Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

बहुरुपिया मुखिया के चक्कर में मत फंसिए

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 14, 2022
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बहुरुपिया मुखिया के चक्कर में मत फंसिए

कृष्ण कांत

महबूब नमाज पढ़कर लौट रहे थे. सामने एक रेलवे ट्रैक था. वे गुजर रहे थे कि अचानक उन्हें चीख सुनाई देती है. जिस मालगाड़ी पर चढ़कर वे ट्रैक पार रहे हैं, उसी के नीचे एक लड़की फंस गई है. गाड़ी चल चुकी है. महबूब अली फुर्ती के साथ गाड़ी के नीचे कूद गए, लड़की का सिर पकड़ कर जमीन से चिपट कर लेटे रहे और गाड़ी के 27 डिब्बे उन पर गुजर गए. लड़की की जान बच गई.

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

दरअसल, मालगाड़ी खड़ी हो गई थी. महबूब अपने दोस्त के साथ गाड़ी पर चढ़कर उस पार निकल गए. कुछ और लोग उसके नीचे से पटरी पार कर रहे थे तभी एक नाबालिग लड़की का पैर फंस गया. इसी दौरान गाड़ी चल पड़ी और लड़की गाड़ी के नीचे ही फंस गई.

पेशे से कारपेंटर महबूब ने लड़की को बचाने के लिए एक सेकेंड गंवाए बिना अपनी जान की बाजी लगा दी. किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है.

यह घटना भोपाल के बरखेड़ी फाटक की है. महबूब ने बताया कि वह फर्नीचर बनाने का काम करते हैं. 5 फरवरी को सोनिया कॉलोनी से नमाज पढ़कर आ रहे थे. बरखेड़ी फाटक के पास एक मालगाड़ी धीरे-धीरे आकर रूक गई. वह और उनका एक दोस्त मालगाड़ी के ऊपर से निकल गए, तभी एक लड़की नीचे से निकल रही थी और इसी दौरान मालगाड़ी चलने लगी. वह घबराकर चिल्लाने लगी. तभी मैं तुरंत अंदर घुस गया और लड़की को लेकर पटरी पर लेट गया. हादसे के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ चली गई.

महबूब ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लड़की की जिंदगी बचाई, इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है. एक स्वयंसेवी संस्था ने महबूब को उपहारस्वरूप मोबाइल फोन दिया है क्योंकि उनके पास फोन नहीं था.

मैं यह कहानी सुबह से लिखना चाहता था. बहुत थकने के बाद भी मन नहीं माना. भले ही चार लोगों तक पहुंचा सकूं लेकिन दुनिया को यह बताना जरूरी है कि महबूब जैसे निश्छल और नेकदिल लोग कम होते हैं. इंसानियत यही है जो महबूब ने किया.

इस देश का मुखिया कहता है कि दंगाइयों को कपड़ों से पहचाना जा सकता है. क्या इस दाढ़ी और टोपी वाले मसीहा को देखकर आप बता सकते हैं कि वह एक लड़की के लिए आज खुदा बन गए और उसकी जान बचा ली ? आपको बरगलाया जा रहा है. कपड़े और हुलिए से इंसान नहीं पहचाने जा सकते. कपड़ा, हुलिया, रंग, क्षेत्र, जाति, धर्म से नफरत पहचानी जाती है. इन सबसे जुड़े जज्बात नफरत के कारोबारियों के औजार हैं

किसी बहुरुपिये के चक्कर में मत फंसिए. आपके आसपास भी तमाम महबूब होंगे. आपसे कहा जा रहा कि उनके पहनावे और पहचान के आधार पर उनसे नफरत कीजिए. आपको यह नहीं करना है. क्या पता किसी दिन आप फिसल जाएं और जो हाथ आपको थाम ले, वह किसी महबूब का ही हो. अपने दोस्त के रूप में, पड़ोसी के रूप में, गांव या शहर के पहचान के रूप में, हर महबूब से मोहब्बत बनाए रखें. इंसानियत में थोड़ा हिस्सा तो आपका भी है.

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे… एवं ‘मोबाईल एप ‘डाऊनलोड करें]

Previous Post

रोजगार और कारोबार की मंदी और आत्महत्या करते लोग

Next Post

हिजाब पर खिंचाव अर्थात, नया संसद, नया संविधान, नया देश बनाने की कवायद

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

हिजाब पर खिंचाव अर्थात, नया संसद, नया संविधान, नया देश बनाने की कवायद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

‘कोविशील्ड वैक्सीन’ के नाम पर मोदी ने दी है मौत की गारंटी

April 30, 2024

प्रगतिशील, वामपंथी एवं क्रांतिकारी शक्तियों को हमेशा गैर संसदीय जनसंघर्षों पर जोर देना चाहिए

July 29, 2025

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.