Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘रामभक्त रंगबाज’: ‘फर्क साफ है’…

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 11, 2024
in पुस्तक / फिल्म समीक्षा
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
'रामभक्त रंगबाज': 'फर्क साफ है'...

‘पाजामे की लंबाई इकतालीस करूं या साढ़े इकतालीस ?’

‘कुछ भी कर दो. आधे इंच से क्या फर्क पड़ता है.

You might also like

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

‘फर्क पड़ता है. आधे इंच से आदमी हिन्दू से मुसलमान हो सकता है.’

राकेश कायस्थ का चर्चित उपन्यास ‘रामभक्त रंगबाज’ इसी ‘फर्क’ की कहानी कहता है, जो 1990 के बाद दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है.

भारत के अलसाये समाज को कमंडल-भूमंडल ने 90 के दशक में जो 440 बोल्ट का करंट दिया है, उसने पहले के हर छोटे फर्क को बढ़ाकर खाई में बदल दिया है और फिर हर कोई यह कहने को मजबूर है कि ‘फर्क साफ है.’

इस उपन्यास में 1990 के एक अलसाये मोहल्ले ‘आरामगंज’ की कहानी है जो आपको जरूर सईद मिर्जा-कुंदन शाह की 1986-87 में दूरदर्शन पर आए धारावाहिक ‘नुक्कड़’ की याद दिला देगा.

‘नुक्कड़’ बनाते हुए सईद मिर्जा-कुंदन शाह ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि अगले ही दशक में नुक्कड़ के पात्र ‘गुरु’ और ‘कादर’ एक दूसरे से दूर हो जाने वाले हैं. राम और रहीम के बीच ऐसी चौड़ी खाई होने वाली है, जिसे पाटना बेहद मुश्किल होगा.

इसी तरह इस अलसाये ‘आरामगंज’ को भी यह पता नहीं चला कि कब कमंडल-भूमंडल नामक दो जहरीले सापों ने उनके यहां डेरा डाल लिया है. उन्हें यह भी पता नहीं था कि इनका डंसा पानी भी नहीं मांगेगा.

‘आरामगंज’ का मुख्य नायक टेलर शेख निजामुद्दीन वली उर्फ ‘आशिक’ हिन्दू मोहल्ले में सबका आशिक है. बचपन में एक पंडित जी के यहां पढ़ाई करने के कारण उसे रामचरित मानस से कई दोहे याद हैं. हिन्दू रीत-रिवाज भी अच्छी तरह समझता है और मोहल्ले की दीवाली-दशहरा उसके बिना संभव नहीं. इतनी कलाओं में माहिर कि लोग उसे ‘रंगबाज’ बुलाते हैं.

यहां हिन्दू-मुस्लिम का फर्क तो है लेकिन इस फर्क को चौड़ा करने वाली राजनीति अभी कमजोर है. लेकिन तभी आडवाणी की रथयात्रा का एलान होता है और चीजे इतनी तेजी से बदलती हैं कि ‘आशिक’ के अपने ‘रैयत टोला’ का नया नामकरण ‘मिनी पाकिस्तान’ हो जाता है.

‘आशिक’ हिंदुओं के लिए इसी ‘मिनी पाकिस्तान’ का रहने वाला मुल्ला बन जाता है और रैयत टोली में रहने वाले मुस्लिमों के लिए ‘आशिक’ हिंदुओं के बीच रहने वाला गद्दार हो जाता है. ‘आशिक’ सोचता है कि आखिर उसकी सही पहचान क्या है !

बदल रहे इस जहरीले माहौल का शिकार एक मंदबुद्धि युवक बैजू इस बढ़ते फर्क को अंजाम तक पहुंचा देता है. ‘आशिक’ जल कर दम तोड़ देता है.

‘आशिक’ की दरियादिली को देखकर बुजुर्ग हिन्दू कहते कि उसमें ईश्वर का वास है. लेखक का मासूम सवाल है कि ‘आशिक’ के इस तरह जलने से क्या ईश्वर भी जल गया होगा ?

