Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

शरजील इमाम : दिल्ली चुनाव की बैतरणी पार करने का मोदी-शाह का हथकण्डा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 29, 2020
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शरजील इमाम : दिल्ली चुनाव की बैतरणी पार करने का मोदी-शाह का हथकण्डा

देश के जनता की तमाम जमा कमाई को चूसकर पिचका आम बना देने के बाद मोदी के लिए दिल्ली चुनाव में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है, ताकि वह दिल्ली की जनता को भी चूस कर अपना और अपने उद्योगपति घरानों के पिचके पेट में डाल सके क्योंकि अब तो आरबीआई में भी चूसने लायक कुछ बचा नहीं है. यही कारण है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मोदी-शाह ने जान लड़ा दिया है. झूठ के एक से बढ़कर एक शगूफे छोड़े जा रहे हैं. एक से बढ़कर एक हवाई ख्वाब दिखाया जा रहा है. पर उसके ये सारे झूठे शगूफे और हवाई ख्वाब पर दिल्ली की जनता केवल हंस रही है. ऐसे में उसने एक बार फिर जेएनयू को अपना टार्गेट बना लिया है और अब इसके सहारे चुनाव की बैतरणी पार करने का पुल बना रहा है क्योंकि मोदी-शाह के लिए शहीन बाग, पाकिस्तान भी अब कोई मदद नहीं कर रहा है, वाबजूद इसके की दलाल मीडिया ने भी शाहीन बाग के खिलाफ एक से बढ़कर एक दुश्प्रचार छेड़ रखा है.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

देखें- शाहीन बाग़ में 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की 'ब्लैकमेलिंग' का #DNA टेस्ट@sudhirchaudhary #LekarRahengeShaheenBagh pic.twitter.com/KWHDkinhbQ

— Zee News (@ZeeNews) January 28, 2020

जेएनयू के रिसर्च स्काॅलर शरजील इमाम के आधे-अधूरे भाषणों से अपना मनमाफिक अर्थ निकाल कर उसपर देशद्रोह का मुकदमा दायर कर गिरफ्तार कर लिया है, ठीक उसी तरह जैसे आज से 4 साल पहले जेएनयू के रिसर्च स्काॅलर कन्हैया कुमार और उसके दोस्तों के भाषणों को एडिट कर देशद्रोह का मुकदमा दायर कर गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था और अब हम सभी जानते हैं कि कन्हैया कुमार और उसके दोस्तों पर लगाये गये सारे आरोप फर्जी थे, पर इसके आड़ में भाजपा-आरएसएस का असली मंसूबा कामयाब हो गया और केन्द्र की सत्ता को दुबारा हथिया लिया. भाजपा एक बार फिर इसी एजेंडा को लागू करने का प्रयास शरजील इमाम के आड़ में कर रहा है.

बीजेपी शरजील और शाहीन बाग के बहाने आप और कांग्रेस पर हमले पर हमले कर रही हैhttps://t.co/7D54lO2Ox1

— AajTak (@aajtak) January 29, 2020

शरजील इमाम के सोशल मीडिया पेज पर उसके भाषण से जुड़े मुद्दे को स्पष्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया गया है. पाठकों के लिए उस पोस्ट को हम यहां अक्षरशः दे रहे हैं –

मोदी मीडीया को सुन कर ‘शरजील इमाम’ के बारे मे अपनी राय क़ायम करने से पहले आपको उनकी पूरी वीडियो सुनकर खुद भी चिंतन मंथन करनी चाहिए थी.

पूरी वीडियो से साफ पता चलता है कि उनका ‘कट’ करने से मुराद ‘चक्का जाम’ का है, जो कि वो 7 दिसंबर से लगातार हर वीडियो मं बोलते रहे हैं कि ‘सरकार हमारी बात नहीं सुन रही, हमें पुरे देश में चक्का जाम करने के लिए लोगों को जागरूक करना है.’ ‘जी न्यूज’ उनकी इसी वीडियो के आधार पर शाहीन बाग प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही उनको आतंकवादी घोषित कर दिया था.

