Saturday, March 7, 2026
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय
No Result
View All Result
Pratibha Ek Diary
No Result
View All Result
Home ब्लॉग

दलित समाज का महाराष्ट्र बंद परजीवी ब्राह्मणवादी तबकों की आकांक्षा पर आघात

ROHIT SHARMA by ROHIT SHARMA
January 3, 2018
in ब्लॉग
0
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया का इतिहास गरीब, असहाय, दुःखी लोगों के खून से लिखा गया है. इस खून से इतिहास लिखने वाले हमेशा से ही समाज का वह परजीवी तबका रहा है जो हमेशा ही बेहद क्रूर, अमानवीय, हत्यारा और विश्व इतिहास में सर्वाधिक अविश्वसनीय चरित्र का है. यह परजीवी श्रम को बेहद ही घृणा की दृष्टि से देखते हैं परन्तु शोषण के यंत्र से पूरे इतिहास पर छाये हुए हैं. इन परजीवियों ने अपने शोषण को स्थायित्व भाव प्रदान करने के लिए समय-समय पर नये-नये शिगूफे छोड़े हैं, जिसमें धर्म, देश, देशप्रेम, मानवता, राष्ट्रवाद आदि है. इन शिगूफों को हर देशकाल की शोषित जनता को जन्म के साथ ही घुट्ठी में डाल कर पिलाया जाता है, ताकि वह इन परजीवियों की रक्तपिपाशु इच्छा को हरकाल में पूरा कर सके.

You might also like

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

भारत के इतिहास पर भी यह पूरी तरह सच है. परन्तु यहां इन परजीवी तबकों ने अपने शोषण के जाल को ज्यादा बेहतर और सटीक तरीके से समाज पर लागू किया है, जिसने एक बेहद क्रूर शोषण प्रणाली को जन्म दिया है, जिसे मनुस्मृति जैसे शोषक साहित्य ने प्रतिपादित किया. शोषण की इस ब्राह्मणवादी मनुस्मृति प्रणाली ने समाज की बहुतायत आबादी, जो श्रम को श्रेयस्कर मानते थे, को अछूत घोषित कर उनके साथ हद दर्जे की क्रूरता को सर्वमान्य बना दिया. इन्हें मुख्य धारा से अलग कर दिया गया और परजीवी तबकों जिन्हें सवर्ण कहा गया, की क्रूरता को झेलना सहज सौभाग्य बना दिया. इन क्रूरता में शुद्रों के कान में पिघला सीसा डालना, वेद उच्चारण करने मात्र पर जिह्वा काट लेना, उनके स्त्रियों को भोग्या बना डालना, उनके बेटों को दास बना कर रखना आदि जैसे कृत्यों को सर्वमान्य बना दिया.

भारत के इन दलितों-शुद्रों ने जब कभी भी परजीवी तबकों के जुल्मों के खिलाफ आवाज उठाया, बेहद की क्रूरता से दमन कर दिया गया. हलांकि भारत के इतिहास में दलितों-शुद्रों के विद्रोह की बहुत ही कम घटनाये सामने आयी है क्योंकि जन्म के साथ ही उनको इन क्रूरताओं को झेलने के लिए इन परजीवी सवर्ण तबकों के द्वारा धर्म के माध्यम से तैयार किया जाता है.

इन परजीवी सवर्ण तबकों के क्रूर शोषण-दमन के खिलाफ इन दलित-शुद्र-अछूत समाज के लोगों में घृणा की कितनी बड़ी मात्रा जमा थी, इसका सबसे बड़ा उदाहरण महाराष्ट्र के पेशवाओं के खिलाफ अंग्रेजों के युद्ध के उपरान्त पेशवाओं की पराजय से उपजी खुशी के इजहारस्वरूप दलित समाज के लोगों द्वारा 1 जनवरी को विजय दिवस के रूप में मनाना है. देश के इतिहास में संभवतः पहली बार अंग्रेजों के आगमन के फलस्वरूप देश के दलित-शुद्र-अछूत समाज के लोगों को अपने अस्तित्व को पता लगा और आजादी का शायद स्वाद भी पहली बार चखा. तब से लेकर आज तक में बदलाव केवल इतना ही हो पाया है कि इन परजीवी तबकों में अब वैसे लोग भी शामिल हो गये, जो दलित-शुद्र और अछूत समाज से आते थे.

परन्तु आज भी यह सवर्ण तबका अपने पुराने काल की याद में छटपटाते रहते हैं और गाहे-बगाहे इसका प्रदर्शन भी ऊना, सहारनपुर और पुणे के भीमा-कोरेगांव जैसे स्थानों में करते रहते हैं. अंग्रेजों के आगमन के पूर्व इन परजीवी तबकों को शोषितों के तरफ से जहां किसी भी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ता था, वहीं अब उन्हें हर कदम पर विरोध का सामना करना पड़ता है. यही कारण है कि सवर्ण तबका शोषण के उस पुराने काल को स्वर्ण युग कहकर उसे वापस लाने के लिए हर प्रकार का प्रयास कर रहे हैं.

चूंकि इन सवर्ण परजीवी तबकों ने मनुस्मृति के माध्यम से ब्राह्मणवादी जैसी शोषण की प्रणाली को दलित-शुद्र-अछूत समाज के लोगों में इतने गहरे बिठा रखा है कि आज जब समाज एक नये रूप में ढल चुका है फिर भी इन ब्राह्मणवादी शोषण प्रणाली के बचाव में कई बार खुद दलित-अछुत समाज से निकले लोग सामने आ खड़े होते हैं.

