Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

नीरज सिल्वर लाये, अरशद गोल्ड लाया और वी आर सॉरी विनेश…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 12, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
नीरज सिल्वर लाये, अरशद गोल्ड लाया और वी आर सॉरी विनेश...
नीरज सिल्वर लाये, अरशद गोल्ड लाया और वी आर सॉरी विनेश…

नीरज सिल्वर लाये, अरशद गोल्ड लाया…ऐसा दूसरी बार हुआ. जीत के बाद नीरज ने देखा कि अरशद के पास पाकिस्तानी झंडा नहीं है. अलग खड़ा है. उसने अरशद को आवाज दी. विक्ट्री फोटोशूट, अरशद ने भारतीय झंडे और नीरज के कंधे पर हाथ तले कराया. आज उसकी मां ने कहा- जीतने वाला अरशद भी उनका ही बेटा है.

नफरत के इस दौर में जब शहरों की मां-बहनें, अपने बेटों-भाइयों को तलवार लेकर नाचने को उकसा रही है, नीरज की मां का यह कहना आश्वस्त करता है कि जिंदगी से मोहब्बत अभी मरी नहीं. आगे की बात पुरानी है, एक पुराना अनुभव.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

इस्ताम्बुल एयरपोर्ट पर 5 घण्टे का ले ओवर था. ज्यादातर समय स्मोकिंग जोन में गुजरा. वह बन्द रूम नहीं था, खुली बालकनी थी. आप प्लेन को आते जाते, उड़ते उतरते देख सकते थे. साइड में मॉकटेल काउंटर भी था. परफेक्ट..

माचिस सिक्युरिटी चेक के समय जपत हो चुकी थी. वहां हीटर भी न दिखा. जाहिर है, दीप से दीप जलाना ही एकमात्र तरीका था. लेकिन किसको कहोगे ?? जाहिर है, अपनी जैसी शक्लो सूरत वाले से. मांगा, उसने दिया. दीप जलाकर बगल ही मैं बैठ गया. मुंह खोलते ही पता चल गया-पाकिस्तानी है.

पंजाबी एक्सेंट में बात कर रहा था. मर्चेंट नेवी में था. घर जा रहा था. अंग्रेजी और हिंदी (पाकी उर्दू टाइप) में एकदम फ़्लूएंट. मगर अंग्रेजी जल्द ही त्याग कर हम औकात पर आ गए. तो बात गजलों पर गयी. उसके मर्चेंट नेवी के अनुभवों पर गयी. मुरी और मुअन जोदाड़ो पर गई. दोनों जगहें उसकी घूमी हुई थी. क्रिकेट, कराची के उसके घर, परिवार पर गयी.

इतनी अच्छी भाषा में बात कर रहा था, मन करे कि बस बोलने दो, सुनते रहो. ज्यादातर उसने ही बोला. हम साइड के बार में बैठे. खाते पीते बात करते रहे. मैने वालेट निकाला. उसने धीमे से हाथ पर हाथ रखकर रोक दिया, और अपना वॉलेट निकाल कर पमेन्ट किया. बीवी लाउंज में थी, उधर भी देखना था. सो मैं लौट गया. एक डेढ़ घण्टे बाद फिर चल पड़ा. वो दिखा. हाथ हिलाया.

कुछ कहने की जरूरत नहीं थी. दोनों चले उसी बालकनी की तरफ. फिर बातें शुरू हो गयी. पर अब उसका फ्लाइट टाइम करीब था. उसने हाथ मिलाया. चला गया. मैं भी बीवी की तरफ लौट गया. घण्टे डेढ़ घण्टे बाद फिर गया. इस बार अकेला था. सिगरेट में स्वाद नहीं आया. फेंककर लौटा, तो फिर नहीं गया.

उसका चेहरा हल्का सा याद है. मेरा नाम नहीं पूछा उसने, न मैंने उसका. पूरे वक्त वो पाकिस्तान था, मैं हिंदुस्तान था. यही पहचान थी. मगर दुश्मनी की कोई खलिश नहीं. बस क्यूरियोसिटी थी. पूरे वक्त मैं उससे ज्यादा विनम्र, अधिक केयरिंग होने की कोशिश में था. पर सच यह कि उसने यह प्रतियोगिता बड़े अंतर से जीती थी.