उसके बाद आर भारत ने स्टिंग की और हमारे कौम के मासूम लोग भी उनकी बातों में आ गए, ये सोचे बगैर के आखिर शरजील ने क्या कहा ? सिर्फ उसकी फोटो दिखाकर मनोवैज्ञानिक ढंग असरदार बनाने के लिए स्टिंग का नाम दे कर मोदी दल्ले एंकर ने अपनी बात रखी. अगर आप शरजील की बात सुनेंगे तो लगेगा कि उसने कुच्छ भी गलत या असंवैधानिक बातें नहीं की.

आप ये बात क्यों नहीं समझते कि ‘शाहीन बाग की औरतें 500 रुपया लेती है’ वाला झूठा न्यूज इसी मोदी मीडिया ने चलाया. खुद सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाकर, आग लगा कर प्रदर्शनकारियों पर इल्जाम लगाया. देश भर में प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा, मुनव्वर राणा की बेटी ने कौन-सा दंगा भड़काया था ? इनको किसी तरह से देश भर में हो रहे प्रोटेस्ट को रोकना है.

शाहीन बाग में पहले दिन पथ्थरबाजी होने बाद ये शरजील और आसिफ ही हैं, जो लोगों को शांतिपूर्वक चक्का जाम करने के लिए गाइड कर रहे थे. इन्होंने ना सिर्फ अपनी स्पीच से लोगों को मुतासिर किया, बल्कि 2 जनवरी तक मैनेजमेंट में भी पुरी जिम्मेदारी निभाई. मुझे तभी पुख्ता यकीन था कि इन लोगो पर मुकदमा होना तय है.

अगर मोदी मीडिया शरजील के पीछे लग गई है तो समझ लीजिए कि शरजील काबिल इंसान हैं, जो इस सरकार के नाक में दम करने की सलाहियत रखता है. अब इन को भी कन्हैया की तरह देशद्रोही और दीगर मुकदमा में फंसाया जायेगा.

शुरू से देखिए ना, जो भी इनके खिलाफ बोलता है देशद्रोही घोषित कर एनआईए / सीबीआई / पुलिस को पीछे लगा दिया जाता है. अब आप एक बात जहन में डाल लीजिये कि ये फासिस्ट गवर्नमेंट हर उस ‘काबिल इंसान’ को बदनाम कर मुकदमें करेगी जो आवाज उठा रहा है. आज शरजील है, कल आसिफ मुज्तबा फिर वसीम अकरम त्यागी. फिर आप भी होंगे अगर आप काबिल भी है और आवाज भी उठा रहे.

जेएनयू छात्र शरजील इमाम की गिरफ्तारी का जेएनयू के छात्र संगठन (JNUSU) ने विरोध किया है. जेएनयू स्टूडेंट यूनियन ने एक बयान जारी कर रहा है कि शरजील इमाम की गिरफ्तारी गलत तरीके से की गई है. बयान में कहा गया कि दिल्ली चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशारों पर सब किया गया है. जेएनयू के छात्र संगठन की ओर से जारी प्रेस-ब्यान इस प्रकार है –

जेएनयू छात्र शाहजिल इमाम द्वारा 28-01-2020 को किये गये आत्मसमर्पण एवं तत्पश्चात हुई उसकी गिरफ्तारी पर जेएनयू एसयू का वक्तव्य

