Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

12 अगस्त : डिस्कवरी चैनल पर जंगलों में हाथी का मल सूंघते मोदी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 4, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस टाइम लाइन पर ग़ौर कीजिए :

26 जनवरी को बियर ग्रिल्स ट्वीट करते हैं, ‘भारत के लिए आज बड़ा दिन है. मैं जल्द ही वहांं कुछ बेहद ख़ास शूट करने आ रहा हूंं.’

You might also like

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

12 फ़रवरी को बियर ग्रिल्स एक और ट्वीट करते हैं. इसमें वो एयरपोर्ट पर ली गई अपनी सेल्फ़ी के साथ बताते हैं कि वो भारत पहुंंच रहे हैं.

14 फ़रवरी को बियर ग्रिल्स उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने शो की शूटिंग कर रहे होते हैं. ठीक इसी वक़्त ख़बर आती है कि ‘पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हो गया है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं.’ इस ख़बर से पूरा देश ठिठक कर थम सा जाता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का कैमरा प्रेम नहीं थमता. वे इस वक़्त भी अपने निर्लज अट्टहास के साथ शूटिंग जारी रखते हैं.

यह ख़बर जल्द ही सार्वजनिक हो जाती है कि देश पर हुए इतने बड़े आतंकी हमले के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी अपनी शूटिंग में व्यस्त थे. बियर ग्रिल्स के साथ नदी किनारे चाय पी रहे थे. भाजपा तुरंत डैमेज कंट्रोल की मुद्रा में आती है और इन ख़बरों को निराधार बताती है. इतना ही नहीं, बियर ग्रिल्स के वो ट्वीट भी डिलीट कर दिए जाते हैं जो उन्होंने 26 जनवरी और 12 फ़रवरी को भारत आने के संबंध में किए थे.

14 फ़रवरी को नरेंद्र मोदी क्या कर रहे थे, ये ख़बर वहीं दफ़न हो जाती है. इसके बाद भाजपा और नरेंद्र मोदी पूरी बेशर्मी से पुलवामा में शहीद हुए जवानों के नाम पर ख़ुद को वोट देने की अपील करने लगते हैं.

फिर एक सर्जिकल स्ट्राइक होती है. वही वाली सर्जिकल स्ट्राइक जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायु सेना को सुझाया था कि ‘बादलों में छुपकर हमला कर दो, रडार पकड़ नहीं सकेगा.’ इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर अपनी ही मिसाइल के निशाने पर आने के चलते ध्वस्त हो जाता है, जिसमें 6 जवानों की मौत होती है. लेकिन यह ख़बर भी चुनाव होने तक पूरी तरह ग़ायब रहती है. जवानों-शहीदों के नाम पर वोट की अपील की जाती है, भाजपा बंपर बहुमत के साथ चुनाव जीत कर सरकार बना लेती है.

इसके बाद स्वीकार कर लिया जाता है कि स्ट्राइक के दौरान एक भारतीय हेलिकॉप्टर अपनी ही मिसाइल के निशाने पर आने के चलते ध्वस्त हुआ था, जिसमें 6 जवान मारे गए थे.

आज कुछ महीने और बीत जाने के बाद यह भी सामने आ जाता है कि जिस दिन देश ने अपने 40 जांंबाज़ बेटे खोए थे, उस दिन प्रधानमंत्री मोदी जंगलों में बियर ग्रिल्स के साथ हाथी का मल सूंघ रहे थे ताकि उनकी महामानव वाली छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो सके.

12 अगस्त को इस कार्यक्रम का प्रसारण होने जा रहा है. डिस्कवरी चैनल पर इसे ज़रूर देखिएगा लेकिन देखते हुए यह भी याद रखिएगा कि यह शूटिंग ठीक उसी वक़्त की है, जब देश के 40 जवानों के चीथड़े हो चुके शरीर समेटे जा रहे थे.

– राहुल कौटियाल

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे.] 

Previous Post

इंसाफ केवल हथियार देती है, न्यायपालिका नहीं

Next Post

जनता के टैक्स के पैसों पर पलते सांसद-विधायक

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

by ROHIT SHARMA
April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

by ROHIT SHARMA
March 28, 2026
Next Post

जनता के टैक्स के पैसों पर पलते सांसद-विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

काले कौवे

June 1, 2021

फासीवाद को परास्त करने की दिशा में लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की हार का भारी महत्व

March 26, 2024

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.