Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कमलेश तिवारी की हत्या : कट्टरतावादी हिन्दुत्व को शहीद की तलाश

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
October 26, 2019
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संघ और भाजपा अपने अतीत के दागों से परेशान हैं, जो उसका पिण्ड नहीं छोड़ रहा है. लोगों के दिमाग में उसकी गद्दारी, अंग्रेजों की जासूसी, क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाने लिए अंग्रेजों के कोर्ट में दी गई झूठी गवाही, इसके एवज में अंग्रेजों से बकायदा पेंशन पाना आदि जैसे कलंक आज भी ताजा है. वह अपने गद्दारी के इतिहास से शर्मसार है. यही कारण है कि संघ और भाजपा अपने इतिहास को फिर से लिखना चाहता है. इसके लिए वह इतिहास की गर्भ से जबरदस्ती अपने शहीदों का प्रसव कराना चाह रहा है. परन्तु इतिहास हर बार उसका बदनाम चेहरा सामने ला दे रहा है.

संघ और उसके एजेंट सत्ताधारी भाजपा अब जोर-शोर से अपने ‘शहीद’ की तलाश कर रहा है, और जब एक भी शहीद सामने नहीं मिल रहा है तब वह अपने ही थोड़े कमजोर प्रतिद्वंद्वी की खुद ही हत्या कर ‘शहीद’ की पूर्ति कर रहा है अथवा आपसी रंजिश या असमाजिक तत्वों के हमले में मारे गये लोग, अथवा आम लोगों के प्रतिरोध में मारे गये असमाजिक तत्वों को ‘शहीद’ का दर्जा देकर अपना ‘शहीद’ तलाश रही है. ऐसे ही एक हमलों में पश्चिम बंगाल में खुद से ही अपने प्रतिद्वंद्वी साथी का संघियों के अनुसांगिक संगठन ने हत्या कर ममता बनर्जी की पार्टी को बदनाम करने का हथकंडा चलाया था और आम जनों की सहानुभूति हासिल करने का झूठा प्रयास किया था.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

ऐसे ही एक अन्य मामलों में पश्चिम बंगाल में असमाजिक तत्वों के हमले में मारे गये दम्पति और उनकी छः साल की बेटी को संघियों ने अपना कार्यकर्ता बताया था, और राज्य सरकार के खिलाफ मुहिम चलाया था, पर इसकी हवा तब निकल गई जब मृतक की मां ने मीडिया के सामने साफ तौर पर कहा कि मृतक दम्पति और उसके बच्चे का संघ से कोई भी रिश्ता नहीं था.

इसी कड़ी में संघ-भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने ही प्रतिद्वंद्वी कमलेश तिवारी की हत्या कर दी और कमलेश तिवारी को ‘शहीद’ घोषित करने और इसका दोष मुसलमानों के मत्थे मढ़कर साम्प्रदायिक दंगे भड़काने के लिए दुश्प्रचार किया. भड़काऊ बयान दिये जाने लगे. यहां तक की कुछ मुसलमानों को फर्जी तौर पर गिरफ्तार करने का भी दिखावा किया गया. परन्तु, मृतक कमलेश तिवारी की मां स्वयं सामने आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही निशाने पर ले ली,

ऐसे सवालों के घेरे में चारों ओर से घिरते योगी आदित्यनाथ ने कमलेश तिवारी के पुत्र को करोड़ों की सम्पत्ति, नकद धनराशि और सरकारी नौकरी देकर किसी तरह पिण्ड छुड़ाने की कोशिश की. प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता हिमांशु कुमार ने कमलेश हत्याकांड को लोगोंं के सामने पूरी स्पष्टता के साथ रखा है, जो उनके शब्दों में नीचे प्रस्तुत है.

कमलेश तिवारी की हत्या : कट्टरतावादी हिन्दुत्व को शहीद की तलाश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक हिंदुत्व पार्टी के नेता की हत्या हुई. यह नेता इस्लाम के पैगम्बर के बारे में अपशब्द सोशल मीडिया पर प्रकाशित करने के बाद मशहूर हुआ था. यह मशहूर ना होता अगर मुसलमान इसकी बकवास को कोई तवज्जो ना देते लेकिन कुछ मुसलमानों ने सोशल मीडिया पर इसका इतना प्रचार किया की सारे भारत में इसका विरोध करने की होड़ लग गई और यह मामूली आदमी मशहूर हो गया.

धार्मिक भावनाएं भडकाने के जुर्म में इसे जेल हुई. जेल से बाहर आने के बाद यह कट्टरपंथियों का नेता बन गया. इसने अपनी पार्टी बना ली लेकिन उत्तर प्रदेश में पहले से एक हिन्दुत्वादी नेता मुख्यमंत्री बना हुआ है. कट्टरपंथ की यही खासियत होती है कि कट्टरपंथ में जो ज्यादा कट्टर होता है, वह ज्यादा बड़ा नेता बन जाता है. अब कमलेश तिवारी मुख्यमंत्री से भी ज्यादा कट्टरपंथी बन रहा था. इससे मुख्य मंत्री को अपनी राजनीति के लिए खतरा महसूस हुआ. मरने वाले की माँ का कहना है कि मेरे बेटे को मुख्यमंत्री ने मरवाया है.