देशद्रोह व क्रूर काले कानून यूएपीए के अन्तर्गत पुलिस द्वारा की गई शरजिल इमाम की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि चुनाव के पहले सम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को अंजाम हेतु इस्लाम के भूत का भय दिखाना भाजपा सरकार एवं इसकी गोदी मीडिया की चिरपरिचित कार्य प्रणाली बन गई है. जेएनयूएसयू पहले ही शारजिल के बयानों और उसके राजनैतिक विचारों से गंभीर असहमति भी जाहिर कर चुकी है. पर इस मामले में दिल्ली पुलिस और जेएनयू प्रशासन द्वारा दिखायी गई सक्रियता उनके ठेठ पाखण्ड और मामलों को मनमर्जी चुनकर हल करने की उनकी पद्धति को दिखाता है ताकि उनके खिलाफ हर विरोध को राष्ट्रविरोधी ठहराने के लिए युद्धोन्माद भड़काया जा सके. शरजिल और उसके परिवार के सदस्यों की तालाशी और गिरफ्तारी तथा दिल्ली चुनाव के इतने नजदीक मीडिया ट्रायल यह दिखाता है उसकी उसके वक्तव्यों को बार-बार दिखाना तथा उसकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है और इसके पीछे है सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ चल रहे शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक जनउभार को आपराधिक सिद्ध करने और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कर चुनाव फायदा उठाने की मंशा. [JNUSU Statement on the Surrender and Subsequent Arrest of the JNU Student Sharjeel Imam, 28.1.20 The arrest of the Sharjeel Imam, JNU Student, under the draconian charges of Sedition and UAPA by the police shows that Islamophobic targeting and amnesia for the purposes of communal polarization before elections has become the defacto modus operandi of the BJP Government and its Godi Media. The JNUSU has already expressed its strong disagreement with his statements and political opinions but the alacrity shown by the Delhi Police and the JNU administration in this matter shows their brazen hypocrisy and selective approach to whip up a jingoistic fervour in order to brand all opposition to them as anti-national. This arrest and witch hunting of Sharjeel, his family members and through a media trial the entire Muslim community so close to elections in Delhi shows that the highlighting of his speech as well as the arrests are politically motivated actions with a view to criminalise the peaceful and democratic upsurge against the CAANRC-NPR and reap electoral dividends based on communal polarization.]

जानकारी के अनुसार शरजिल इमाम जदयू के एक विधायक का बेटा है. दिल्ली सेे उच्च शिक्षा हासिल करने वाला शरजिल इमाम आईआईटी मुम्बई से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के बाद उसी काॅलेज में कुछ समय तक टीचिंग असिस्टेंट रहा है. कुछ समय तक उसने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में आईटी विश्वविद्यालय में प्रोग्रामर के रूप में काम किया. जैनिफर नेटवर्क कम्पनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर रहा है. इन दिनों वह जेएनयू में रिसर्च स्काॅलर है.

शरजिल इमाम के बहाने केन्द्र की मोदी-शाह दो निशाने एक साथ साधने की कोशिश करते साफ दीख रहे हैं. पहला तो यह कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की बैतरणी शरजिल इमाम के कंधे पर चढ़कर पार करना चाह रही है. दूसरा निशाना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर है. बिहार की सत्ता पर काबिज नीतिश कुमार पर दबिश डालने हेतु उसकी पार्टी के टिकट से जहानाबाद विधानसभा से चुनाव लड़े पर वे राजद से महज चार हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे, के बेटे को निशाना बनाया गया है. लब्बोलुआब यह है कि मोदी-शाह द्वारा देश में ‘देशद्रोही-देशद्रोही’ और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसा बहियात आरोप केवल चुनाव की बैतरणी पार करने की एक घृणित कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है.

Read Also –

दिल्ली विधानसभा चुनाव में गूंजता हिंसा का पाठ
CAA-NRC के विरोध के बीच जारी RSS निर्मित भारत का नया ‘संविधान’ का प्रारूप
शाहीन बाग : फासिस्टों के सरगना इस समय बदहवास है
शाहीन बाग – हक और इंसाफ का नाम
देविंदर सिंह का ‘सीक्रेट मिशन’
देशद्रोह बनाम देशप्रेम
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि : क्या मोदी जी को लोकतंत्र में यक़ीन है ?

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

डिटेंशन कैंप : हत्याओं का क्रूर खेल

Next Post

तार-तार होती संवैधानिक व्यवस्था

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

तार-तार होती संवैधानिक व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अंबानी की मानहानि यानि चोरों की सीनाजोरी

October 21, 2018

गांधी की नज़र में संघ

December 3, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.