Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

निजी चिकित्सा प्रणाली : बेहिसाब मुनाफे के लिए अमानवीयता और जालसाजी की दुकान

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
July 25, 2023
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
निजी चिकित्सा प्रणाली : बेहिसाब मुनाफे के लिए अमानवीयता और जालसाजी की दुकान
निजी चिकित्सा प्रणाली : बेहिसाब मुनाफे के लिए अमानवीयता और जालसाजी की दुकान
हेमन्त कुमार झा,एसोसिएट प्रोफेसर, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना

पटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक निजी अस्पताल के सामने एक आदमी रो रहा है. अस्पताल में भर्ती उसके पिता की मौत हो गई है लेकिन डेड बॉडी उसको नहीं दी जा रही है. कुल 11 लाख 50 हजार का बिल है, जिसके भुगतान के बाद ही बॉडी उसे दी जा सकती है.

मृत व्यक्ति का बेटा शिकायत कर रहा है कि अस्पताल में भर्ती करते समय उसके पिता की स्थिति उतनी खराब नहीं थी, लेकिन भर्ती होने के बाद स्थिति खराब ही होती गई और फिर उसे बताया गया कि उसके पिता नहीं रहे. साथ खड़े उसके पड़ोसी और परिजन उसकी बातों का समर्थन कर रहे हैं.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

पब्लिक की भीड़ बढ़ती जा रही है, मीडिया के लोग रिपोर्टिंग कर रहे हैं. अस्पताल प्रबंधन का कोई शीर्ष अधिकारी आकर मामले में लीपा पोती कर रहा है, लेकिन सपाट और संवेदनहीन चेहरा लिए वह अधिकारी बिल कम करने की कोई बात नहीं करता.

मीडिया पर्सन कैमरा पर बिल की डिटेल सुनाता है. सुन कर कोई भी समझ सकता है कि यह इलाज के बिल का डिटेल नहीं, बाकायदा संगठित लूट का विवरण है. डाक्टरों ने विजिट करते हुए मरीज का जो मुआयना किया उसका बिल 44 हजार अलग से बताया गया है.

तमाशबीनों की बढ़ती भीड़ को देख उस निजी अस्पताल के बाउंसर्स और अन्य सुरक्षाकर्मी सजग हो उठे हैं. मीडिया पर्सन कैमरा पर चीख रहा है कि यह इलाज के नाम पर लूट है, और कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए, पब्लिक को इस पर जागरूक होना चाहिए आदि आदि.

बीच बचाव से रास्ता यह निकलता है कि मृत व्यक्ति के इंश्योरेंस से प्राप्त राशि से बिल की वसूली की जाएगी. वीडियो खत्म होता है लेकिन, कई सवालों को फिर से जिंदा कर जाता है.

यह कोई नया दृश्य नहीं था. ऐसी घटनाएं सामने आती ही रहती हैं और लोगों के सुप्त मानस में थोड़ी हलचल पैदा कर फिर पुरानी हो जाती हैं. लोग भी भूल जाते हैं लेकिन, सवाल कायम रहते हैं.

पहला सवाल तो यही है कि निजी अस्पताल जो बिल बनाते हैं उसकी विश्वसनीयता का आधार क्या है ? मरीज को क्या समस्याएं थी, उसका इलाज कैसे हुआ, किन डाक्टरों ने उसे देखा, उसकी मौत क्यों हुई, लाखों का बिल कैसे बन गया…ये सवाल जन्म लेते हैं और बिना अपना जवाब पाए हाशिए पर चले जाते हैं. हाशिए पर ही सही, सवाल जिंदा रहते हैं.

हालिया एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के चिकित्सा तंत्र का 74 प्रतिशत हिस्सा निजी हाथों में जा चुका है. सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा, रोग और रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा का यह निजी तंत्र बहुत तेजी से फल फूल रहा है.

छोटे-छोटे शहरों में भी डिजायनर किस्म के अस्पताल खुल रहे हैं और अखबारों के पहले पेज पर पूरे पूरे पेज का आकर्षक विज्ञापन दे रहे हैं. उन विज्ञापनों में ‘सेवा हमारा धर्म’ टाइप के स्लोगन होते हैं लेकिन अधिकतर मामलों के यथार्थ में ‘लूट हमारा कर्म’ ही होता है.

निजी अस्पतालों के विनियमन और उनकी निगरानी के कुछ कानून जरूर होंगे. लेकिन वे कमजोर हैं और जो हैं भी उनका कोई पालन कभी नजर नहीं आता. नतीजा, बेलगाम मुनाफा की हवस में अस्पताल के नाम पर व्यवसाय करने वाले लोग अमानवीयता की हदों को पार करते जा रहे हैं.

