Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

चोरों और दलालों का देश भारत

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
April 21, 2017
in ब्लॉग
6
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


दुनिया में सबसे भ्रष्ट और चोरों में सबसे अब्बल दर्जा पाने को आतुर हमारा यह प्यारा देश दलाली के एक अद्भूत संक्रमण काल से गुजर रहा है. सत्ता के शिखर से लेकर नीचे आम जनता तक तेजी से फिसल रही यह दलाली की आदतें सम्पूर्ण देश के जनमानस में समा गयी है. यही कारण है कि यहां कोई भी भ्रष्टाचार का खुलासा किसी प्रकार का कोई हलचल पैदा नहीं करता. जिस राष्ट्र का नाम सहित संस्कृति और अर्थव्यवस्था तक विजेताओं और आक्रांताओं के इच्छानुसार रखा जाता है, उसका कोई एक नाम, संस्कृति और अर्थव्यवस्था हो ही नहीं सकता. हमारा देश इसका सर्वोत्तम उदाहरण है.

भारत का सम्पूर्ण इतिहास ही विजेताओं और आक्रांताओं का इतिहास है. प्रत्येक विजेता और आक्रांताओं ने इसे अपने इच्छानुसार अलग-अलग नाम से, संस्कृति से और अर्थव्यवस्था से नवाजा है, जो इसके विभिन्न नामों से स्पष्ट होता है. अभी जब हमारे देश के लोग अमरीका की दलाली करने में मशगुल है, इसका एक नया नामकरण दिये जाने की भी मांग कुछ समय पहले उठा था – संयुक्त राष्ट्र अमरिका के तर्ज पर संयुक्त राष्ट्र इंडिया. पर यह नाम स्वीकार नहीं किया गया. यह हमारी दलाल मानसिकता को दर्शाता है. यह नया प्रायोजित नाम अपने नये विजेता और आक्रांता संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के स्वागत में रखने की कोशिश का एक अद्भूत नमूना था.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

इस मिश्रित और संकर संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था हमारे समाज को अनेक टुकड़ों में तोड़ कर अलग-अलग करता है. यही कारण है कि इस देश की संस्कृति और अर्थव्यवस्था चोरों और दलालों के लिए बेहद उपजाऊ बन जाती है, यही कारण है कि इस देश में किया गया बड़ा से बड़ा घपला भी किसी को विस्मित नहीं करता, किसी के चेहरे पर शिकन तक नहीं आती. दलाली की सीमा को कब का पार कर चुका मुख्य धारा की पत्रकारिता भी इसके महिमामंडन और गुणगान में सबसे आगे रहती है, बस केवल थोड़ी सी चोरी के रकम में से हिस्सा भर मिल जाये. यही कारण है कि विजय माल्या सरीखे चोर ने देश की जनता का 9 हजार करोड़ रूपये का कर्ज समेत अपने तमाम धन लेकर आराम से इस देश से न केवल निकल ही जाता है, वरन् चोरों के सम्मेलन स्थल (राज्य सभा) के सदस्यता से भी इस चोर को बर्खास्त नहीं कर उससे इस्तीफा देने हेतु विनम्र आग्रह किया जाता है. इसके उलट चोरों और दलालों के खिलाफ लड़ रही आम आदमी पार्टी सरीखे संस्था को दिन-रात बदनाम किया जा रहा है. मुख्य धारा के अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भी अपने दलालों को बिठा कर विरोध करने वालों को अश्लीलतम गालियों से खामोश किया जा रहा है.

अभी चोरों और दलालों के जिस गिरोहों ने इन तमाम सत्ता प्रतिष्ठान पर कब्जा कर रखा है, वह तो अद्भूत है. इसको स्पष्ट करने के लिए सन् 1941 ई0 में कुक्रीनिक्सी’ नाम से प्रसिद्ध 3 व्यंगचित्रकारों ने मिलकर नाजियों के खिलाफ जो एक कार्टून बनाया था और उसके साथ एक कविता – ‘महापशुता’ भी जोड़ा था, वह समीचीन ही होगा. इस कार्टून के साथ छपी कविता का हिन्दी अनुवाद प्रस्तुत है:

आर्य रक्त की शुद्धता
सम्मान पाती है गोमाता में.
शुद्ध रक्त वाली प्रशियाई गाय
श्रेष्ठ है अन्य सभी नस्लों से.

जर्मन जाति पवित्र भाव से भक्ति करती है,
न तो आईस्टीन की और न हाइने की,
बल्कि गऊ और सांढ़ की,
क्योंकि गऊ स्वामिनी है
प्रबुद्ध मस्तिष्क और स्वस्थ भावनाओं की.
और फिर हाइनेÛ
और आइंस्टीन
आपको न दूध दे सकते हैं न बछड़े.

