Friday, April 24, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

कंडोम में न्यायपालिका

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
February 19, 2021
in ब्लॉग
0
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कंडोम में न्यायपालिका

भारत में न्याय और न्यापालिका एक भद्दा मजाक बन गया है. सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों ने प्रेस के सामने अपना दुखड़ा रोते हुए जब लोकतंत्र को खतरे में बताया था, तब इसके लगातार गिरते छवि को लेकर देश इतना आश्वस्त नहीं था, जितना कि अब देखा जा रहा है.

You might also like

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

इन्हीं चार जजों में से एक जज रंजन गोगोई भारत के सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायधीश बनकर सत्ता की दलाली में जुट गये और सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा का बेजा इस्तेमाल कर अपने अनाप-शनाप फैसले देकर भाजपा की डूबती नैया को पार लगा दिया. कहा जाता है कि रंजन गोगोई के मुख्य न्यायाधीश बनने पर उसे नियंत्रित करने के लिए भाजपा सरकार ने एक बलात्कार जैसे मुकदमें में फंसा कर रंजन गोगोई को दलाली करने पर मजबूर किया.

बहरहाल, भाजपा की दलाली करने के बाद न केवल बलात्कार के मुकदमे से भाजपा ने इसे बचाया बल्कि इसे उपकृत करते हुए भाजपा ने उसके रिटायमेंट के महज चंद महीनों बाद ही राज्य सभा का सदस्य बना दिया. अब यह भी चर्चा में आ रहा है कि इस दलाल जज गोगोई को भाजपा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर देख रही है.

पूर्व न्यायधीश रंजन गोगोई ने भारतीय न्याय और न्यायपालिका की अपने मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहते हुए जितनी छीछालेदर किया है, शायद ही भारत के न्याय प्रक्रिया के 70 साल के इतिहास में किसी और ने किया हो. इसके बाद भी उसकी अंतरात्मा की आवाज एक टीवी न्यूज चैनल सुनाई दी, जिसमें उसने बातचीत के दौरान भारतीय न्यायपालिका और न्याय का बखिया उघेड़ कर रख दी.

टीवी इन्टरव्यू में रंजन गोगोई भारतीय न्याय व्यवस्था को खास्ताहाल बताते हुए कहते हैं कि अब कोई भी कोर्ट नहीं जाना चाहता, स्वयं वे भी नहीं. अगर आप अदालत जाते हैं तो आप अपने निजी मामलों को कोर्ट में सार्वजनिक करते हैं, पर आपको न्याय कभी नहीं मिल पाता. रंजन गोगोई सवाल उठाते हुए कहते हैं कि अदालत कौन जाता है ? आप अदालत जाते हैं और पछताते हैं. बड़े कॉरपोरेट ही अदालत जाते हैं क्योंकि वह बड़े जोखिम ले सकते हैं क्योंकि अदालत में न्याय पाना बेहद ही जोखिम भरा होता है.

रंजन गोगोई की बातें बिल्कुल ही सही है और इसका सामना देश के करोड़ों लोग हर दिन करते हैं. वे देखते हैं कि किस तरह न्यायालय में नोटों की थैलियां देखकर फैसले किये जाते हैं, जबकि गरीब असहाय व्यक्ति जेलों में वर्षों सड़ते रहते हैं. रुपयों पर बिकता न्याय आखिर किसे चाहिए ?

बहरहाल, मामला यही पर आकर रुक जाता तो बात खत्म हो जाती, परन्तु, मामला यहीं पर नहीं रुकता. न्यायालय में अब बलात्कार जैसा जघन्य और असमाजिक कुकर्म को भी कानूनन बनाया जाने लगा है क्योंकि संघी राष्ट्रवाद में बलात्कार एक सहज सामान्य दिनचर्चा का रुप है. यही कारण है कि भारतीय न्यायपालिका बकायदा बलात्कार को अपराध न मानने की दिशा में बढ़ चला है और संघी सरकार बलात्कारियों को पुरस्कृत करने में.

हाल ही में जस्टिस पुष्पा गनेदीवाला ने पोक्सो एक्ट के तहत दो फैसले दिए थे, जिस पर जमकर विवाद हुआ है. मामला बॉम्बे हाईकोर्ट के नागपुर बेंच का है. जस्टिस पुष्पा गनेदीवाला ने पोक्सो एक्ट पर दिए अपने फैसले मेंं कहा था कि कपड़े के ऊपर से लड़की के स्तन को दबाना पोक्सो एक्ट के तहत अपराध नहीं है. यह मामला 12 साल की बच्ची के यौन शोषण का है. वहीं दूसरे फैसले में कहा था बच्ची का हाथ पकड़कर पैंट की चेन खोलना पोक्सो के अंदर नहीं आता है.

