Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home कविताएं

मांओं की अपनी प्रेम कहानियां

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 3, 2022
in कविताएं
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मां तो मां ही होती है
लेकिन एक दिन
मां की एक पुरानी सहेली ने हमसे यूं ही कहा
तुम्हारी मां जब जवान थी तो बहुत ही खूबसूरत थी !

ओह !
ऐसे तो मां के बारे में मैंने कभी सोचा ही नहीं था.

You might also like

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

SEDITIOUS RIVER

कौन है श्रेष्ठ ?

हालांकि मेरे लिए यह सोचना थोड़ा मुश्किल है कि
कोई भी औरत बदसूरत कैसे हो सकती है,
जब तक कि वह सत्ता में न हो.

खैर,
मेरी मां अगर खूबसूरत थी
तो उसके प्रेम के किस्से भी होंगे.
हम दोस्तों की तरह उसके भी कुछ दोस्त होंगे
जिनमे लड़कियां भी होंगी और लड़कें भी.
मां का एक नाम भी होगा.

अभी तो हमने मां के नाम को ‘म्यूजियम’ में रख दिया है
जहां कभी कभी हम घूम आया करते हैं
और यह सोच कर गर्व करते हैं कि
हमे अपनी मां का पूरा नाम पता है.
लेकिन अब आश्चर्य होता है, यह सोचकर
कि कभी उसे उसके नाम से ही पुकारा जाता होगा.

लेकिन अंततः
अपने प्रेम को दफना कर, दोस्तियों को पीछे छोड़ कर
अपने नाम को एक पोटली में लपेटकर, बहती नदी में फेंककर
वह ससुराल आयी होगी !

शायद कभी कभी
वह सबकी नजर बचाकर
अपनी कब्र पर लौटती भी हो,
कुछ सफेद फूल भी चढ़ाती हो
शायद कभी वह नदी किनारे अकेले बैठती भी हो
इस इंतजार में कि शायद धारा पलट जाए
और उसे उसके नाम वाली पोटली दिख जाए.

आजकल तो खुदाई का फैशन है
लेकिन क्या हमारे अंदर वह साहस है
कि हम अपनी मां के अतीत की खुदाई करें.
और हर उस चीज के फासिल्स की तलाश करें
जिसका ‘मां की गरिमा’ ने गला घोंट दिया है.
क्या हम अपनी मांओं को अपनी प्रेम कहानी
लिखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं ?

इतना तो तय है,
जिस दिन हमारी मांओं ने
अपनी प्रेम कहानियां लिखनी शुरू कर दी
उस दिन पुरुष सत्ता की चूले तो हिलेंगी ही
लेकिन
उनकी बेटियों के जीवन में बसंत आ जायेगा !

  • मनीष आज़ाद

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

अवैध

Next Post

आज कल राजा क्या खाता है ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
कविताएं

SEDITIOUS RIVER

by ROHIT SHARMA
September 7, 2025
कविताएं

कौन है श्रेष्ठ ?

by ROHIT SHARMA
July 31, 2025
कविताएं

स्वप्न

by ROHIT SHARMA
June 26, 2025
कविताएं

ढक्कन

by ROHIT SHARMA
June 14, 2025
Next Post

आज कल राजा क्या खाता है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

काऊ बेल्ट की राजनीतिक जीवंतता से भरे राजनीतिक बदलाव पूरे देश को प्रभावित करेगा

September 5, 2022

आपदा में अवसर की तलाश

May 27, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.