Tuesday, March 10, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

असमानता और अन्याय मनुष्य जाति के अस्तित्व के लिये खतरा है

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 21, 2020
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

असमानता और अन्याय मनुष्य जाति के अस्तित्व के लिये खतरा है

हिमांशु कुमार, सामाजिक कार्यकर्त्ताहिमांशु कुमार, प्रसिद्ध गांधीवादी कार्यकर्त्ता

समाज में सभी उत्पादक हैं. सब कुछ ना कुछ उत्पादन करते हैं. किसान अनाज का उत्पादन करता है. मजदूर फैक्ट्री में कपडे या कार का उत्पादन करता है. उसी फैक्ट्री में इंजीनियर का काम भी उत्पादन का एक रूप है. एक कम्पनी के क्लर्क और सीईओ का काम भी एक तरह का उत्पादन है. ड्राइवर का गाड़ी चलाना उत्पादन है. पाइलेट का जहाज़ उड़ाना उत्पादन है. सफाई कर्मचारी का सड़क या शौचालय साफ़ करना उत्पादन है. सारे उत्पादन समाज के लिये ज़रूरी हैं.

You might also like

‘पहले 72 घंटों में इजरायल की 1,200 से ज़्यादा कैजुअल्टी’ – रुसी खुफिया एजेंसी

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

इन सभी उत्पादकों की जीवन की आवश्कताएं भी बराबर हैं इसलिये सबकी मजदूरी ज़रूरत के अनुसार बराबर होनी चाहिये ताकि समाज के ये सभी सदस्य अपनी ज़रूरतों को बराबर तरीके से पूरा कर सकें. सभी बराबर सम्मान पा सकें और इन सभी के संताने एक सामान शिक्षा, एक समान इलाज और एक सामान जीवन की स्तिथियां पा सकें. विभिन्न उत्पादकों के आपसी सम्बन्ध अगर एक दूसरे के शोषण पर आधारित होंगे तो समाज में असमानता, अमीरी, गरीबी, दुख बीमारी भूख रहेगी.

लेकिन अगर समाज हर काम के लिये बराबर मजदूरी का सिद्धांत स्वीकार कर लेता है तो समाज से सभी लोगों को एक सामान जीवन स्तर का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. कम मजदूरी पाने वाला गरीब इस समानता के सिद्धांत को मानने के लिये तैयार है लेकिन जिन्हें थोड़ी मेहनत के बदले अधिक मुनाफा मिलता है, वे अमीर लोग समानता के सिद्धांत से नफरत करते हैं.

धर्म ने समानता का उपदेश दिया, अमीरों के समाज ने उसे नहीं माना. लोकतन्त्र भी समानता के सिद्धांत की बात करता है पर अमीर समाज ने लोकतन्त्र की बात भी नहीं मानी. इस सब को देख कर कुछ लोग कहने लगे कि ये कम मेहनत से ज़्यादा कमाने वाले अमीर लोग समानता के सिद्धांत को समझाने से नहीं मानेंगे. इनको ज़बरन बदलना पडेगा. इससे समाज में झगड़ा पैदा हो गया है. इसे राज्य खुद के लिये सबसे बड़ा खतरा मानता है .

और चूंकि कम मेहनत से ज़्यादा कमाने वाले अमीर लोग ही सरकार पर हावी होते हैं इसलिये ये अमीर लोग समानता की कोशिश करने वालों को अपना दुश्मन मान कर उन पर सरकारी पुलिस की सहायता से हमला कर के उन्हें समाप्त करने की कोशिश करते हैं. तब समानता की कोशिश करने वाले सरकार पर ही कब्ज़ा करने की कोशिश करते हैं. सरकार पर कब्ज़ा करने की कोशिश करने वालों का पहला सामना सरकार की पुलिस से ही होता है इसलिये ये पुलिस पर हमला करते हैं.

