Monday, September 14, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

वाह ! मोदी जी, वाह ! आठ साल बाद भी भ्रष्टाचार पर भाषण !

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 17, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सबको पता है कि मोदी जी सत्ता में आए ही थे भ्रष्टाचार दूर करने के वादे के साथ. विदेश में रखा काला धन 100 दिन में लाना था और नोटबंदी के बाद 50 दिन में सपनों का भारत बनना था. यही नहीं नीयत पर किसी को शक हो तो किसी भी चौराहे पर बुला लेना था. लोगों ने नहीं बुलाया पर आठ साल आपने क्या किया ?

खासकर 8 नवंबर 2016 के बाद, जब आपने पूरे भारत को 500 / 1000 के नोट बदलने के लिए लाइन में खड़ा कर दिया और तब इसी को भ्रष्टाचार दूर करने का उपाय बताया था. इससे आतंकवाद ही नहीं खत्म हो रहा था, वेश्यावृत्ति भी रुक रही थी.

You might also like

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

आज आठ साल बाद भी अगर भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है तो आपने इसके लिए क्या किया ? तेजप्रताप यादव ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया, तो आपने एक शब्द नहीं कहा, लेकिन सिस्टम को उन्हें पागल घोषित करने दिया और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया.

अब हाल ही में जब यूपी पुलिस के एक जवान ने खराब खाने की शिकायत की तो अजय सिंह बिष्ट यानी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली आपकी डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया.

एक भाजपा कार्यकर्ता और सड़क ठेकेदार ने जब आरोप लगाया कि कर्नाटक में बोम्मई सरकार के एक भाजपाई मंत्री 40% रिश्वत मांग रहा था, और ठेकेदार ने बाद में आत्महत्या कर ली, तो आपने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली.

जब आपकी अपनी मंत्री स्मृति ईरानी ने सिली सोल्स रेस्तरां के बारे में झूठ बोला और बाद में रिकॉर्ड सामने आया कि उनके पति ने उसी पते पर जीएसटी पंजीकरण कराया था और उसी परिसर से खाना और शराब बेच रहे थे, तो आप फ्लाइट मोड में चले गए.

झारखंड में एक अफसर के पास लाखों की नकदी मिली और गृहमंत्री के साथ उसकी पुरानी तस्वीर शेयर करने वाले को तो गिरफ्तार किया गया, पर यह नहीं बताया गया कि उसने इतने पैसे कमाए कैसे ? ठीक हैं कि पकड़ी गईं और कार्रवाई चल रही है लेकिन दूसरे दलों के जो आरोपी वाशिंग मशीन पार्टी में शामिल हुए उनके बारे में कब बोलेंगे ? बंगाल के मंत्री का जिक्र तो कर दिया.

आर्यन खान की गिरफ्तारी वसूली के लिए होने की चर्चा थी. मामला नहीं बना और 22 दिन उसे बिला वजह जेल में रखा गया, इसकी जांच नहीं होनी चाहिए ? जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए ? हुई, सुनिश्चित हो गया कि आगे ऐसा नहीं होगा ? प्रधानमंत्री जी यह समय चिन्ता जताने का नहीं, यह बताने का था कि आपने क्या-क्या किया ?

जब राफेल में 30,000 करोड़ के ऑफसेट अनुबंध का आरोप सार्वजनिक तौर पर लगा, तो आपने चुप रहना चुना और सीलबंद लिफाफों का उपयोग करके रंजन गोगोई द्वारा सौदे की ‘जांच’ की और सीएजी से सौदे का ऑडिट नहीं कराने के लिए कहा. बाद में रंजन गोगोई को राज्य सभा का सदस्य बना दिया. भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए तब आपकी प्रतिबद्धता कहां थी ?

मोदी जी, आप भ्रष्टाचार के स्रोत हैं. किसी भी भारतीय के मन में कोई शंका न रहे. जिस तरह से अडानी और अंबानी की संपत्ति बढ़ी है और मध्यम वर्ग तथा गरीब तकलीफ में हैं – अब चीजें छिपी नहीं रह सकती. बिहार का मामला ताजा है, वहां तो बात नहीं बनी. वहां ईडी को क्यों नहीं भेज रहे ? इसलिए हमें भ्रष्टाचार पर भाषण न दें, अपना काम ठीक से करें.

  • विनोद चांद
    अनुवाद : संजय कुमार सिंह

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

आजादी का मृत-महोत्सव : बलात्कारियों-हत्यारों को सम्मान, पानी पीने पर दलित बच्चे की हत्या

Next Post

तुमने बेच दी जमीर अपनी, तो क्या मैं भी बेच दूं

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

by ROHIT SHARMA
September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

by ROHIT SHARMA
September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

by ROHIT SHARMA
August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

by ROHIT SHARMA
August 27, 2026
Next Post

तुमने बेच दी जमीर अपनी, तो क्या मैं भी बेच दूं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राम का नाम लेने के पहले

August 8, 2020

गुजरात चुनाव में बीजेपी की जीत का एक मात्र कारण ईवीएम हैकिंग नही और भी बड़े और गम्भीर कारण हैं.

December 21, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026
गेस्ट ब्लॉग

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

तौर-तरीकों को पकड़कर विघटनवाद के खिलाफ संघर्ष की सारवस्तु का गला घोटने के अवसरवादी-विघटनवादी इरादों का पर्दाफाश !

September 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

आत्मसमर्पण क्यों करते हैं क्रांतिकारी नेता ? 2019 के एक दस्तावेज में सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति की समझ

August 29, 2026
गेस्ट ब्लॉग

भारत : अवसरवाद, परिसमापनवाद और संशोधनवाद के खिलाफ संघर्ष तेज़ करें !

August 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

प्रशांत बोस उर्फ किशन दा के बारे में संक्षिप्त जानकारी

August 26, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

रूस यूक्रेन युद्ध में हार जीत के असल मायने

September 6, 2026

युवा शक्ति की पहली ललकार में ही बह निकली इनकी सप्तधारा !

September 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.