Friday, July 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

23 मार्च पर विशेष : अमर शहीद भगत सिंह का लिखित आलेख – ‘हमारा फर्ज’

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
March 23, 2018
in गेस्ट ब्लॉग
1
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

23 मार्च पर विशेष
आज हिन्दुस्तान में कितने नौजवान हैं जो देश को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से पागल हुए फिर रहे हैं ? चारों ओर काफी समझदार आदमी नजर आते हैं, लेकिन प्रत्येक का अपना जीवन सुखपूर्वक गुजारने की चिन्ता हो रही है. तब हम अपने हालात, देश की हालात सुधारने की क्या उम्मीद रखें.

कारावास की काल-कोठरियों से लेकर झोंपड़ियों तथा बस्तियों में भूख से तड़पते लाखों-लाख इंसानों के समुदाय से लेकर, उन शोषित मजदूरों से लेकर जो पूंजीवादी पिशाच द्वारा खून चूसने की क्रिया को धैर्यपूर्वक या कहना चाहिए, निरूत्साह होकर देख रहे हैं तथा मानव-शक्ति की बर्बादी देख रहे हैं, जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति, जिसे तनिक भी सहज ज्ञान है, भय से सिहर उठेगा, और अधिक उत्पादन को जरूरतमन्द लोगों में बांटने के बजाए समुद्र में फेंक देने को बेहतर समझने से लेकर राजाओं के उन महलों तक – जिनकी नींव मानव की हड्डियों पर पड़ी है … उसको यह सब देखने दो और फिर कहे – ‘‘सब कुछ ठीक है.’’ क्यों और किसलिए ? यही मेरा प्रश्न है. तुम चुप हो ? वे लोग जो महल बनाते और झोपड़ियों में रहते हैं, वे लोग जो सुंदर-सुंदर आरामदायक चीजें बनाते हैं, स्वयं पुरानी और गंदी चटाईयों पर सोते हैं. ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए ? ऐसी स्थितियां यदि भूतकाल में रही है तो भविष्य में क्यों नहीं बदलाव आना चाहिए ? यदि हम चाहते हैं कि देश की जनता की हालत आज से अच्छी हो तो यह स्थितियां बदलनी होगी. हमें परिवर्तनकारी होना होगा.

You might also like

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

पाठक यह सब हाल पढ़कर देख सकते हैं कि उनका क्या फर्ज है. क्या उन्होंने उस आजादी के लिए, जिसलिए कि हजारों-लाखों हिन्दुस्तानियों ने सर लगा दिये थे और हजारों लगाने के लिए तैयार बैठे थे, आज तक कुछ किया है या नहीं ? यदि आज तक उन्होंने कुछ नहीं किया तो वे कौन-सा मुहूर्त देख रहे हैं ? आजादी की जंग में शामिल होने के लिए तो साल के 365 दिनों में 365 ही पवित्र है. हर पल भारत माता तुम्हारा इंतजार कर रही है कि तुम उसकी जंजीरें तोड़ने के लिए अपना फर्ज पूरा करते हो या नहीं. क्या इंसान बनकर आजादी हासिल करोगे ? इसी सवाल के जवाब से भारत का भविष्य निर्भर करता है.

प्रयत्न तथा प्रयास करना मनुष्य का कर्तव्य है, सफलता तो संयोग तथा वातावरण पर निर्भर है.

कार्यकत्र्ताओं के सामने सबसे पहली जिम्मेदारी है जनता को जुझारू काम के लिए तैयार व लामबंद करना. हमें अंधविश्वासों, भावनाओं, धार्मिकता या तटस्थता के आदर्शों से खेलने की जरूरत नहीं है. हमें जनता से सिर्फ प्याज के साथ रोटी का वायदा ही नहीं करना. हम कभी भी उनके मन में भ्रमों का जमघट नहीं बनने देंगे. क्रांति जनता के लिए होगी. कुछ स्पष्ट निर्देश यह होंगे –

1. सामंतवाद की समाप्ति.
2. किसानों के कर्जें समाप्त करना.
3. क्रांतिकारी राज्य की ओर से भूमि का राष्ट्रीयकरण ताकि सुधरी हुई व साझी खेती स्थापित की जा सके.
4. रहने के लिए आवास की गारंटी.
5. किसानों से लिए जाने वाले सभी खर्च बंद करना. सिर्फ इकहरा भूमि-कर लिया जायेगा.
6. कारखानों का राष्ट्रीयकरण और देश में कारखाने लगाना.
7. आम शिक्षा.
8. काम करने के घंटे जरूरत के अनुसार कम करना.

जनता ऐसे कार्यक्रम के लिए जरूर हामी भरेगी. सबसे जरूरी काम इस समय यही है कि हम लोगों तक पहुंचे. थोपी हुई अज्ञानता ने एक ओर से और बुद्धिजीवियों की उदासीनता ने दूसरी ओर से – शिक्षित क्रांतिकारियों और हथौड़े-दरांतेवाले उनके अभागे अर्धशिक्षित साथियों के बीच एक बनावटी दीवार खड़ी कर दी है. क्रांतिकारियों को इस दीवार को अवश्य ही गिराना है.

Previous Post

23 मार्च, शहीदों की शहादत पर लगेंगे हर दिवस मेले !

Next Post

फासिस्ट भाजपा के निशाने पर क्यों है जेएनयू ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

by ROHIT SHARMA
July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

by ROHIT SHARMA
July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

लोकतंत्र के अंतिम किले का पतन : भाजपा की ढाल बना चुनाव आयोग

by ROHIT SHARMA
June 16, 2026
Next Post

फासिस्ट भाजपा के निशाने पर क्यों है जेएनयू ?

Comments 1

  1. S. Chatterjee says:
    8 years ago

    संपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्रांति का कोई विकल्प नहीं है। सुंदर लेख

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राहुल, स्पीकर और हिन्दुत्व

July 3, 2024

कहानियां

December 7, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 1, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026
Uncategorized

‘ऑपरेशन कगार के खिलाफ और भारत में जनयुद्ध के समर्थन में लामबंदी जारी रखें’ – ICSPWI इटली

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

क्या कम्युनिस्ट पार्टी ने वास्तव में सुभाष चन्द्र बोस को ‘तोजो का कुत्ता’ कहा था ?

July 12, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जाति का सवाल वर्ग संघर्ष का ही एजेंडा है !

July 20, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 3 : उत्तर समन्वय समिति, सीपीआई माओवादी

July 22, 2026

उत्तर-आधुनिक अवसरवाद, भाग – 2, उत्तर समन्वय समिति (एनसीसी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी)

July 20, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.