जिसकी माँ कह रही हो हमारे बेटे की हत्या प्रदेश के मुख्यमंत्री ने करवायी है अब उस मृत बेटे की माँ को आप क्या कहेंगे, हिन्दू मुस्लिम की बात पर @awasthis को बोलती बंद करने वाली माँ को मेरा प्रणाम है #कमलेश_तिवारी_माँ@abpnewshindi @narendramodi @rajnathsinghhttps://t.co/Y2uEmBNvCx

— Prof.Sudhir Kumar (@sudhir94700) October 19, 2019

इस मामले में थोडा पीछे जाएँ तो और भी चिंता जनक हालात जानने को मिलते हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का मुकाबला दिल्ली की गद्दी पर बैठे कट्टरपंथियों से है. असल में मोदी और अमित शाह नहीं चाहते थे कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनें लेकिन योगी की हिन्दू युवा वाहिनी ने कट्टरपन में भाजपा को भी पीछे कर दिया था.

उत्तर प्रदेश में अनेकों हिन्दू मुस्लिम दंगे भड़काने और मुसलमान औरतों को कब्र से निकाल कर बलात्कार करने जैसे बयान देने के बाद, योगी ने अपनी छवि महा कट्टर हिन्दू की बना ली थी. इस छवि से टक्कर लेने की हिम्मत ना तो संघ में थी ना भाजपा के किसी उत्तर प्रदेश के नेता में ना दिल्ली की गद्दी पर बैठे मोदी और अमित शाह में. संघ भाजपा और मोदी अमित शाह को मजबूर करके योगी मुख्मंत्री बने. अब कट्टर हिन्दू नेता की छवि को अगर कमलेश तिवारी जैसे नेता से चुनौती मिलेगी तो उसका ऐसा अंत होना तो स्वभाविक है.

इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक और चुनावी फायदे का काम किया है. इस हत्या के मामले में कुछ मुसलमानों को जेल में डाल दिया है. इससे डबल फायदा हो गया. प्रतिद्वंदी भी साफ़ हो गया और मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाने का मौका भी मिल गया. इसके बाद महराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले चुनावों में मुसलमानों के खिलाफ साम्प्रदायिक माहौल बना कर हिन्दुओं के वोटों को हड़पा जाएगा.

व्हाट्सएप पर कमलेश तिवारी का वीडियो आया है। मामला वाकई पेचीदा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भी एक ही दिन मे अपना बयान बदल चुकी है। pic.twitter.com/EWWULgQgSL

— Abhisar Sharma (@abhisar_sharma) October 19, 2019

असल में राजनीति का यह एक साधारण-सा नियम है. शतरंज के खेल में जैसे अपना वजीर बचाने के लिए पैदल को मरवा दिया जाता है. उसी तरह यह हत्या हुई है. इससे पहले भी चुनाव के समय में हत्याएं करवाई जाती रही हैं. पुलवामा में सीआरपीएफ़ के काफिले पर हमले को भी चुनाव में वोट बटोरने के लिए किये गये सत्ता के षड्यंत्र की रूप में जाना जाता है.

मोदी के पुराने मित्र और गुजरात के नेता शंकर सिंह वाघेला ने बतया था कि पुलवामा में हमले में जो गाड़ी इस्तेमाल हुई वह गुजरात की थी. अब सीआरपीएफ़ पर हमले का गुजरात कनेक्शन तो एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करता है. इससे पह्ले आपको याद होगा कि पठानकोट छावनी पर हमला हुआ था. इस हमले में सात पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसे थे और आपको यह भी याद होगा कि यह सातों आतंकवादी एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी में बैठ कर आए थे. यह पूरा घटना क्रम पूरी घटना पर सन्देह पैदा करता है.

आतंकवाद हमेशा सत्ताधारी जमात को फायदा पंहुचाता है इसलिए आतंकवाद के तार हमेशा सत्ता से जुड़े होते हैं इसलिए भारतीय जनता को चाहिए कि वह आतंकवाद के नाम पर सत्ता के झांसे में आकर अपनी ज़िन्दगी से जुड़े मुद्दों से ध्यान ना हटाने दे. आपको याद होगा अमेरिका ने किस तरह इस्लामी आतंकवाद का हव्वा खड़ा किया और इराक़ और अफगानिस्तान और सीरिया पर अधिपत्य जमा लिया इसलिए जब सत्ता आपको आतंकवाद का हव्वा दिखाए तो सावधान रहिये.

Read Also –

भारतीय फासीवाद के हजारों चेहरे
अब भगवा आंतकवाद नहीं, भगवा जिहाद होगा
देश में बलात्कार और मॉबलिंचिंग को कानूनन किया जा रहा है ?
हिन्दुत्ववादी फासिस्ट की ज़मीन कांग्रेस ने ही तैयार की है

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Previous Post

ज़किया ज़ाफरी : अंधेरे में रोशनी की एक झलक

Next Post

‘मां’ के दूसरे रूपों के बारे में

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

'मां' के दूसरे रूपों के बारे में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

हिंसक अर्थव्यवस्था, हिंसक राजनीति और हिंसक शिक्षा आपको एक जानवर में बदल रही है

December 18, 2021

इतिहास की गति को पीछे की ओर मोड़ने की कोशिश न हो

August 11, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.