उनके इस फैसले की उस समय भी काफी कड़ी आलोचना भी हुई थी. लेकिन अब यह मामला तब सुर्खियों में आ गया जब अहमदाबाद की एक महिला ने उनके फैसलों को लेकर विरोध जताने के लिए उनको कंडोम भेजे दिये हैं. महिला ने कंडोम के 150 पैकेट जस्टिस पुष्पा के पते पर भेजे हैं और ऐसा करने की वजह भी बताई है.

गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली देवश्री त्रिवेदी का कहना है कि उन्होंने जस्टिस पुष्पा के फैसले का विरोध जताने के लिए उनके घर और दफ्तर के पते पर कंडोम के 150 पैकेट भेजे हैं क्योंकि जस्टिस पुष्पा का मानना है कि अगर स्किन को नहीं छुआ है तो फिर यौन शोषण नहीं है. मैंने उनको कंडोम भेजकर बताया है कि इसका इस्तेमाल करने पर भी स्किन टच नहीं होता तो इसे क्या कहा जाएगा ?

देवश्री का कहना है कि मैंने एक चिट्ठी भी जस्टिस पुष्णा को लिखी है और उनके फैसले पर एतराज जताया है. उन्होंने जस्टिस गनेदीवाला को सस्पेंड करने की भी मांग की है.

भारतीय न्यायपालिका का यह विकृत चेहरा कितना भयानक है इसका पता इसी बात से चल जाता है कि बलात्कार पीड़िता पर ही मुकदमें दर्ज कर जेलों में डाल दिया जाता है, बलात्कार और हत्या के अभियुक्तों और उसके सर्मथकों की ताजपोशी की जाती है और नकारा न्यायतंत्र तमाशा बन जाता है.

भारतीय न्यायपालिका देश के ऊपर एक अतिरिक्त बोझ बन गया है, जो करोड़ो लोगों के खून पसीने की कमाई को निचोड़ने का तंत्र बना हुआ है. आज जरूरत है इस फर्जी न्यायतंत्र को फेंक कर एक नया विकल्प प्रस्तुत करने की, वरना यह न्यायपालिका कंडोम में समा जायेगा.

[प्रतिभा एक डायरी स्वतंत्र ब्लाॅग है. इसे नियमित पढ़ने के लिए सब्सक्राईब करें. प्रकाशित ब्लाॅग पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है. प्रतिभा एक डायरी से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर हैण्डल पर फॉलो करे…]

Previous Post

जिस सैद्धांतिकी पर पब्लिक सेक्टर का वजूद टिका था, खुद उसके कर्मचारियों के बड़े हिस्से की आस्था ही उस पर नहीं रह गई

Next Post

पद देखकर आपराधिकता तय नहीं हो पर जांच भी क्यों टले ?

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

रोज़ गाय काटकर खाने वाला शैतान इजराइल दुनिया के पेट पर लात मारा है !

by ROHIT SHARMA
March 22, 2026
ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
Next Post

पद देखकर आपराधिकता तय नहीं हो पर जांच भी क्यों टले ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

जेएनयू की दीवार पर संघी नारा, संघी सांप्रदायिकता का घिनौना खेल

December 6, 2022

पूंजीवादी व्यवस्था में न्यायपालिका एक मुखौटा होता है

July 17, 2022

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026
गेस्ट ब्लॉग

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

दस्तावेज़ :  ईरान की तुदेह पार्टी का संक्षिप्त इतिहास

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

अगर अमेरिका ‘कब्ज़ा’ करने के मक़सद से ईरान में उतरता है, तो यह अमेरिका के लिए एस्केलेशन ट्रैप साबित होगा

March 28, 2026
गेस्ट ब्लॉग

ईरान की तुदेह पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक का प्रस्ताव

March 28, 2026
कविताएं

विदेशी हरामज़ादों का देसी इलाज !

March 22, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

दिल्ली में FACAM के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस के आक्रामकता के खिलाफ बयान

April 16, 2026

व्लादिमीर लेनिन का लियोन ट्रॉट्स्की के बारे में क्या मत था !

March 28, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.