Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home युद्ध विज्ञान

षड्यन्त्र क्यों होते हैं और कैसे रूक सकते हैं ?

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
November 12, 2024
in युद्ध विज्ञान
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

षड्यन्त्र क्यों होते हैं और कैसे रूक सकते हैं ?

सितम्बर, 1928 के ‘किरती’ में छपा यह लेख राजनीतिक आन्दोलनकारियों पर चलने वाले मुक़दमों के पीछे के विचारों पर केन्द्रित है. अंग्रेज़ सरकार इन्हें षड्यन्त्र केस कहती थी. इसमें साफ़ कहा गया कि षड्यन्त्रों को रोकने का एक ही तरीक़ा है – दुनिया से ग़रीबी व ग़ुलामी दूर करना. इस लेख में शान्तिपूर्ण व आतंकवादी तरीक़ों पर भी बड़े तर्कपूर्ण ढंग से विचार किया गया है. भगतसिंह और उनके साथियों के विचारधारात्मक विकास को जानने के लिए यह लेख महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ों में से एक है. भगत सिंह का यह लेख आज भी समीचीन है, और हमारे देश के शासक वर्ग की आंखों में आंखें डालकर यह बताती है कि देश के अंदर षड्यंत्र क्यों होते हैं, हत्यायें क्यों होती है, और इन षड्यंत्रों और हत्याओं को क्यों और कैसे रोका जा सकता है. देश के तमाम हिस्सों में षड्यंत्र हो रहे हैं चाहे वह काश्मीर में लगातार हो रही सैनिकों, जो वास्तव में जुल्म ढाने का औजार है, पर हमले किये जा रहे, चाहे वह पूर्व-उत्तर के राज्य, मध्य भारत का आदिवासी आन्दोलन जिसे शासक ‘नक्सल’ ‘आतंकी’ कहते थकती नहीं, और इन तथाकथित नक्सलियों के नाम पर देशवासियों को गोलियों से उड़ाया जा रहा है, उन्हें थाने में बंद कर बिजली के झटके दिये जाते हैं, उनके शरीरों को जख्मी कर उसमें नमक-मिर्च डाल कर तड़पाया जाता है, औरतों के साथ बलात्कार-सामूहिक बलात्कार और फिर हत्यायें की जा रही है, उन्हें अपनी ही जमीनों से बेदखल कर भूखों मरने या गुलाम बनाये जाने के लिए छोड़ दिया जा रहा है. और सबसे बढ़कर उनकी उठी हर आवाज को अनसूनी कर उन्हें हर रोज मौत के मूंह में ढकेलने वाली यह भारतीय शासक निर्लज्जता की पराकाष्ठा को पार कर ठहाके लगा रही है.

एक षड्यन्त्र की चर्चा अभी ख़त्म नहीं होती कि दूसरे षड्यन्त्र की चर्चा शुरू हो जाती है. कुछ समय पूर्व हम काकोरी षड्यन्त्र का हाल पढ़ रहे थे, इन दिनों देवघर के षड्यन्त्र के हाल सुन रहे हैं. इनसे पहले लाहौर षड्यन्त्र केस, दिल्ली षड्यन्त्र केस, बोल्शेविक षड्यन्त्र केस और न जाने और कितने षड्यन्त्र केस चल चुके हैं, जिनमें कि दर्जनों ही नौजवान फांसियों पर लटकाये गये. गोलियों से उड़ा दिये गये. सैकड़ों ही नहीं, हज़ारों कालेपानी भेजे गये, असंख्य देशभक्त अभी तक जेलों में क़ैद काट रहे हैं.

You might also like

रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखे गए सबक को अमेरिकी सेना के सिद्धांत में शामिल करने का एक दृष्टिकोण

गुरिल्ला युद्ध : सफलताएं और उसकी चुनौतियां

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

षड्यन्त्र क्या होते हैं ? सरकारों का विचार है कि मनुष्य के दिमाग़ में यह एक बीमारी है, जो नियमित चल रही व्यवस्था को तोड़ने-फोड़ने के लिए षड्यन्त्रकारी को मजबूर कर देती है. वह इस बीमारी के वश में होकर क़ानून तोड़ता है, शान्ति भंग करता है, हत्याएं करता है और डकैतियां डालता है और कई ऐसे तरीक़े इस्तेमाल करता है जोकि समाज में गड़बड़ी फैलाने और शान्ति-भंग का कारण बनते हैं. वह चल रही व्यवस्था की तोड़-फोड़ की ठान लेता है और फिर इस लक्ष्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ता.

