Monday, June 8, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

31 जुलाई : अमर कथाकार प्रेमचन्द के जन्म दिन पर गोष्ठी

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
August 1, 2021
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

31 जुलाई : अमर कथाकार प्रेमचन्द के जन्म दिन पर गोष्ठी

31 जुलाई अमर कथाकार, उपन्यासकार प्रेमचन्द जी का जन्म दिन. स्थान – हादी हाशमी स्कूल, गया. 11 बजे दिन से विचार गोष्ठी का आयोजन. विषय था – वर्तमान समय, किसानों- मजदूरों का आन्दोलन और प्रेमचन्द की प्रासांगिकता. आयोजक – नागरिक अधिकार रक्षा मंच, बिहार और भगत सिंह चिंतन मंच, गया.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

एक पखवारा पूर्व से विभिन्न गांवों में प्रेमचन्द की जीवनी और उनकी चुनी हुई कहानियों के पाठ के माध्यम से संपर्क अभियान चल रहा था. इसी क्रम में प्रेमचन्द जी पर केन्द्रित नौंवी व दसवीं के विद्यार्थियों का लिखित इम्तिहान भी हुआ था. कई शिक्षकों, प्रोफेसरों, शिक्षाविदों- बुद्धिजीवियों, विद्यार्थियों ने गोष्ठी में अपनी सुनिश्चित उपस्थिति की सूचना दी थी. अपनी तैयारी और कार्यक्रम की भावी सफलता से आयोजक खुश थे.

लेकिन 30 जुलाई की शाम से तेज आंधी के साथ मुसलाधार बारिश होने लगी. आयोजकों के माथे पे चिंता की लकीरें साफ दिखने लगीं. 31 जुलाई की सुबह में भी यही हाल था. हादी हाशमी स्कूल का प्रांगण भी पानी से पूरा भर गया. गोष्ठी प्रारंभ होने की संभावना क्षीण हो गई. 11 बजे के करीब बारिश थोड़ा थमा, तब तक मुख्य अतिथि डॉ. तैयब हुसैन, सेवानिवृत प्राध्यापक, छपरा विश्वविद्यालय समेत हम कुल 11 लोग हॉल में जमा हो चुके थे.

बारिश के थोड़ा थमते ही सबों ने फोन घुमाना शुरू कर किया. सबों से संपर्क होते ही मलिन चेहरे पे थोड़ा सुकुन का भाव आया. फिर देखते-देखते 12.15 बजे तक हम कार्यक्रम प्रारंभ करने की सम्मानजनक स्थिति में आ चुके थे. 12.30 बजे जब साथी विश्वमोहन ने माइक थामा तो करीब 70 प्रतिबद्ध लोग हॉल में उपस्थित हो चुके थे. फिर तो गोष्ठी चली. खूब बातें हुई. प्रेमचन्द जी की शिल्प, उनकी कहानियों, उपन्यासों, पात्रों, स्थान-परिस्थिति के साथ भावी रणनीति पर भी चर्चा हुई.

कुछ वक्ता बहके भी जिनके कारण गोष्ठी ने अपेक्षा से थोड़ा ज्यादा वक्त खींचा. पर क्रमशः खतरनाक होते काल – परिस्थिति के हिसाब से इस तरह की वार्ता की निरंतरता पर सबकी एक राय रही. बाद में प्रेस बयान तैयार किया गया, जो इस प्रकार रही.

नागरिक अधिकार रक्षा मंच, बिहार और भगत सिंह चिंतन मंच, गया के संयुक्त तत्वाधान मे ग्रामीण यथार्थ के पुरोधा, मुक्ति संग्राम के चितेरे प्रेमचन्द की जयन्ती के अवसर पर हादी हाशमी स्कूल, गया में वर्तमान समय, किसानों – मजदूरों का आन्दोलन और प्रेमचन्द की प्रासंगिकता पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नफासत करीम ने की.

इस गोष्ठी में जहां एक ओर रंजीत कुम्पार, मनीष, याहिया, बालेश्वर यादव, डॉ. अनुज लुगुन (प्राध्यापक, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, गया), श्यामचन, महेन्द्र जी ने प्रेमचन्द के साहित्य को नयी चुनौतियों के संदर्भ में देखते हुए कहा कि उनका साहित्य न सिर्फ अंग्रेजी साम्राज्यवाद से मुक्ति हेतु जनता के संघर्ष का साहित्य है, बल्कि सामंतवादी-पूंजीवादी तंत्र के शोषण-उत्पीड़न से त्रस्त किसानों, मजदूरों, दलितों और स्त्रियों की मुक्ति की कामना तथा संघर्ष का जीवन्त दस्तावेज भी है.

दूसरी तरफ पुकार, डा. मनीष, डा. श्रीधर करुणानिधि (दोनों गया कॉलेज गया के प्राध्यापक), सच्चिदानन्द प्रभात, डॉ. कृष्णनन्दन यादव (सेवानिवृत प्राध्यापक सह पूर्व विधायक) ने प्रेमचन्द के पात्रों विद्रोही गोबर और हठी सुरदास का हवाला देकर नयी आर्थिक नीति के कारण किसानों, मजदूरों के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि वे पलायन कर रहे हैं, आत्महत्या के लिए विवश हैं. देश के विभिन्न प्रांतों में होरी के नाती-पोते घुट घुट के मर रहे हैं.