अक्सर हम सुनते हैं कि मृत मरीज को भी मशीन पर रख कर परिजनों को इलाज का झांसा दिया जाता है और दिन दूनी रात चौगुनी की दर से बिल बढ़ाया जाता है. ऐसे मामलों में परिजनों को मरीज के पास जाने नहीं दिया जाता, जिससे उस निजी अस्पताल की जालसाजी का पर्दाफाश न हो जाए.

कुछ महीनों पहले बिहार के एक अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी पटना के एक चर्चित निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे. उन्होंने अपनी आंखों से खुद के साथ और अन्य मरीजों के साथ अस्पताल द्वारा किए जा रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए फेसबुक पर विस्तार से बहुत कुछ बताया था. उन अधिकारी महोदय के फेसबुक पोस्ट के बाद एक हलचल सी मची लेकिन फिर सब कुछ शांत हो गया.

निजी सेक्टर के सख्त विनियमन और निगरानी की जरूरत है लेकिन इसका जो भी सरकारी या संवैधानिक तंत्र है, वह शिथिल है. इस कारण बेहिसाब मुनाफे के लिए अमानवीयता और जालसाजी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. आम आदमी विवश होकर खुद को लूट लिया जाना देखता रहता है. मुनाफे की संस्कृति ही ऐसी है कि अगर उस पर लगाम न लगाई जाए तो वह अमानवीयता और जालसाजी की हदों को पार करेगी ही.

शिक्षा और चिकित्सा को मुनाफे की संस्कृति के अधीन कर देना अब सभ्यता का संकट बन चुका है. यह संकट इस कारण और गहरा गया है कि सरकार या समाज का निगरानी तंत्र शिथिल ही नहीं, नाकारा है. इसलिए, अपने बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने वाले अभिभावक और अपने परिजनों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाने वाले लोग लुटने के लिए मानसिक रूप से तैयार ही रहते हैं.

त्रासदी यह कि अब इन चमक दमक वाले निजी संस्थानों में बच्चों को पढ़ने भेजना और ब्रांडेड डिजायनर निजी अस्पतालों में इलाज करवाना स्टेटस सिंबल बन चुका है. लुट कर भी अभिजन समाज के लोग गर्व से भर कर अपने लुटने की दास्तान बताते हैं और कम आमदनी वाले लोग तमाम फजीहतें झेलने के लिए अभिशप्त हैं.

सबसे बड़ी त्रासदी यह कि हालात में बदलावों की कोई संभावना नजर नहीं आती. स्थितियां दिन ब दिन बदतर होती जा रही हैं. कोई उम्मीद नजर नहीं आती.

नवउदारवाद किस तरह राजनीति और नीति निर्धारण तंत्र को अपनी मुट्ठियों में कैद कर, आम लोगों की चेतना को अपने कृत्रिम नैरेटिव्स से ग्रस्त कर, प्रतिरोध की उनकी चेतना को कुंद कर मानवता की छाती पर चढ़ कर नग्न नृत्य करता है, यह देखना हो तो भारत की शिक्षा और चिकित्सा के परिदृश्य का सजग अवलोकन और विश्लेषण किया जा सकता है.

Read Also –

निजी चिकित्सा प्रणाली के लूट और बदइंतजामी का जीताजागता नमूना पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना
बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, मीडिया और कारपोरेट राजनीति का तिलिस्म
मैक्स अस्पताल के लाईसेंस रद्द करने के केजरीवाल सरकार की शानदार कार्रवाई के खिलाफ भाजपा और अनिल बैजल का निजी चिकित्सा माफियाओं से सांठगांठ का भंडाफोर
दास युग में जीने को अभिशप्त है IGIMS के आऊटसोर्सिंग कर्मचारी

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

धार्मिक पर्व और उत्सव : हिंसा, अपराध और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने और छिपाने का षड्यंत्र

Next Post

निर्वस्त्र कर दी गई स्त्रियां

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

निर्वस्त्र कर दी गई स्त्रियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सावधान ! संघी गुंडे मोदी की अगुवाई में भारत को एक बार फिर हजारों साल की गुलामी में ले जा रहा है

December 26, 2023

विश्व कारोबारी रैंकिंग: एक बार फिर केजरीवाल के सामने बौने साबित हुए मोदी

November 2, 2017

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.