इसके विपरीत षड्यन्त्रकारी लोगों का दावा है कि षड्यन्त्र उन आदर्शवादी लोगों की कोशिश होती है जो चल रही व्यवस्था की कमियों, अन्याय और ज़ुल्म को सहन नहीं कर पाते, जो अमीर-ग़रीब, बड़े-छोटे, ज़ालिम-मज़लूम, शासक-प्रजा, पूंजीपति-मज़दूर, ज़मींदार-किसान आदि का फ़र्क़ ख़त्म कर एक जैसे अधिकारों और आज़ादी का दौर लाना चाहते हैं और जो पुरानी, गन्दी और अत्याचारी व्यवस्था को समाप्त कर एक नयी व सुन्दर व्यवस्था स्थापित करना चाहते हैं, जिसमें कि कोई शासक-प्रजा, अमीर-ग़रीब, ज़मींदार-किसान न हो, बल्कि सभी एक जैसे भाई-भाई हों. प्रत्येक काम करे और खाये और सभी की प्रत्येक ज़रूरत पूरी हो.

ये बातें सही हैं या ग़लत जोकि दोनों अपने-अपने विचार को सामने रखकर की जाती हैं, यह पाठक स्वयं ही अनुमान लगायें.

गुज़रे वक़्त का इतिहास प्रमाण है कि सख़्त सज़ाओं और फांसियों से षड्यन्त्र नहीं रुक सकते, न ही ज़ुल्मों और अत्याचारों से – चाहे वे कितने भी भयानक क्यों न हों – आज़ादी की चाह कुचली जा सकती है. असंख्य नौजवान, जो किसी दूसरे आज़ाद देश में होते तो अपने देश के लिए तोहफ़ा साबित होते, अत्याचारी और ज़ालिम शासकों के अत्याचारों का शिकार हो गये. हज़ारों देशभक्त टुकड़े-टुकड़े कर क़त्ल कर दिये गये ताकि लोग इससे आतंकित होकर षड्यन्त्र करने से बाज़ आ जायें और आज़ादी के लिए हाथ-पांव न हिलायें. तमाम सज़ाओं, फांसियों, क़ैद और बेंत मार-मारकर देख लिया गया है, लेकिन ये तमाम सज़ाएं भी षड्यन्त्रों को रोकने में असफल रही हैं. बल्कि – ‘बढ़ता है शौक़े-शहादत हर सज़ा पाने के बाद’ के अनुसार षड्यन्त्रों की आग भड़कती गयी और इन सज़ाओं से न रुकी. यह क्यों है, आखि़र इन षड्यन्त्रों को रोकने का क्या कोई इलाज भी हो सकता है ?




यदि षड्यन्त्रों के पिछले इतिहास को अच्छी तरह देखा जाये तो हमें इस बात का भली प्रकार पता चलता है कि षड्यन्त्रों को रोकने के लिए जितनी अधिक कोशिशें होती हैं, उतने ही अधिक षड्यन्त्र किसी न किसी शक्ल में वजूद में आते रहते हैं. इस तरह पता चलता है कि ये सज़ाएं षड्यन्त्रों की आग भड़काने में लकड़ी का ही काम करती हैं.

सैकड़ों नौजवान गोलियों से उड़ा दिये जाते हैं, लेकिन उनकी जगह भरने के लिए हज़ारों ही नौजवान हथेलियों पर सर रखकर मैदान में कूद पड़ते हैं और अपने प्राणों को ख़तरे में डाल उस अधूरे काम को शुरू कर देते हैं. आखि़र इसका कारण क्या है ?