वर्तमान समय में जनविरोधी, किसान विरोधी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आन्दोलन आठ महीने से लगातार जारी है. पर पूंजीपतियों के इशारे पर चलनेवाली मौजूदा सत्ता व्यवस्था अपने अडियल रुख के कारण इनकी मांगों को अनसुना कर इन पर दमन का हर रूप अपना रही है.

चर्चित पेगासस जासूसी कांड के शिकार पत्रकार संजय श्याम ने जनपक्षधर पत्रकारों, साहित्यकारों पर हो रहे दमन के खिलाफ गोलबन्द होने के लिए प्रेमचन्द के साहित्य के व्यापक अध्ययन की आवशयकता पर बल दिया और पत्रकारों को जनता का पक्ष चुनने की अपील किया.

बतौर मुख्य वक्ता प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. तैयब हुसैन ने विस्तार से प्रेमचन्द के आर्यसमाज से गांधीवाद होकर मार्क्सवाद तक के साहित्य की चर्चा करते हुए कहा कि मानवीय संवेदना के बिना साहित्य की कल्पना नहीं की जा सकती. प्रेमचन्द रचित विभिन्न कहानियों का हवाला देते हुए डॉ. हुसैन ने कहा कि प्रेमचन्द की विशेषता इस बात में है कि वे किताबी झान की तुलना में अपने अनुभवों के आधार पर बढ़े और समाज के अंतर्विरोधों को पहचानते हुए तथा यातनाग्रस्त आदमी को उनके बीच पेश करते हुए वे उनके प्रति न तो भावुक हुए और न जिन्दगी के प्रति उनका नजरिया एक क्षण भी धूमिल हुआ.

दलित और अछूत के संबंध में आई गलतफहमियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रेमचन्द के साहित्य में दलित हर वह इंसान है चाहे वह जमीन्दारों, सूदखोरों के हाथों शोषित होनेवाला मनोहर, होरी या हल्कू हो या सामाजिक कुरीतियों के कारण यातना भोगनेवाली सुमन, निर्मला जैसी स्त्रियां हों या अंध औद्योगीकरण की आंधी से विस्थापित होते पांडेपुर गांव के सूरदास, भैरो, बजरंगी जैसे लोग हों . प्रेमचन्द का साहित्य अमानवीय शक्तियों के जबरदस्त प्रतिरोध का साहित्य है जिससे जीवन पर्यन्त सीखते रहने की जरूरत है.

अंत में प्रेमचन्द पखवारा साहित्य के तहत मंच द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में शामिल और सफल विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार भी वितरित किया गया. बीच-बीच में रामानन्द जी एवं विजय वर्मा के गीतों ने गोष्ठी को जीवन्त बनाये रखा. विचार गोष्ठी को सफल बनाने में मसूद मंजूर, सुनील सिन्हा, रामजतन प्रसाद, अमर नाथ चेग्विन, प्रेम जी, विश्वमोहन की भूमिका सराहनीय रही. गोष्ठी में विद्यार्थियों-युवाओं की दमदार उपस्थिति प्रेमचन्द की विरासत को आगे बढ़ाने हेतु आशा जगा रही थी.

Read Also –

प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर : प्रेमचन्द, एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व
मंगलेश डबराल : जब हवा ने सूचना दी – मर गया वो
जनकवि शील – कुछ अप्रासंगिक प्रसंग
फणीश्वरनाथ रेणु की 43वीं पुण्यतिथि पर
महाकवि मुक्तिबोध बनाम मुन्नवर राणा
भीष्म साहनी : यथार्थ के प्रमुख द्वंद्वों को उकेरती साहित्य

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

आप जासूस कमाल के हैं, राजा कैसे बन गए ?

Next Post

अडानी-अम्बानी जैसे धन कुबेरों के लूट के बचाव में उतरा बैंक

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

अडानी-अम्बानी जैसे धन कुबेरों के लूट के बचाव में उतरा बैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध

September 16, 2024

मीडिया कितना नीचे गिर सकता है : ‘न्यूरेमबर्ग मुकदमा-एक रिपोर्ट’

July 16, 2020

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

Uncategorized

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026
Uncategorized

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

जिन्हें भाजपाई होने पर शर्म आती है, इसलिए खुद को समाजवादी कहते हैं

June 4, 2026
गेस्ट ब्लॉग

धरती और औरत, दोनों के प्रति आदिवासी समाज का नजरिया गैर आदिवासी समाज से भिन्न

May 30, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ममता बनर्जी वही काट रही है जो उसने तीन दशकों में बोया था…

May 20, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

भारत में अमीरी के प्रति, गैर बराबरी के प्रति गहरी सहनशीलता है

June 7, 2026

कैसे एक पेपर लीक का मुद्दा घूमते-घूमते ‘हिंदू-मुस्लिम’ तक पहुंच गया ?

June 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.