति का समाचार – बिहार

October 13, 2020

वाह ! मोदी जी, वाह ! आठ साल बाद भी भ्रष्टाचार पर भाषण !

August 17, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.