बदला लेना इन्सानी स्वभाव है. इन्सान जब तक इन्सान है, वह अपने दुश्मनों से बदला ज़रूर लेगा, ख़याली पुलाव पकाने वाले चाहे कुछ भी कहें. आम नौजवान जब देखते हैं कि उनके भाई सिर्फ़ देशप्रेम के लिए ही किस बेदर्दी और बेरहमी से ज़ुल्मों का शिकार हो रहे हैं तो उनके दिलों में अपने भाइयों पर हुए ज़ुल्मों का बदला लेने की आग भड़क उठती है. वे शान्ति और सन्तोष को अलविदा कह देते हैं. अपनी किश्ती ईश्वर के सहारे छोड़ लंगर तोड़ देते हैं. फिर या तो वे ख़ुद उस बदले की आग में जलकर राख हो जाते हैं या दुश्मनों को राख करके ही सांस लेते हैं. यह इन्सानी दिलेरी है. भंगेड़ियों, नशेबाज़ों का पुलाव नहीं है.




दूसरी ओर एक बुज़दिल और कायर होता है. उसे अपनी जान बहुत प्यारी होती है, क्योंकि वह नहीं चाहता कि उसके पास से ऐशो-आराम और सफ़ेद-स्याह करने की ताक़त छीन ली जाये. पर जब उसकी जान पर हमला किया जाता है और उसके मुंह से झाग गिरने लगती है तो वह ग़ुस्से में आकर ऐसे-ऐसे कष्ट ढ़हाता है कि ज़मीन और आसमान कांप उठते हैं. वह अत्याचार में अन्धा होकर जिस पर भी हाथ उठाता है, चाहे वह निर्दोष ही क्यों न हो, उसे पार बुलाकर ही छोड़ता है. इस तरह अक्सर गेहूं के साथ घुन भी पिस जाता है और हज़ारों ही बेगुनाह नौजवान देश पर शहीद हो जाते हैं. यह निर्दोषों का ख़ून होता है जो अन्त में रंग लाता है. जनता में बेचैनी फैल जाती है. षड्यन्त्रकारियों के हाथ मज़बूत हो जाते हैं, क्योंकि यह ज़ुल्म, अन्याय और आतंक ही षड्यन्त्र पैदा करने के कारण हैं. वे खुली घोषणाएं कर देते हैं कि देखा, हम नहीं कहते थे कि लातों के भूत बातों से नहीं सुधरते, लेकिन तुमने हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया. अब ख़ूब गत बन रही है. लेकिन यह तो –

इब्तिदाए इश्क है रोता है क्या ?
आगे-आगे देखिये होता है क्या ?

इस तरह षड्यन्त्र का वृक्ष निर्दोषों के ख़ून से सिंचकर बढ़ता है और थोड़े ही समय में फलने-फूलने लगता है.

जब तक लोग खुलेआम अपने दुख-तकलीफ़ें व्यक्त कर सकते हैं और सरकारी अत्याचारों की पोल खोल सकते हैं, तब तक तो षड्यन्त्रों की ज़रूरत नहीं पड़ती, लेकिन जब सरकारें खुले आन्दोलनों को कुचलने लगती हैं और जब –

न तड़पने की इजाज़त है, न फ़रियाद की है.
घुट-घुट के मर जाऊं, यही मरज़ी मेरे सैयाद की है.

पर अमल शुरू हो जाता है तो इधर जोशीले और गर्वीले जवान भी इस बुरी स्थिति में नहीं जीना चाहते. वे सिरों की बाज़ी लगा देते हैं और ऐसे अत्याचारी (शासन) को तोड़ने की सिरतोड़ कोशिशों में व्यस्त हो जाते हैं.




जब तक शान्तिपूर्ण आन्दोलन में आज़ादी की मांग की छूट रही, कोई षड्यन्त्र नहीं हुआ, कोई गुप्त आन्दोलन नहीं चल सका, लेकिन ज्यों ही शान्तिपूर्ण आन्दोलन को कुचलने के आदेश जारी किये गये, उसी समय गुप्त आन्दोलन शुरू हो गये और षड्यन्त्रों की तैयारियां होने लगीं. सरकार की सख़्ती का दौर शुरू हुआ और काले क़ानूनों के अधीन सैकड़ों नौजवानों को, जो खुले रूप में काम कर रहे थे, जेलों में नज़रबन्द कर दिया गया तो जोशीले नौजवानों को इससे आग लग गयी और वे तड़प उठे. बस फिर क्या था ? किसी ओर काकोरी-षड्यन्त्र का तो कहीं किसी और षड्यन्त्र का धुआं निकलने लगा.

