Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

आज बुलडोजर विकास और निर्माण का बन गया है पैमाना

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
June 2, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज बुलडोजर विकास और निर्माण का बन गया है पैमाना

राम अयोध्या सिंह

आज भारत में हर जगह जिसके पदचापों का भयानक शोर सुनाई दे रहा है, वह है बुल्डोजर. उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक और शहरों से गांवों तक इसकी गड़गड़ाहट सुनी जा सकती है, जो लोगों के मन में एक अदृश्य भय उत्पन्न कर रही है और, यह सब कुछ हो रहा है विकास के नाम पर. आज बुल्डोजर विकास और निर्माण का पैमाना बन गया है. पर, यदि गौर से देखा जाए तो यह स्पष्ट हो जाता है कि इस विकास के नाम पर कितना बड़ा विध्वंस का नंगा नाच हो रहा है.

You might also like

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

सचमुच अर्थ का अनर्थ हो रहा है. विध्वंस को निर्माण के मुखौटे में पेश किया जा रहा है. कहीं मंदिर, कहीं मस्जिद, तो कहीं अवैध कब्जा और अतिक्रमण के नाम पर विध्वंस का यह शैतानी खेल बुल्डोजरों के माध्यम से चल रहा है, और लोगों के घरों और झोपड़ियों को ढाहा जा रहा है. और ये मेहनतकश गरीब खुले आकाश के नीचे घुट घुटकर मरने के लिए अभिशप्त हैं. पता नहीं, निर्माण का यह कौन-सा मानदंड है !

पर, आश्चर्य तो यह है कि देश के पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों, नेताओं, नौकरशाहों, अफसरों, दलालों, तस्करों, ठेकेदारों और माफियाओं तथा पुजारियों , साधुओं, बाबाओं, महंतों और दूसरे धर्माचार्यों द्वारा अतिक्रमित किए गए सरकारी या सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को देखते ही इन भयानक बुल्डोजरों की घिग्घी बंध जाती है, और वे आगे बढ़कर उन अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के बदल अपने पांव पीछे की ओर मोड़ लेते हैं. धर्म के नाम पर अतिक्रमण कर बनाए गए आश्रम, मंदिर और मठ बुल्डोजर प्रुफ हैं, जहां तक आते-आते इन दैत्याकार बुल्डोजरों के पांव थककर थम जाते हैं और उनके पांव आगे बढ़ने के बजाय पीछे मुड़ जाते हैं.

इन बुल्डोजरों के माध्यम से पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के हक में जंगलों, खदानों और पहाड़ों को जमींदोज किया जा रहा है, ताकि जंगलों से पेड़ों को साफ कर वहां पूंजीपतियों और कारपोरेट के कारखाने और उद्योग-धंधे स्थापित किए जा सकें, खदानों से विभिन्न खनिजों को निकाला जा सके और पहाड़ों को ध्वस्त कर मनमाना मुनाफा कमाया जा सके. पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के इशारे पर सरकार उन सारी बाधाओं को ध्वस्त कर रही है, जो पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के मुनाफे के रास्ते का रोड़ा बने हुए हैं. जिधर भी उनका इशारा होता है, बुल्डोजर उधर ही मुड़ जाते हैं.

बनारस को क्योटो बनाने के नाम पर जिस तरह से बुल्डोजर चलाए गए, और काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने के रास्ते को जिस तरह से चौड़ा किया गया, वह अपने आप में बहुत कुछ कह जाते हैं. हजारों मकानों, मंदिरों और मूर्तियों को तोड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया गया. राम, लक्ष्मण, शिव और पार्वती, गणेश और न जाने कितने ही देवताओं की मूर्तियों को जमींदोज कर दिया गया, पर न किसी हिन्दू की आत्मा रोई और न ही किसी के मुंह से कोई आवाज ही निकली. रात-दिन मंदिर, मंदिर चिल्लाने वाली सरकार खुद ही इन मंदिरों और मूर्तियों को तोड़वाने में लगी हुई थी, और अंधभक्त ताली बजा रहे थे.

विकास के मानदंड बने इन बुल्डोजरों को भी शायद सांप्रदायिकता का पाठ पढ़ा दिया गया है, जिससे वे मुस्लिम बस्तियों और मस्जिदों की ओर बिना कहे ही स्वयं मुड़ जाते हैं. उनके मस्जिद, उनके घर और उनकी दुकानें उसी तरह ध्वस्त की जा रही हैं, मानो वहां किसी विदेशी आक्रमणकारी ने कब्जा जमा लिया हो. दिल्ली में मुस्लिम बस्तियों में जिस तरह से चुनचुनकर उनके घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया, वह स्पष्ट साबित करता है कि यह सब कुछ पूर्व प्रायोजित था मुस्लिमों को सबक सिखाने के लिए.

लोग बाग यह बात अक्सर ही दोहराते रहते हैं कि गरीबों की आह में बड़ी ताकत होती है, जिसमें लोहे जैसी कड़ी वस्तु भी भस्म हो जाती है. पता नहीं, ऐसा कब और कहां होता है ? मैंने तो ऐसा होते न तो कभी देखा है और न ही सुना है. हां, इस आग में गरीबों को जलते जरूर देखा है. अगर ऐसा संभव होता तो अब तक दुनिया के सारे लूटेरे, पूंजीपति और कारपोरेट घराने, नेताओं, नौकरशाहों, अफसरों, दलालों, ठेकेदारों, माफियाओं, तस्करों और अन्य परजीवियों का नामोनिशान ही मिट जाता.

ताकत गरीब मेहनतकशों की आह में नहीं, उनकी बंद और तनी मुट्ठियों में होती है. दुनिया के तमाम बहुसंख्यक मेहनतकश जनता को आंसू बहाने की नहीं, बल्कि स्वयं ही बुल्डोजर बनने की जरूरत है, ताकि हर तरह के शोषकों को समाप्त कर अपने लिए एक ऐसी नई दुनिया और एक ऐसे नए समाज का निर्माण कर सकें, जहां किसी तरह का अन्याय, उत्पीड़न, दमन, भेदभावपूर्ण व्यवहार और ऊंच-नीच की खाई न हो.

Read Also –

गरीबों के घरों पर दहाड़ने वाला बुलडोजर और गोदी मीडिया अमीरों के घरों के सामने बुलडॉग क्यों बन जाता है ?
भारत का नया राष्ट्रीय प्रतीक है – बुलडोजर
बुलडोज़र वाली संघी कार्रवाई का जन्मदाता है इज़राइल
बुलडोजर चलाना आपसे लोकतंत्र छीन लेने की शुरुआती प्रक्रिया है
विकास के बुलडोजर तले कुचलता देश बनाम संयुक्त किसान मोर्चा की चट्टानी एकता
चरखे वाला भारत बुलडोज़र वाले भारत में बदल रहा है ?

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

Donate on
Donate on
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

भाजपाई भ्रष्टाचार और कोरोना टीकाकरण के नाम पर हर्ट अटैक से बंटती मौत

Next Post

वोटों की खातिर कब तक कश्मीरियों से खेलते रहोगे साहेब ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

by ROHIT SHARMA
June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

by ROHIT SHARMA
May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

by ROHIT SHARMA
May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

वोटों की खातिर कब तक कश्मीरियों से खेलते रहोगे साहेब ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘कॉमरेड आदिरेड्डी (श्याम), संतोष (महेश), मुरली की अमर रहे !’ सीपीआई माओवादी के तत्कालीन महासचिव गणपति का स्मृति भाषण

December 9, 2025

भाड़े का टट्टू इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टेनी को दी जमानत, किसान जायेंगे जेल

February 15, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.