सीमाओं के भीतर बनाया गया बनावटी माहौल, देश से बाहर जाते ही स्वतः विलीन हो जाता है. सच यही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमाएं, चाहें जमीन पर हों या दिल पर, ये कृत्रिम है, अनचाही हैं, दूसरों के द्वारा जबरन उकेरी गई है.

आप कितने भी कट्टर हों, मैं दावा कर सकता हूं कि जब किसी सीमा पार वाले से मिलेंगे, नजरें मिलाकर स्माइल कर देंगे, वो आपके कंधे पर हाथ रख देगा. जेहन में बरसो से खिंची लकीरें घुल जाएंगी. आप नीरज हो जायेगे, वो अरशद हो जाएगा.

विश्वगुरु केन्या…, केन्या की एथलीट जिसका नाम लेना जरा अजीब सा, और कठिन है, वह पेरिस में 5000 मीटर रेस का सिल्वर मेडल जीत गयी. फिर उसे नियमो के तहत डिस्क्वालिफाई कर दिया गया लेकिन केन्या टीम की जोरदार अपील के बाद, उसके विश्वगुरु राष्ट्रपति की लाल लाल आंखों से डरकर ओलंपिक कमेटी ने उसका डिस्क्वालिफिकेश रद्द कर दिया. सिल्वर मेडल भी रिस्टोर कर दिया.

पेरिस ओलंपिक में घटी यह घटना बताती है कि अपनी बात को रखने के लिए बरगद की तरह तनकर, अड़कर खड़ा होना पड़ता है. और अड़ना, तनना किसी तोतले, धूर्त, बड़बोले, बदजुबान, झक्की, कायर डरपोक धनिया पुदीना टाइप आदमी के बस का रोग नहीं होती. इनसे घर मे बकवास करवा लो बस.

केन्या वालो ने ठेंगा दिखाते हुए कहा है कि कूद कूद कर युद्ध रुकवाने वाले, लाल आंख का तीन माइक्रोमीटर सीने वाला वीर…सिर्फ सस्ता ट्रोल गुरु हो सकता है, विश्वगुरु कभी नही. तुम्हारा दुनिया मे डंका नहीं, डुगडुगी पिट रही है.

और देश की तरफ से ओलंपिक कमेटी में मेम्बरशिप के लिए, देश के किसी मजबूत व्यक्ति को भेजने की बजाय, साहेब की अपनी मालकिन, और नचनियों पे देश से लूटी दौलत लुटाने वाली, आंटी महारानी को नामित करने का नतीजा भी देश भुगत रहा है. ऐसे चमन चोंचलेबाज, रोज रोज चूकने वाले चूकीयों की जमात को यह देश छाती पर बोझ की तरह ढो रहा है.

इनके रहते हम लोग केवल हिन्दू-मुसलमान वाली बकवास, और गालीबाजी के कम्पटीशन में गोल्ड ला सकते हैं. इस रेजीम, इसके नेता, इसके निर्लज्ज पैरोकारों लानत, लानत, लानत..एक करोड़ लानत, उसपे भी 100 ग्राम एक्स्ट्रा. वी आर सॉरी विनेश. अवर हार्ट ब्लीडस् फ़ॉर यू…!

Read Also –

विनेश फोगाट की जीत के खिलाफ षड्यंत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल था ?
विनेश फोगाट डिसक्वालिफिकेशन : क्या हम केन्या से भी गये बीते हैं ?
2,00,000 पुरुष कंडोम, 20,000 महिला कंडोम और 10,000 डेंटल डैम पेरिस ओलंपिक विलेज में

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

अडानी-अंबानी : हमें कार्यपालिका और न्यायपालिका दोनों से जवाबदेही चाहिए !

Next Post

वक्फ बोर्ड : पॉलिसी पैरालिसिस की ओर बढ़ती सरकार…

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

वक्फ बोर्ड : पॉलिसी पैरालिसिस की ओर बढ़ती सरकार...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

लकड़बग्घे की अन्तर्रात्मा !

July 31, 2017

हिन्दी पट्टी के अधिकतर सवर्ण सांप्रदायिक हो चुके हैं और …

December 15, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.