जब तक दुनिया में वहशी ज़माने की ग़ुलामी और ग़रीबी जैसी स्मृतियां क़ायम रहेंगी तब तक कोई भी ताक़त दुनिया के तख़्त से षड्यन्त्रों और गुप्त आन्दोलनों को मिटा नहीं सकती. यदि ज़ोर-ज़बरदस्ती और ज़ुल्म षड्यन्त्रों के रोकने का सही इलाज होता तो षड्यन्त्रों का नामो-निशान कब का मिट गया होगा. लेकिन यह इलाज नहीं है. सम्भव है, ज़ुल्म और अत्याचार कुछ समय के लिए षड्यन्त्रों को रोक सकें, लेकिन ज़ुल्म और अत्याचार षड्यन्त्र रोकने का कोई कारगर नुस्ख़ा नहीं है. कइयों का विचार है कि केवल आज़ादी ही षड्यन्त्रों को ख़त्म करने का असली इलाज है, लेकिन हमारा इससे मतभेद है. यह तो ठीक है कि यह आज़ादी ही है जो बहुत हद तक षड्यन्त्रों को रोक सकती है, लेकिन फिर भी इसमें सोलह आने सच नहीं है, क्योंकि वर्तमान समय में साबित हो गया है कि केवल (आज़ादी की) प्राप्ति से ही षड्यन्त्र नहीं रुक सकते. हमारे सामने अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस आज़ाद देशों में माने जाते हैं और वे हैं भी बिल्कुल आज़ाद – किसी के ग़ुलाम या किसी तरह से भी मोहताज नहीं हैं, लेकिन फिर भी वहां षड्यन्त्र होते रहते हैं, और अभी बहुत समय नहीं हुआ, जबकि ‘साको’ और ‘वैनजिरी’ को अमेरिका की पूंजीपति सरकार ने षड्यन्त्र के अपराध में बिजली की कुर्सी पर बिठाकर मार डाला था. जर्मनी में कम्युनिस्टों ने एक क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया था, लेकिन वे क़ब्ज़ा बनाकर न रख सके. फ्रांस और इंग्लैण्ड में भी षड्यन्त्र होते रहते हैं.




अमेरिका जैसा समृद्ध देश पूरी दुनिया के नक़्शे पर भी नहीं है. वहाँ ‘राक-फैलरे’ जैसे तगड़े अमीर आदमी हैं. यदि वे चाहें तो अकेले ही पूरे हिन्दुस्तान को ख़रीद सकते हैं. लेकिन दूसरी ओर बेरोज़गारी और ग़रीबी का यह हाल है कि हज़ारों ही नहीं, बल्कि लाखों अमेरिकी मज़दूर ऐसे हैं जो बेरोज़गार भूखे दर-दर भटक रहे हैं और जिनका गुज़ारा सिर्फ़ सरकारी दान से ही होता है. तो क्या जब तक यह हद दर्जे की ग़रीबी और हद दर्जे की अमीरी दुनिया में क़ायम रहेगी, षड्यन्त्र दुनिया से ख़त्म हो सकते हैं ? हमारा विचार तो ‘नहीं’ में है. षड्यन्त्रों का हटना या न हटना रोटी के सवाल के हल होने पर निर्भर है. यदि रोटी का सवाल आज हल हो जाये तो आज ही षड्यन्त्रों की समाप्ति हो सकती है, लेकिन यदि रोटी का सवाल न निपटा तो ये षड्यन्त्र कभी भी रुक नहीं सकते, चाहे नीरू और जहाद जैसे ज़ालिम ही क्यों न पैदा हो जायें.

शायद कुछ लोग कहें कि यदि रोटी के सवाल का हल ही षड्यन्त्रों की बीमारी के लिए अमृतधारा है तो फिर रूस में क्यों षड्यन्त्र होते हैं ? हमारा जवाब स्पष्ट है कि रूस में जो षड्यन्त्र होते हैं वे सिर्फ़ विदेशी पूंजीपति सरकारों के छोड़े हुए कुछ भाड़े के टट्टुओं द्वारा करवाये जाते हैं और वे विदेशी सरकारें अपने एजेण्टों को धन आदि देकर उनसे षड्यन्त्र करवाती हैं, नहीं तो रूस में षड्यन्त्र करने के लिए कोई कारण ही नहीं है, ना ही रूसी लोगों को कोई तकलीफ़ है, जिससे कि उन्हें षड्यन्त्र करने की ज़रूरत पड़े. कुछ ज़ार के चेले-चपाटे हैं या विदेशी एजेण्ट हैं जो कभी-कभार हंगामा करते हैं, वरना रूस तो इस समय एक ऐसा देश है जो हर इन्सान को ख़ुश देखना चाहता है और प्रत्येक इन्सान की ज़रूरतें पूरी करता है.