हम तैयार करेंगे ऐसी स्थितियां,
कि आज के बाद,
हमारा रक्त भी होगा शुद्ध,
गोमाता की तरह.
और हमें नस्ल बढ़ानी होगी
गोमाता की तरह,
शुद्ध रक्त पशुधन के
रेवड़ के रेवड़ खड़े करने होंगे
ताकि अपने पुत्र को देखकर
पिता गर्व से कह सके:
‘‘एक सच्चा पशु,
ठीक अपने पिता और माता की तरह.’’

Tags: हमारा देश
Previous Post

भारतीय जनता पार्टी की निर्लज्जता, उदंडता और वहसीपन

Next Post

भ्रष्ट भाजपा, चुनाव आयोग की दलाली और संदिग्ध समूची चुनाव प्रणाली

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

भ्रष्ट भाजपा, चुनाव आयोग की दलाली और संदिग्ध समूची चुनाव प्रणाली

Comments 6

  1. B khan says:
    9 years ago

    बिल्कुल सही कहा।।। यहाँ जनता बनाती है सरकार ।। और सरकार चराती है जनता को।।।

    Reply
  2. S. Chatarjee says:
    9 years ago

    दलाली और भ्रष्टाचार का चोली दामन का रिश्ता है। दर असल ऐसा सिस्टम बनाया गया है जिससे सरकारी एजेंसियों को आम आदमी से दूर रखा गया। सरकार और जनता के बीच मालिक नौकर का रिश्ता बनाया गया। काम करवा देना अपने आप में एक काम बन गया। नियम ऐसे कि मानने जाओ तो कुछ नहीं कर पाओगे। स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के सारे उपादानों को पोषते हुए हम अरण्य रोदन करते हैं। ऐसे में ईमानदारी एक गाली बन जाती है।

    Reply
  3. Saurabh Bajpai says:
    9 years ago

    Rohit, you have been writing very well. But there is a humble suggestion. Can you change the name for the sake of making your website more attractive, please. I think the present name sounds like a personal blog. Contrary to it, you are writing for public consumption. Hope you will take my suggestion in good spirit,

    Reply
    • Rohit Sharma says:
      9 years ago

      सर, मैं आपकी बातों से पूरी तरह सहमत हूं पर एक बात जो वितृष्णा पैदा करती है वह है गजब ढाने वाले नामों के नीचे झूठी पूंजीवादी व्यवस्था का गुणगान. वामपंथी धारा वालों के द्वारा सामंती चोला धारणकर मजदूरों और किसानों के खिलाफ पूंजीवादियों का मददगार. नंदीग्राम में CPM नंगी रुप में उभर कर सामने आई. यही कारण है कि मैंने इसे अलग साधारण से नामों के साथ शुरु किया है. बहरहाल मैं आपके सजेशन से पूरी तरह सहमत हूं.

      Reply
  4. Saurabh Bajpai says:
    9 years ago

    सर, मैं आपकी बातों से पूरी तरह सहमत हूं पर एक बात जो वितृष्णा पैदा करती है वह है गजब ढाने वाले नामों के नीचे झूठी पूंजीवादी व्यवस्था का गुणगान. वामपंथी धारा वालों के द्वारा सामंती चोला धारणकर मजदूरों और किसानों के खिलाफ पूंजीवादियों का मददगार. नंदीग्राम में CPM नंगी रुप में उभर कर सामने आई. यही कारण है कि मैंने इसे अलग साधारण से नामों के साथ शुरु किया है. बहरहाल मैं आपके सजेशन से पूरी तरह सहमत हूं.

    Reply
  5. Saurabh Bajpai says:
    9 years ago

    बिल्कुल सही कह रहे हैं आप। लेकिन प्रभाव तभी उत्पन्न किया जा सकता है जब लोग आपको पढ़ें। और लोग आपको तभी पढ़ेंगे जब आप उन्हें आकर्षित करेंगे। इसलिए कहा कि आप अन्य नामों पर भी विचार कीजिये। आप अच्छा लिख रहे हैं तो वो लोगों तक पहुंचना चाहिए।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

उत्तर कोरिया, चीन, रूस के चक्रव्यूह में तबाह होते नाटो देश

July 27, 2023

लक्ष्मी विलास बैंक का सिंगापुर की सबसे बड़े ऋणदाता डीबीएस बैंक के लोकल यूनिट डीबीएस बैंक के साथ विलय

November 19, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.