Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘No Other Land’: A moment of hope and solidarity

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 4, 2025
in पुस्तक / फिल्म समीक्षा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
‘No Other Land’: A moment of hope and solidarity
‘No Other Land’: A moment of hope and solidarity
मनीष आज़ाद

कल ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री’ का ऑस्कर अवार्ड प्राप्त करते हुए ‘No Other Land’ के फिलिस्तीनी सह निर्देशक Basel Adra ने कहा- ‘’दो माह पहले ही मैं बाप बना हूँ और मैं नहीं चाहता कि बड़ी होकर मेरी बेटी भी उसी स्थिति में रहे जिसमे मैं रह रहा हूँ, यानी सेटलर यहूदियों की हिंसा, घर को कभी भी बुलडोज किये जाने और जबरदस्ती बेदखल किये जाने के भय के बीच रहना.’’

जब Basel Adra महज 15 साल के थे, तभी से उन्होंने हाथ के कैमरे से अपने एक्टिविस्ट पिता की गिरफ्तारी और ‘वेस्ट बैंक’ स्थित अपने गाँव को इजरायली सेना द्वारा उजाड़ने को शूट कर रहे हैं. इस दौरान कई बार उनका कैमरा भी टूटा.

You might also like

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

बाद में उनकी दोस्ती एक इजरायली पत्रकार Yuval Abraham से हुई और दोनों ने उन्हीं ‘रफ फुटेज’ के आधार पर यह शानदार फिल्म बनायी. अवार्ड लेते हुए Yuval Abraham ने भी बहुत महत्वपूर्ण बात कही- ’जब मैं बासेल की तरफ देखता हूँ तो मुझे उसमे अपना भाई दिखता है. लेकिन हम समान नहीं है. मैं नागरिक कानून के तहत एक स्वतंत्र व्यक्ति हूँ, लेकिन बासेल इजरायली सैन्य शासन के अन्दर रहने पर मजबूर हैं, जो जिंदगियों को तबाह कर रहा है. फिलिस्तीनियों की अपनी जिंदगी उनके हाथ में नहीं है.

2019 से 23 के दौरान हाथ के साधारण कैमरे से फिल्मायी गयी यह फिल्म वास्तव में ‘फिल्म’ नहीं है, बल्कि बासेल जैसे हजारों, लाखों उन फिलिस्तीनियों की जिंदगी है जो ‘जर्क’ लेते हिलते डुलते और कभी अचानक बंद हो जाने वाले इस कैमरे की ही तरह है. क्योकि यहाँ फिल्मकार किसी और की नहीं बल्कि अपनी कहानी सुना रहा है. और यह कहानी ‘कहानी’ भी नहीं है, बल्कि आपकी आँखों के सामने रोज ब रोज घट रहा है, जिसमे दुःख, क्षोभ, गुस्सा, निराशा, आशा और सपने सब कुछ है. लेकिन किसी कहानी की तरह इसमे कोई तारतम्य नहीं है, ठीक फिलिस्तीनियों की रोज ब रोज की जिंदगी की तरह.

कुछ दृश्य फिल्म को बेहद खास बना देते है. हालाँकि ये सभी वे दृश्य हैं जो अचानक यूं ही कैमरे में कैद हो जाते हैं. इजरायली सेना द्वारा एक फिलिस्तीनी का घर गिराने के बाद उनकी एक मुर्गी भी मलबे में फंस जाती है और माँ-बच्चे मिलकर उसे निकलने का प्रयास करते हैं.

इस दौरान इजरायली पत्रकार Yuval Abraham अक्सर बासेल के साथ इजरायली सैनिकों के साथ बहस करते नज़र आते हैं और साथ के फिलिस्तीनी लोग आश्चर्य करते हैं कि फिलिस्तीनियों की लड़ाई में एक इजरायली साथ क्यों दे रहा है. Yuval Abraham कहते हैं कि यही भविष्य है और यही आशा है.

इस जैसी फिल्मों का यह असर होता है कि यह दमन और शोषण को ‘न्यू नार्मल’ बनाए जाने से इंकार कर देती है और पुराने सवालों पर पड़ी राख को फूंककर सवाल को ज्वलंत बना देती है.

इस फिल्म का लिंक मैंने कमेन्ट बॉक्स में डाला है. अगर यह बैन हो चुका होगा तो फिलहाल आपको इस शानदार और जीवंत फिल्म के लिए इंतज़ार करना होगा.

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लॉग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लॉग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate

Previous Post

आपको लगता है कि हमला रूस ने किया या युद्ध रूस ने शुरू किया ?

Next Post

एआई और फिल्मों की दुनिया में छवि की बड़ी भूमिका है और प्रोपेगेंडा का वाहक

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

by ROHIT SHARMA
June 9, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

by ROHIT SHARMA
April 16, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

by ROHIT SHARMA
April 2, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

दि फर्स्ट ग्रेडर : एक मर्मस्पर्शी फिल्म

by ROHIT SHARMA
March 23, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘छावा’ : हिंदुओं की ‘हीनता बोध’ पर नमक मलने की कहानी

by ROHIT SHARMA
March 2, 2025
Next Post

एआई और फिल्मों की दुनिया में छवि की बड़ी भूमिका है और प्रोपेगेंडा का वाहक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

CBI मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला : जनतंत्र का अर्थ है तानाशाही का प्रतिरोध

October 30, 2018

किसानों से विश्वासघात करने के लिए भाजपा को सजा दीजिए -संयुक्त किसान मोर्चा

February 24, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.