Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

राकेश टिकैत का टोक देना और ऐंकर का भरभरा जाना

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 1, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राकेश टिकैत का टोक देना और ऐंकर का भरभरा जाना

रविश कुमार

राकेश टिकैत ने इंडिया टीवी के मंच पर एक सही सवाल क्या कर दिया उसके ऐंकर जवाब देने के नाम पर टिकैत की ही भाषा बोलने लगे. टिकैत ने पूछा कि मंच की स्क्रीन पर मंदिर मस्जिद की तस्वीर क्यों हैं ? तो ऐंकर कहने लगे कि हम नहीं दिखाते, पार्टियाँ मुद्दा बनाती हैं तो हम दिखाते हैं. यहाँ ऐंकर बीजेपी का नाम नहीं ले सका मगर बिना नाम लिए हुए भी बीजेपी पर ही सवाल कर दिया.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

ऐंकर ने राकेश टिकैत के सवाल का ही साथ दिया. उसके जवाब से ऐसा लगा कि तस्वीर उन्होंने नहीं बीजेपी ने लगा दी है क्योंकि ऐंकर जानता है कि चैनल और वो क्या खेल खेल रहे हैं, बस वह सच निकल आया. ऐंकर ने अपने जवाब से बीजेपी से दूरी बनाने की कोशिश की, बन नहीं सकी क्योंकि टिकैत का सवाल विकेट पर था, बाउंसर नहीं था. बाउंसर होता तो ऐंकर बच जाता लेकिन टिकैत की गेंद विकेट पर जा लगी. अब उस ऐंकर को तैयारी कर अगले शो में बीजेपी से सवाल करना चाहिए कि आप मंदिर मंदिर क्यों करते हैं जिससे हमें स्क्रीन पर मंदिर का ही फ़ोटो लगाना पड़ता है ?

इंडिया टीवी के स्क्रीन पर बीजेपी के उठाए मुद्दे के हिसाब से तस्वीर तो थी लेकिन विपक्षों मुद्दों की तस्वीर नहीं थी. जितनी देर तक टिकैत सवाल करते हैं, विपक्ष के नेताओं की तस्वीर नज़र नहीं आती है. मंदिर के नाम पर पत्रकारिता और लोकतंत्र को रौंद देने का यह खेल टिकैत ने सबके सामने उजागर कर दिया. टिकैत ने पूछ दिया स्क्रीन पर मंदिर की इतनी बड़ी तस्वीर क्यों है ? क्या यह भी पार्टियों ने बताया था ?

चुनाव का समय है. बेरोज़गारी और महंगाई की क्या कोई तस्वीर नहीं होती होगी ? तस्वीर के ऊपर किसान लिख देने से जवाब पूरा नहीं होता. राकेश टिकैत का सवाल आप सभी का सवाल होना चाहिए. लोगों की आस्था की आड़ में इस खेल को पहचानना चाहिए. टिकैत ने पहचान लिया और पूछ दिया कि मंदिर की जगह अस्पताल और स्कूल क्यों नहीं ?

राकेश टिकैत ने सही जगह पर हाथ रखा है. बीजेपी और मोदी के प्रसार के लिए गोदी मीडिया खास तस्वीरों और रंगों का इस्तेमाल करता है. उन तस्वीरों में जनता ग़ायब है. यूपी ग़ायब है. मंदिर सामने रख कर चुनाव लड़ाने में मदद कर रहा है जबकि इसकी राजनीति को ख़त्म करने के लिए इस देश के तमाम लोगों ने अपने सारे सवालों को पीछे रख कोर्ट के फ़ैसले का साथ दिया कि राजनीति बंद हो. दूसरे ज़रूरी मुद्दों पर बात हो लेकिन इसके बाद भी मंदिर मंदिर की राजनीति को हवा दी जा रही है.

मैंने कई बार लिखा है कि गोदी मीडिया से लड़े बिना कोई भी लड़ाई ख़ानापूर्ति है. इस चुनाव में ऐसे कई वीडियो दिखे जिसमें अखिलेश यादव भी गोदी मीडिया से यही सवाल कर रहे हैं. गोदी मीडिया के पास जवाब नहीं होता है. गोदी मीडिया पर सामने से सवाल उठाना राहुल गांधी ने शुरू किया लेकिन टिकैत और अखिलेश अलग लेवल पर ले गए हैं. हार और जीत से बेफ़िक्र अखिलेश ने यह काम बेहतर तरीक़े से किया है. गोदी मीडिया द्वारा चुनाव को बार-बार धर्म के एजेंडे पर लाए जाने की हर कोशिश का प्रतिकार किया है. उनके सामने ऐंकर लटपटा जाते है. एंकरों के पास भड़कने के अलावा दूसरा रास्ता भी नहीं होता.

एक बात याद रखिएगा. आप भले बीजेपी के समर्थक हैं लेकिन यह गोदी मीडिया आपका समर्थक नहीं है. आपके मुद्दों के साथ नहीं होगा. आप महंगाई से और बिना दवाई से मर जाएँगे तब भी आपकी बात नहीं करेगा. फ़ैसला आपको करना है. क्या आप बीजेपी को पसंद करने के नाम पर ऐसी मीडिया को पसंद करते हैं जो आपकी ही हत्या कर दे ? इसके पीछे की क्या मजबूरी है ? बीजेपी को पसंद करते हैं, यह तो समझ सकता हूँ लेकिन गोदी मीडिया के समर्थन में आने की क्या मजबूरी है ?

इस देश का गोदी मीडिया आपके पुरखों के बनाए लोकतंत्र की हत्या कर रहा है. आप किसी भी दल के समर्थक हों, मीडिया ग़ुलाम होगा तो समर्थकों के साथ भी गुलामों की तरह बर्ताव होगा. आप किसी नेता को चुनते हैं कि वह ग़लत को रोकेगा इसलिए नहीं कि चुनने के बाद उस ग़लत को सही बताएगा. अच्छी बात है कि इंडिया टीवी ने टिकैत के सवालों का लिंक अलग से भी दिया है ताकि हिट्स और व्यूज़ मिलता रहे. कोई इंडिया टीवी को बताएँ कि टिकैत ने बयान नहीं दिया है बल्कि चैनल से सवाल किया है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

मोदी का नया जुमला – ‘शहीदों का योगदान अमर है’

Next Post

सीईएल जैसी कम्पनी को निजी हाथों में बेचना देश और कर्मचारियों के साथ धोखा है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

सीईएल जैसी कम्पनी को निजी हाथों में बेचना देश और कर्मचारियों के साथ धोखा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मोदी-शाह की लड़ाई मुसलमान या ईसाईयों से नहीं है बल्कि प्रगति, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा से है

June 29, 2025

विज्ञान विरोधी विश्व दृष्टिकोण

November 13, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.