हिन्दुस्तान का क्या कहना. पहले तो यह ग़ुलाम है. यहां के नौजवान जब दूसरे देशों को उन्नति करते देखते हैं तो उनके कलेजों पर छुरियां चल जाती हैं. वे अनुभव करते हैं कि उन्नति करना तो दूर रहा, उनके तो सांस लेने के लिए भी यहां जगह नहीं है. इसलिए हिन्दुस्तान का ग़ुलाम होना ही यहां आज़ादी की कोशिशों के लिए एक अच्छा तर्क है. आज़ादी के लिए दो ही प्रकार की कोशिशें हो सकती हैं – शान्तिपूर्ण व आतंकवादी तरीक़ों से. आज़ादी की प्राप्ति के हर तरीक़े की एक न एक दिन परीक्षा होती है. वह तरीक़ा परीक्षा में खरा उतरे तो लोग उसमें विश्वास करते हैं, लेकिन यदि परीक्षा में असफल रहे तो लोगों का विश्वास उससे हट जाता है. हिन्दुस्तान में भारी संख्या उन लोगों की है जो शान्तिपूर्ण तरीक़े के समर्थक हैं. शायद इसलिए कि उन्हें इसके सिवा और कुछ सूझता भी नहीं या यदि कुछ सूझता भी है तो वे उस पर व्यवहार करने में स्वयं को असमर्थ पाते हैं. लेकिन यह बात अब सन्देह से परे है कि ऐसे आदमी भी हिन्दुस्तान में मौजूद हैं, जो शान्तिपूर्ण तरीक़ों पर विश्वास खो चुके हैं, और हिन्दुस्तान की आज़ादी के लिए काम भी करना चाहते हैं. जब तक ऐसे आदमी मौजूद हों तब तक षड्यन्त्रों का होते रहना अचम्भे की बात नहीं है. लेकिन एक ग़ुलामी ही क्या ? हिन्दुस्तान में इतनी ग़रीबी है कि तौबा ही भली. हज़ारों नहीं, लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों ही आदमी रोटी के दो टुकड़ों के लिए तरसते मर जाते हैं. जब तक ग़ुलामी और ग़रीबी ख़त्म नहीं होती तब तक लोग भला कैसे आराम से बैठ सकते हैं ? हो सकता है कि अमीर लोग ऐशो-आराम में आज़ादी को भूल जायें और ग़ुलामी को पसन्द करें क्योंकि उनके लिए तो ऐश-परस्ती ही आज़ादी हो सकती है, लेकिन जो लोग भूखे मर रहे हैं, वे समझते हैं कि हमें मरना ही है, तो फिर क्यों न मर्दे-मैदान बनकर इस अन्यायपूर्ण और ज़ालिम व्यवस्था को रद्द करने में मरें, क्यों न देश के ग़रीबों को जगाने के लिए और भारतमाता को आज़ाद करवाने के लिए शीश दिये जायें ? हो सकता है ऐसे विचार कुछ देर तक ग़रीबों के दिमाग़ में न आयें, लेकिन कब तक रुक सकेंगे, इस अन्याय, ग़ुलामी और ग़रीबी के खि़लाफ़ शुरू से ही षड्यन्त्र होते आये हैं. जब तक यह हाल रहेगा, जोशीले लोग षड्यन्त्र करते रहेंगे, क्योंकि तमाम षड्यन्त्रों की जड़ ग़रीबी और ग़ुलामी ही है. चाहे सरकारें इस बात को नहीं मानतीं फिर भी यह बिल्कुल सही है कि शासक जो भी कुछ अधिकार या कुछ सुविधाएं देते हैं, वे इन षड्यन्त्रकारियों के भय से ही दिया करते हैं. नहीं तो – यदि नौजवान हथेलियों पर सिर रखकर बिना किसी स्वार्थ के समाज को अच्छा बनाने के लिए बलिदान न करते तो सरकारों से जितने अधिकार अभी तक छीने जा चुके हैं, उतने भी न छीने जा सकते.