किताब में इस सच को भी बहुत रोचक और तीखे तरीके से उठाया गया है कि मंडल कमीशन लागू होने पर सवर्ण जातियों में किस तरह की बेचैनी थी. कमंडल का आंदोलन मंडल को कमंडल में घुसाने का भी आंदोलन था.

बहरहाल जब ‘आशिक’ का बेटा शमी बड़ा हुआ तो माहौल और खराब हो चुका था. ‘सीएए-एनआरसी’ आ चुका था. शमी का सवाल है कि घर से बेघर होकर तो हम एक नया घर बना सकते हैं, लेकिन अगर मुल्क से ही बेघर हो गए तो क्या करेंगे ?

बचपन मे एक बार शमी ने अपने अब्बू से सवाल किया था कि ‘अली’ ज्यादा ताकतवर हैं या ‘बजरंगबली’ ? अब्बू ने थोड़ा सोचकर जवाब दिया कि ‘दोनों से ही ज्यादा ताकतवर ‘स्पाइडरमैन’ है.’

अब्बू यह देखने के लिए जिंदा नहीं रहे कि आज ‘बजरंगबली’ की दोस्ती ‘स्पाइडरमैन’ से हो गयी है. और ‘अली’ बेहद अकेले पड़ गये हैं.

पुस्तक के अंत में शमी अपने ब्लॉग में लिखता है- ‘राम मंदिर दो ढांचों को गिराकर बनाया जा रहा है. पहला ढांचा अयोध्या में था और दूसरा दिल्ली में. पहला ढांचा मैंने कभी देखा नहीं, उससे मेरा कोई भावनात्मक लगाव भी नहीं लेकिन दूसरे ढांचे पर मेरा वजूद टिका था. वह मेरे हिफाज़त की गारंटी था. जब वही धराशायी हो गया तो फिर मुझ जैसों के लिए बचा क्या ?’

‘वाल्टर बेंजामिन’ ने कहीं लिखा है कि राजनीति का सौंदर्यीकरण फासीवाद है. यह पुस्तक राजनीति के इस सौंदर्यीकरण को तार तार करते हुए, इसके असल बदसूरत चेहरे को सामने लाने का प्रयास करती है.

‘हिन्द युग्म’ से छपा यह उपन्यास मौजूदा दौर की ‘क्रोनोलॉजी’ समझने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

  • मनीष आजाद

Read Also –

 

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

सावित्रीबाई फुले की बेटी (शिष्या) मुक्ता साल्वे, पहली दलित लेखिका का निबंध : ‘मंग महाराच्या दुखविसाई’

Next Post

…इसीलिए वास्कोडिगामा का भूत लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर भटकता दिखाई देता है

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘कास्ट एंड रिवोलुशन’ : जाति उन्मूलन का एक क्रान्तिकारी नज़रिया

by ROHIT SHARMA
June 9, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘नो अदर लैंड’, तब जाएं तो जाएं कहां ?

by ROHIT SHARMA
April 16, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘Coup pour Coup’ (Blow for Blow) : फ्रांस के टेक्सटाइल महिला मजदूरों की कहानी

by ROHIT SHARMA
April 2, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

दि फर्स्ट ग्रेडर : एक मर्मस्पर्शी फिल्म

by ROHIT SHARMA
March 23, 2025
पुस्तक / फिल्म समीक्षा

‘No Other Land’: A moment of hope and solidarity

by ROHIT SHARMA
March 4, 2025
Next Post

...इसीलिए वास्कोडिगामा का भूत लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर भटकता दिखाई देता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बारकोड : उत्पाद संबंधित जानकारी का डिजिटलाइजेशन

September 4, 2020

बांग्लादेश, भारत और नेपाल के क्रांतिकारी आंदोलन के साथ क्रांतिकारी एकजुटता जाहिर करते ऑस्ट्रेलिया से अहमर रफीक का पत्र

November 25, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.