लेकिन अमीर लोग गरीबों को मजदूरी का लालच देकर अपनी पुलिस में काम करने के लिये भर्ती करते जाते हैं. इस तरह गरीब ही गरीब से लड़ते रहते हैं. इस तरह से समाज की असमानता हथियारों के दम पर चलती रहती है. इस तरह समाज का पूरा आर्थिक ढांचा हिंसा पर आधारित हो जाता है.

आर्थिक ढांचे के आधार पर ही सामाजिक ढांचा बनता है. इस सामाजिक ढांचे में पैसे वाला ज़्यादा इज्ज़त वाला ताकतवर और ऊंचा माना जाता है. इस तरह यह मूलतः यह सामाजिक ढांचा भी हथियारों के दम पर ही टिका हुआ है. इस आर्थिक और राजनैतिक ढांचे को सरकार बनाये रखने का वादा करती है. इस तरह हमारा पूरा आर्थिक सामाजिक और राजनैतिक ढांचा ही हथियारों के दम पर चलाया जाता है.

इस ढांचे को कम मेहनत करने वाले अमीर शक्तिशाली लोगों द्वारा मेहनत करने वाले गरीब लोगों पर जबरन थोप कर रखा जाता है. यह ढांचा समाज के समानता और न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है. यह ढांचा असभ्य है, क्रूर, हिंसक और अवैज्ञानिक है. इस ढांचे के रहते समाज में समानता, न्याय, चैन, सुख और शांति नहीं आ सकती. जो लोग इसी ढांचे के रहते विकास और शांति की कल्पना कर रहे हैं, वे विकास के नाम पर अधिक असमानता और उसके परिणाम स्वरूप और अधिक अशांति की तरफ बढ़ रहे हैं.

इस अन्याय के कारण बढ़ने वाली अशांति बड़े युद्ध में बदल सकती है. बड़े हथियारों से भरी इस दुनिया में ऐसा कोई भी युद्ध मानवजाति के अस्तित्व को मिटा सकता है इसलिये असमानता पर आधारित यह समाज मनुष्य जाति के अस्तित्व के लिये खतरा हैं. इसलिये जो लोग समानता के लिये काम कर रहे हैं वे दरअसल मानवजाति के अस्तित्व को बचाने के लिये काम कर रहे हैं. मनुष्य जाति का भविष्य समानता और न्याय में ही है. असमानता और अन्याय मनुष्य जाति के अस्तित्व के लिये खतरा है.

Read Also –

गुजरात में ट्रंप से असलियत छुपाते मोदीज
अगर पूरे देश में ऐसे सवाल पूछे जाने लगे तो …
स्कूलों को बंद करती केन्द्र की सरकार
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि : क्या मोदी जी को लोकतंत्र में यक़ीन है ?
आइये, लोगों को इस अंधेरे का एहसास कराएं

[ प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

मेरे लिए कोई भी देश मुर्दाबाद नहीं है

Next Post

NRC : क्या हम अपने हाथों से अपनी कब्र खोद रहे हैं ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

‘पहले 72 घंटों में इजरायल की 1,200 से ज़्यादा कैजुअल्टी’ – रुसी खुफिया एजेंसी

by ROHIT SHARMA
March 8, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
Next Post

NRC : क्या हम अपने हाथों से अपनी कब्र खोद रहे हैं ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राजेन्‍द्र यादव के साहि‍त्‍य में जाति‍ आधार की लीला

August 29, 2022

तहखाने ही लिखेंगे हमारा इतिहास

July 20, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

‘पहले 72 घंटों में इजरायल की 1,200 से ज़्यादा कैजुअल्टी’ – रुसी खुफिया एजेंसी

March 8, 2026
Uncategorized

March 7, 2026
गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

‘पहले 72 घंटों में इजरायल की 1,200 से ज़्यादा कैजुअल्टी’ – रुसी खुफिया एजेंसी

March 8, 2026

March 7, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.