1925 में विपिनचन्द्र पाल ने एक लेख में लिखा था कि “यह पोलिटिकल क़ातिल ही थे, जिन्होंने कि मिण्टो-मारले योजना के लिए रास्ता साफ़ किया.” एक और माडरेट एस. आर. दास ने लिखा था कि “इंग्लिस्तान को इस मीठी नींद से जगाने के लिए कि हिन्दुस्तान के साथ ‘अच्छा सलूक’ हो रहा है, एक बम की ज़रूरत थी.”

यों आमतौर पर नेता लोग इन षड्यन्त्रकारियों के खि़लाफ़ ही रहा करते हैं तो भी हमारे नेता साहिब बब्बर अकाली दल की तारीफ़ यह कहकर किया करते हैं कि सिखों को गुरुद्वारा बिल इसी आन्दोलन ने दिलवाया है, नहीं तो गुरुद्वारा बिल कभी भी न मिलता.

यह लेख लिखने से न तो हमारा यह आशय है कि बम फेंकने की प्रेरणा दी जाये और न ही यह कि षड्यन्त्रकारियों की तारीफ़ के बड़े-बड़े पुल बांध दिये जायें, चाहे हम समझते हैं कि वे सच्चे देशभक्त होते हैं और अपने भीतर सच्ची राष्ट्रीय और देशभक्ति की स्पिरिट रखते हैं और अपने विश्वासों के अनुसार काम करते हैं, वे इसी में देश और क़ौम की बेहतरी समझते हैं. इस लेख को लिखने का आशय तो यह है कि जनता को यह बताया जाये कि जहां भी ग़ुलामी और ग़रीबी मौजूद है वहां कुछ जोशीले लोग उठते ही रहेंगे और ग़ुलामी और ग़रीबी के जुए को उतार फेंकने के यत्न करते रहेंगे, चाहे वे सफल हों या नहीं. हम समझते हैं कि इतिहास हमें यही बताता है कि इन षड्यन्त्रों को रोकने और हमेशा के लिए ख़त्म करने का एक ही तरीक़ा है कि दुनिया से ग़रीबी और ग़ुलामी दूर की जाये और प्रत्येक देश में आज़ादी के साथ रोटी के सवाल का भी पूरा समाधान हो. जब तक यह नहीं होता, षड्यन्त्रों का बन्द होना मुश्किल है.




Read Also –

भार‍तीय संविधान और लोकतंत्र : कितना जनतांत्रिक ?
देश के साथ गद्दारी का मीठा फल




[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]



Previous Post

2019 में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा चुनावी मुद्दा है

Next Post

लाशों का व्यापारी, वोटों का तस्कर

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

युद्ध विज्ञान

रूस-यूक्रेन युद्ध से सीखे गए सबक को अमेरिकी सेना के सिद्धांत में शामिल करने का एक दृष्टिकोण

by ROHIT SHARMA
December 9, 2024
युद्ध विज्ञान

गुरिल्ला युद्ध : सफलताएं और उसकी चुनौतियां

by ROHIT SHARMA
December 3, 2024
युद्ध विज्ञान

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ प्रतिरोध युद्ध की अवधि (1) जापानी आक्रमण का विरोध करने के लिए नीतियां, उपाय और दृष्टिकोण

by ROHIT SHARMA
November 28, 2024
युद्ध विज्ञान

विश्लेषण के स्तर के रूप में युद्ध का स्तर

by ROHIT SHARMA
November 27, 2024
युद्ध विज्ञान

माओ त्से-तुंग : जापान के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध में रणनीति की समस्याएं, मई 1938

by ROHIT SHARMA
November 13, 2024
Next Post

लाशों का व्यापारी, वोटों का तस्कर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

मुग़लों से लोहा ले रहे प्रवक्ताओं को बीजेपी ने अरबों के दबाव में हटाया ?

June 5, 2022

मोदी का हिन्दू राष्ट्रवादी विचार इस बार ज्यादा खतरनाक साबित होगा

May 30, 2019

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.