पं. किशन गोलछा जैन, ज्योतिष, वास्तु और तंत्र-मंत्र-यन्त्र विशेषज्ञ मैंने पिछली लोक सभा चुनाव (2014) के समय एक अंदेशा जाहिर किया था कि अगर बीजेपी रुपी संघ सत्ता में आया तो देश बर्बाद हो जायेगा. और देश एक हिन्दू तालिबान बन जायेगा, जो आगे जाकर गृहयुद्ध का कारण बनेगा. उसके बाद 5 साल में जो हुआ वह आप सभी अच्छे से जानते ही है. फिर भी रिमाइंड करवा दूंं कि मैंने तब जो लिखा था, वही मोदी सरकार-1 में हुआ अर्थात देश में हिन्दू तालिबान की तैयारी की गयी. और इसके लिये गाय-गीता, संस्कृति-सभ्यता, हिंदुत्व-कट्टरता, जबरन धर्म परिवर्तन, पलायन, बयानवीरों के बयान और फिर ऊपरी तौर पर नेताओं द्वारा माफ़ी ... इत्यादि अनेकों ऐसे काम हुए जिनसे देश में हिन्दू तालिबान का निर्माण होने लगा. बीफ (गौमांस) पर भी खूब राजनीति हुई और इस राजनीति की आड़ में मुस्लिमों और ईसाइयों को ज्यादा प्रताड़ित किया गया. हालांंकि 70 साल की सहिष्णुता ने देश में गृहयुद्ध की स्थिति तो रोक ली और ईसाई और मुस्लिम दोनों ही बीते समय की सहिष्णुता के कारण चुप भी रहे. अभी हुए लोकसभा चुनाव (2019) से पहले भी मैंने लिखा था कि अगर बीजेपी की मोदी सरकार फिर से सत्ता में आयी तो देश पूरी तरह से बर्बाद हो जायेगा. व्यापारी आत्महत्या करेंगे क्योंकि व्यापार चौपट हो जायेगा. व्यापार चौपट होगा तो बेरोजगारी भी बढ़ेगी. अर्थात अब जो हो रहा है, उसकी संभावना भी मैंने पहले ही व्यक्त कर दी थी. मेरा अंदेशा फिर से सच साबित हो रहा है. इसके बाद जब उन्माद फैलेगा तो आरएसएस और उसके 10 करोड़ मुर्ख सेवक पूरी तरह तैयार बैठे हैं. ज्यादातर तो झूठे हिंदुत्व को बचाने के लिये हिन्दू जिहादी (मानव बम भी) बनने को तैयार बैठे है ! ये हकीकत है, भले ही आप माने या न माने मगर पिछले 6-7 सालों से हम जिन्हें भक्त कह कह कर हल्के में लेते आये हैं, आरएसएस उस समय उन्हें जिहादी बना रहा था. उन्हें झूठे हिंदुत्व के ओवरडोज देकर उन्हें मानव बम बनने की ट्रेनिंग दे रहा था और अब वे तैयार हो चुके हैं ! अर्थात, अब भगवा आंतकवाद नहीं भगवा जिहाद होगा. कश्मीर से शुरुआत हो चुकी है. वहां 370 का मुखौटा लगाकर ये खेल खेला जा रहा है और दो महीनों से वहां क्या हो रहा है, किसी को कोई खबर नहीं !