Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

त्रिकालदर्शी की ज्ञानयात्रा

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 11, 2024
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
त्रिकालदर्शी की ज्ञानयात्रा
त्रिकालदर्शी की ज्ञानयात्रा

हमारे एक सहकर्मी थे विद्या शंकर दुबे. वो बहुत बार कहते रहते थे कि ‘मुझे त्रिकालदर्शी बनना है.’ वेद, पुराण, उपनिषद, रामायण, महाभारत, गीता के साथ-साथ अन्य धर्म ग्रंथों के बारे में भी अच्छी खासी बकलोली किया कर लेते थे. मैंने उनसे कहा कि ‘दुनिया के सारे धर्मग्रंथों के बारे में तो आप जान ही चुके हो अब कसर कहां रह गई है जो त्रिकालदर्शी नहीं होने का रोना रो रहे हो ?’

दुबे जी ने कहा ‘ऐसा नहीं है. मेरा मतलब मैं ज्ञान की उस अवस्था को प्राप्त करना चाहता हूं जिससे मुझे संसार की हर चीज में समाधान दिखे. मुझे कहीं पर ऐसा न लगे कि भगवान ने जो भी चीज बनाई है, उसमें कोई खोट रह गया हो.’

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

मैंने कहा ‘जब आप शिशु मंदिर में पढ़ा करते थे तो कहीं सीढ़ियों या फर्श पर सिर तो नहीं पटक गया था.’ दुबे जी ‘बोले नहीं तो ऐसा क्यों कह रहे हो ?’ मैंने कहा ‘ऐसा ही लग रहा है. आपको किस चीज में खोट नजर आता है.’

दुबे जी बोले ‘खोट का मतलब नाराजगी से है. भगवान ने जन्म मृत्यु के बीच पीड़ादायक संघर्ष जिसमें कई अपने बिछुड जाते हैं, मर जाते हैं, बिना मतलब के लोगों को मार दिया जाता है, ये सब देखकर भगवान की रचना में शक होता है. अगर ये सब नियति है तो भगवान ने मेरे अंदर इन दु:खों को सहन करने की शक्ति क्यों नहीं दी है ?’

मैंने मन ही मन सोचा ये आदमी सही दर्शन के अभाव में फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो चुका है. सभी धर्मों ने हमेशा ही जिज्ञासाओं का कभी समाधान नहीं दिया बल्कि सवालों को और अधिक भ्रमित व रहस्यमय बनाया गया है. मैंने दुबे जी से कहा ‘आप मुझे ये सब क्यों बता रहे हो ? आप तो रात दिन संत महंतों के प्रवचन वाले वीडियो देखते रहते हैं, उन्हीं में से किसी संत महंत से संपर्क कीजिए.’ दुबे जी बोले ‘सब घुमा फिराकर बातें करते हैं. सही जबाब कोई नहीं दे सकता है.’

मैंने कहा ‘आपने अपनी जिंदगी के इन 50 सालों में पता नहीं कौन कौन सी धर्म की किताबें पढ़ी होंगी, फिर भी आपको भगवान की लीला समझ नहीं आयी. और मैं आपको सिर्फ एक किताब दूंगा जिसे सिर्फ आप थोड़ा-थोड़ा करके दो तीन में पूरा पढ़ जायेंगे.’ मेरी बात सुनकर दुबे जी थोड़ा सा मुस्कुराये और बोले ‘दुनिया में हजारों लाखों किताबें लिखी गई हैं, तब भी भगवान की कलाओं को नहीं समझा गया और आप कह रहे हो कि एक ही किताब से त्रिकालदर्शी हो जाओगे !’

मैंने कहा ‘अगर आप सच में सीरियस होकर कह रहे हैं कि आपको त्रिकालदर्शी बनना है तो मैं वो पुस्तक आपको दे सकता हूं. और मैं सौ फीसदी दावे के साथ कहता हूं कि उस किताब को पढ़ने के बाद आप सर्वज्ञान को इतने ऊंचे स्तर तक प्राप्त कर लेंगे कि आप अपने जीवन के सभी धार्मिक किताबों को पढ़ने के लिए अपने को धिक्कारने लगेंगे. चूंकि किताब बहुत छोटी है और उसमें सारी पृथ्वी के सिस्टम का खाका खींचा गया है इसलिए उसे पढ़ने की खास शर्तें हैं.’

दूबे जी बोले ‘शर्त ? कैसी शर्त ?’ मैंने कहा ‘सबसे पहले तो आपको समझना होगा कि आप वास्तव में त्रिकालदर्शी होने के लिए यह पढ़ रहे हैं, दूसरा ये कि किताब में जो भी चीज समझ नहीं आ रही है उसे तुरंत बताओ और आखिरी ये कि किताब को एक बार नहीं कई बार पढ़ो.’

दुबे जी थोड़ी देर तो कुछ नहीं बोले, फिर कहने लगे कि ओह मतलब कि आप कहना चाह रहे हो कि आप त्रिकालदर्शी हो ! मैंने कहा ‘बकलोली बंद करो. मैं कोई त्रिकालदर्शी नहीं हूं. मैं तो सिर्फ आपके अंदर पैठ बना चुकी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश कर रहा हूं.’

इसके बाद … कोरोना लाकडाउन. वर्ष 2021 में दुबे जी के पास मार्क्स एंगेल्स की महान कृति ‘कम्युनिस्ट घोषणा पत्र’ को पढ़ने व समझने के लिए मनमाफिक समय मिल गया था. चूंकि दुबे जी हिंदू कर्मकांड करने वाले पुरोहित परिवार से ताल्लुक रखने वाले शख्स थे तो उनके अंदर पाखंडवाद, ब्राह्मणवाद का प्रतिशत भी ज्यादा ही था. लेकिन व्यथित जिज्ञासाओं को दूर करते करते दुबे जी धीरे-धीरे अपने घर परिवार में ही पाखंडवाद के शत्रु बनते गए.

दुबे जी इस समय किसान आंदोलन के सक्रिय समर्थक हैं. उनके पास ट्रैक्टर है, जिससे किसान आंदोलन स्थलों तक रसद ढोने का काम कर रहे हैं. दार्शनिक रुचि होने के कारण अब चीजों को सही दिशा से समझ लेते हैं. धार्मिक किताबों को षड्यंत्र रचने का ज्ञान कहते हैं. वो खुद कहते हैं हमारी शिक्षा व्यवस्था ने हमें स्वस्थ ज्ञान से अछूता रखा है.

  • ए. के. ब्राईट

Read Also –

लेनिन की कविता : ‘वह एक तूफानी साल’
 
[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें ]

scan bar code to donate
scan bar code to donate
Pratibha Ek Diary G Pay
Pratibha Ek Diary G Pay
Previous Post

‘दीन-ए-मोदाही’ धर्म की स्थापना पर प्रकाश डालिये

Next Post

फिलिस्तीन संकट

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

फिलिस्तीन संकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सुशांत सिंह राजपूत : काले धन का स्याह सच और चुनाव की बैतरणी

August 11, 2020

आन्दोलन व संघर्ष के वगैर किसानों का कोई भविष्य नहीं

April 30, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.