Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home लघुकथा

कुर्सी का नॉन-बॉयोलॉजिकल पुजारी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 18, 2024
in लघुकथा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कुर्सी का नॉन-बॉयोलॉजिकल पुजारी
कुर्सी का नॉन-बॉयोलॉजिकल पुजारी

आजकल उसे अक्सर ही यह सपना आता है कि किसी ने उसे उसकी कुर्सी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया है और वह कुछ नहीं कर पा रहा है. डर के मारे उसकी घिग्घी बंध गई है. उसके गले से आवाज नहीं निकल रही है. उसमें इतनी ताकत नहीं बची है कि उठकर खड़ा हो जाए. कुर्सी का सहारा लेकर उठने की कोशिश करता है तो कुर्सी उस पर गिर जाती है.

वह कुर्सी के नीचे दब जाता है. वह कुर्सी को अपने ऊपर से उठा नहीं पाता. आसपास कोई है नहीं, जो कुर्सी को हटाकर उसे सहारा देकर फिर से बिस्तर पर लिटा दे. वह अपनी इस दयनीय दशा पर रोने लगता है तो लोग उस पर हंसने लगते हैं. इस अपमान को वह बर्दाश्त नहीं कर पाता. अचानक उसकी चीख निकल जाती है.

You might also like

एन्काउंटर

धिक्कार

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

उसकी चीख सुनकर उसके दसियों सेवक उसके शयनकक्ष की ओर दौड़े आते हैं. दरवाजा खटखटाते हैं. पूछते हैं सर, क्या हुआ, क्या हुआ ? सब ठीक तो है न ? तबीयत तो ख़राब नहीं हो गई ? डाक्टर बुलाएं ? उधर से आवाज़ नहीं आती है तो वे दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हैं. इतने में अंदर से वह बोल पड़ता है. नहीं, मैं ठीक हूं. मुझे कुछ नहीं हुआ है. जाओ अपना काम करो. मुझे तंग मत करो. मुझे सोने दो. अरे मेरा कोई क्या बिगाड़ सकता है ? देश के140 करोड़ लोग मेरे साथ हैं.

उसके सेवक यह सुनकर मुस्कुराते हुए, यह सोचते हुए चले जाते हैं कि कुछ तो भारी गड़बड़ है मगर हमें क्या ? वह जाने, उसका काम जाने ! उसके बाद उसे रातभर नींद नहीं आती‌. उसे डर लगता है कि उसने फिर से सोने की कोशिश की तो फिर से वही दु:स्वप्न आएगा, फिर से चीख निकल जाएगी. क्या पता इस बार उसकी चड्डी गीली हो जाए !

वह सुबह होने तक कुर्सी को अच्छी तरह पकड़ कर बैठा रहता है. इस बीच मन ही मन वह अभ्यास करता है कि कोई कितनी ही ताकत लगाए तो भी कुर्सी उससे छिन‌ न पाए, इसके लिए वह क्या -क्या दांव खेल सकता है ? फिर भी अपनी कुर्सी को लेकर वह इतना अधिक चिंतित है कि बंद कमरे में भी बाथरूम जाते समय कुर्सी को अपने सिर पर ढोकर ले जाता है और वापस लाता है.

वह कुर्सी को अकेला नहीं छोड़ता. पता नहीं कब कौन उसका सतीत्व भंग कर दे ! नींद में भी वह अदबदाकर उठ बैठता है और देखता है कि उसकी कुर्सी कहां है ? कुर्सी ही उसका एकमात्र जीवन सत्य है, कुर्सी ही उसकी रक्षक है, उसकी चौकीदार है, उसकी माई- बाप, उसकी प्रभु है. कुर्सी ही उसके लिए सत्यम, शिवम, सुंदरम है !

अब रोज ही उसे अब कुर्सी छिन जाने के सपने आते हैं. अकसर पचास बरस की उम्र का एक पैंट-शर्ट धारी मुस्कुराता हुआ उस कुर्सी पर काबिज दिखाई देता है, जो उसका और उसकी कुर्सी का जानी दुश्मन है. वह उससे कहता है कि हट बे, इस जन्म में यह कुर्सी मेरी है और मेरी ही रहेगी. इस पर कोई और बैठ नहीं सकता. उस पर बैठा आदमी कोई जवाब नहीं देता, बस थोड़ा सा मुस्कुरा देता है. उसे यह मुस्कुराहट छाती में लगी उस गोली की तरह लगती है, जो पीठ को पार कर बाहर निकल गई है.

इस तरह के दु: स्वप्नों के कारण वह कभी दो, कभी तीन और कभी चार घंटे से अधिक सो नहीं पाता, जबकि वह पूरे आठ घंटे सोना चाहता है. वह मूर्ख और चालाक दोनों है. वह इस जागने को देश के भविष्य के लिए की जा रही अपनी तपस्या बताता है.

एक दिन हद हो गई. सपने में कुर्सी छत से ठीक उसके ऊपर आकर गिर गई. उसने उसे बुरी तरह घायल दिया. उस दिन तो गले से कराह भी नहीं निकली. ऐसा लगा, वह मर चुका है. वह घबराहट में उठा तो ठंड में भी पसीने-पसीने था. जाकर वह कुर्सी पर बैठ गया और उसे गले से लगाकर रोने लगा. उससे वादा लेने लगा कि तू मुझसे बेवफाई तो कभी नहीं करेगी ? मेरी होकर रहेगी न !

वह चूंकि नान बायोलॉजिकल था तो उसे संकट की इस घड़ी में मां याद नहीं आई. उसकी पहले भगवान राम में आस्था थी मगर उन्होंने उसे धोखा दे दिया था. भगवान जगन्नाथ उसे भाषण के दौरान ही याद आते थे. बजरंगबली भी आखिर राम के भक्त ही ठहरे ! उनसे भी कोई आशा नहीं थी. आशा का एकमात्र केंद्र कुर्सी थी.

इन दु: स्वप्नों से तंग आकर एक रात उसका मन किया कि झोला लेकर वह वाकई चल दे. आज तक के इस झूठ को सच करके दिखा दे मगर झोला एक स्वप्न था, कुर्सी सत्य थी और वह सत्य का पुजारी था !

  • विष्णु नागर

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
G-Pay
G-Pay
Previous Post

गरीबदास का गरीबी रेखा

Next Post

सदियों से सार्वजनिक और वैज्ञानिक शिक्षा से वंचित भारतीय दोगली मानसिकता वाला धरती के अजूबा प्राणी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

लघुकथा

एन्काउंटर

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
लघुकथा

मैं रहूं न रहूं, पर लड़ाई ज़िंदा रहेगी : एक अपरिचय से परिचय तक की दहला देने वाली मुलाक़ात

by ROHIT SHARMA
February 7, 2026
लघुकथा

इतिहास तो आगे ही बढ़ता है…

by ROHIT SHARMA
January 5, 2026
लघुकथा

सवाल

by ROHIT SHARMA
August 16, 2025
Next Post

सदियों से सार्वजनिक और वैज्ञानिक शिक्षा से वंचित भारतीय दोगली मानसिकता वाला धरती के अजूबा प्राणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

आज बुलडोजर विकास और निर्माण का बन गया है पैमाना

June 2, 2022

जो जितना भ्रष्ट होता है, वह उतनी ही देर पूजा करता है

June 19, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.