Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home गेस्ट ब्लॉग

आतंकवादी प्रज्ञा के पक्ष में सुमित्रा महाजन

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
May 2, 2019
in गेस्ट ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आतंकवादी प्रज्ञा के पक्ष में सुमित्रा महाजन

सुमित्रा महाजन कह रही है कि अशोक चक्र प्राप्त दिवंगत तत्कालीन ATS प्रमुख हेमंत करकरे की पुलिस अधिकारी के तौर पर भूमिका ठीक नहीं थी. प्रज्ञा ठाकुर की बात तो समझ आती है पर आपकी अक्ल पर कैसे ताले पड़ गए हैं ?

You might also like

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

एक अपराधी के अपराध को जस्टिफाई करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठी महिला कहती है कि अधिकारी ही खराब था और तथाकथित हत्यारिन सही थी ! यह भी तब जब कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को आरोपो से मुक्त नही किया है सिर्फ जमानत पर बाहर किया है.

चलिए मान लिया कि हेमंत करकरे गलत थे तो इस हिसाब से तो आज भी महाराष्ट्र की “BJP- शिवसेना की सरकार” गलत कर रही है क्योंकि उसने ही 2017 में केंद्र सरकार को हिंदूवादी सनातन संस्था पर प्रतिबंध संबंधी एक प्रस्ताव भेजा था.

पिछले साल मुंबई के नालासोपारा में महाराष्ट्र ATS ने, सनातन संस्था के कार्यकर्ता वैभव राउत के घर और दुकान पर छापेमारी की, इस दौरान करीब 8 बम बरामद किए गए. साथ ही डेटोनेटर और बम बनाने की सामग्री भी मिली.

महाराष्ट्र ATS ने ही यह केस ओपन किया तो सुमित्रा महाजन को उस वक्त भी बोलना चाहिए कि महाराष्ट्र ATS गलत कर रही है.

इस सनातन संस्था की पुरानी हिस्ट्री है

2008 में पनवेल में सनातन संस्था के सदस्य उस थिएटर के बाहर बम रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए, जहां जोधा अकबर की स्क्रीनिंग हो रही थी. हेमंत करकरे भी ऐसे ही मामलों की जांच कर रहे थे.

2009 में ठाने में भी एक थिएटर के बाहर बम रखने की साजिश संस्था ने बनाई. इस मामले में सनातन संस्था के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. उन्हें दस साल की सजा मिली.

गोवा पुलिस ने अक्टूबर, 2009 में सनातन संस्था के छह सदस्यों को मडगांव, गोवा में बम धमाकों के संबंध में गिरफ्तार किया था. पुलिस का कहना था कि सनातन संस्था के दो समर्थक मलगोंडा पाटिल और योगेश नाइक अपने स्कूटर में बम ले जा रहे थे, जिनके जरिए मडगाव के करीब नरकासूर में धमाके करना चाहते थे. लेकिन बम पहले ही फट जाने से दोनों की मौत हो गई.

डॉ. नरेंद्र दाभोलकर, कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी, गोविंद पंसारे ओर पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के लिए भी सनातन संस्था को जिम्मेदार ठहराया गया.

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर में पुलिस सूत्रों के अनुसार कहा गया है कि इस संस्था ने कम से कम 50 शार्पशूटर्स को ट्रेनिंग दी है और 36 खास सदस्यों को हत्या का जिम्मा दिया हुआ है.

इसके संस्थापक जयंत बालाजी अठावले खुद पेशे से हिप्नोथिरेपिस्ट यानी सम्मोहन कला के विशेषज्ञ हैं. ‘परातपरा गुरु डॉक्टर अठावले यांचे विचारधन’: द्वितीय खंड’ नाम की किताब में लिखा है :

“1998 में डॉक्टर अठावले ने पहली बार 2023 तक भारत में रामराज्य या हिंदूराष्ट्र की स्थापना का विचार रखा था. सावरकर, संस्थापक सरसंघचालक डॉक्टर हेडगेवार, गोलवलकर गुरुजी जैसी महान हस्तियों ने भी ज़ोर-शोर से हिंदू राष्ट्र की स्थापना की बात उठाई थी. लेकिन अफ़सोस है कि आज़ादी के बाद हिंदू भारत, धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बन गया और हिंदू राष्ट्र की शानदार विचारधारा ओझल हो गई.”

सनातन संस्था के ऐसे ही एक लेख में लिखा है :

“जनप्रतिनिधि या राजनेता नहीं, बल्कि केवल संत ही हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने में सक्षम हैं. हिंदू राष्ट्र में कोई चुनाव नहीं होगा.” इसी लेख में आगे अपने समर्थकों से कहा गया है, “शैतानी ताक़तों के ख़िलाफ़ क़दम उठाने होंगे.”

ऐसे आतंकवाद की घटनाओं में शामिल लोगों पर यदि तत्कालीन ATS प्रमुख हेमंत करकरे कार्यवाही कर रहे थे, तो हमारी लोकसभा अध्यक्ष कह रही है वो गलत कर रहे थे.

धन्य है भारत का लोकतंत्र जो आप जैसे लोगो को लोकसभा का अध्यक्ष बनाता है.

– गिरीश मालवीय

Read Also –

पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मोदी के सामने सिर के बल खड़ा है
कैसा राष्ट्रवाद ? जो अपने देश के युवाओं को आतंकवादी बनने को प्रेरित करे
साम्प्रदायिक और जातिवादी कचरे का वैचारिक स्रोत क्या है ?

 प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…]

Tags: सनातन संस्थासुमित्रा महाजनहिंदू राष्ट्रहेमंत करकरे
Previous Post

मई दिवस के अमर शहीद मजदूर का अपनी पत्‍नी व बच्‍चों के नाम पत्र

Next Post

सवालों के घेरे में लोकतंत्र

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

by ROHIT SHARMA
March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

by ROHIT SHARMA
February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

by ROHIT SHARMA
February 24, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमारी पार्टी अपने संघर्ष के 53वें वर्ष में फासीवाद के खिलाफ अपना संघर्ष दृढ़तापूर्वक जारी रखेगी’ – टीकेपी-एमएल की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के एक सदस्य के साथ साक्षात्कार

by ROHIT SHARMA
February 14, 2026
Next Post

सवालों के घेरे में लोकतंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्षों में मुसलमानों की भूमिका (1763-1800)

February 14, 2019

संशोधनवादी चीनी कम्युनिस्ट सत्ता द्वारा शोषण-उत्पीड़न के ख़िलाफ़ सड़कों पर चीनी जनता

January 5, 2023

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.