यह सवर्ण परजीवी तबका अपने शोषण के पुराने यंत्र को फिर से स्थापित करने के लिए हिन्दुत्व के नाम पर एक संगठन खड़ा कर आज देश की सत्ता पर काबिज हो गया है. ऐसे में इनकी पुरानी आकांक्षा फिर से हिलोरे लेने लगी है. परन्तु अंग्रेजी हूकूमत का एक अच्छा पहलू यह भी रहा है कि उसने समाज के दलित-शुद्र-अछूत तबकों के अन्दर जीवन की लालसा और आजादी का स्वाद चखा गया है. जिस कारण यह शोषित तबका अपने विरोध के झंडे को हर जगह उठा रहे हैं और अपने जीने का अधिकार और समानता की मांग को लेकर उठ खड़ा हुए हैं.

भीमा-कारेगांव में दलित समाज के र्शार्य दिवस पर इन सवर्ण परजीवी तबकों का हमला और प्रतिक्रिया में दलित समाज का आज के महाराष्ट्र बंद के ऐलान को इसी नजरिये से देखा जाना चाहिए. यह शौर्य दिवस इन सवर्ण परजीवियों के शोषण के खिलाफ दलित-शोषित तबकांे के विरोध का पहला जीत है, जिसे अंग्रेजों ने पेशवाओं को पराजित कर इन दलित-शोषित तबकों को उपहार में दिया है.

आज भी यह परजीवी तबका धर्म, देश, देशप्रेम, मानवता, राष्ट्रवाद आदि जैसे इन शिगूफों के माध्यम से देश की विशाल आबादी को शोषित बनाये रखना चाह रही है. जबकि शोषित तबकों के लिए कोई भी धर्म, देश, देशप्रेम, मानवता, राष्ट्रवाद आदि नहीं होता है. यह केवल शोषण के यंत्र को बचाये रखने की शोषकों की साजिश है, जिसके बहकावे में आना शोषण की उस पुरानी पद्धति को स्थापित करने की हामी भरना है. शोषक तबकों को धर्म, देश, देशप्रेम, मानवता, राष्ट्रवाद आदि तभी याद आते हैं जब शोषित वर्ग अपने हक-अधिकार की मांग के लिए विद्रोह का झंडा बुलन्द करते हैं.

Read Also –

गोलवलकर की पुस्तक से आर एस एस और भाजपा के प्रतिक्रियावादी विचारों की एक झलक
अरविन्द केजरीवाल और मोदी : दो सत्ता, दो निशाने
देश की जनता को अयोग्य-अशिक्षित बनाना चाहते हैं मोदी
हरिशंकर परसाई की निगाह में भाजपा

Previous Post

गोलवलकर की पुस्तक से आर एस एस और भाजपा के प्रतिक्रियावादी विचारों की एक झलक

Next Post

पदलोलुप विश्वास का आम आदमी के साथ विश्वासघात करने की तैयारी

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Related Posts

ब्लॉग

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

by ROHIT SHARMA
December 22, 2025
ब्लॉग

नेपाल : ‘सभी वामपंथी, प्रगतिशील, देशभक्त और लोकतांत्रिक छात्र, आइए एकजुट हों !’, अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र छात्र संघ (क्रांतिकारी)

by ROHIT SHARMA
November 25, 2025
ब्लॉग

सीपीआई माओवादी के नेता हिडमा समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या के खिलाफ विरोध सभा

by ROHIT SHARMA
November 20, 2025
ब्लॉग

‘राजनीतिक रूप से पतित देशद्रोही सोनू और सतीश को हमारी पार्टी की लाइन की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है’ : सीपीआई-माओवादी

by ROHIT SHARMA
November 11, 2025
ब्लॉग

आख़िर स्तालिन के अपराध क्या था ?

by ROHIT SHARMA
November 6, 2025
Next Post

पदलोलुप विश्वास का आम आदमी के साथ विश्वासघात करने की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

तुर्की के इस्तांबुल में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन: ‘ऑपरेशन कगार बंद करो’ और ‘नरसंहार बंद करो’ की मांग को लेकर नारे और रैलियां

December 22, 2025

गुलामी भारतीयों की सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

June 22, 2021

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Don't miss it

गेस्ट ब्लॉग

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026
गेस्ट ब्लॉग

पाउलो फ्रेरे : ‘कोई भी शिक्षा तटस्थ नहीं होती, लोगों को बदलने के लिए तैयार करता है अथवा सत्ता की रक्षा करता है.’

February 27, 2026
गेस्ट ब्लॉग

‘हमें नक्सलबाड़ी के रास्ते पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए’ – के. मुरली

February 24, 2026
लघुकथा

एन्काउंटर

February 14, 2026
लघुकथा

धिक्कार

February 14, 2026

About Pratibha Ek Diary

'प्रतिभा एक डायरी' दुनिया के किसी भी हिस्से में उत्पीड़ित, शोषित जनता द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ, साम्राज्यवादी लूट के खिलाफ, जाति, धर्म, नस्ल, क्षेत्र, लिंग के आधार पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बुलंद किए गए आवाज का पक्षधर है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी रचना को जनहित में किसी भी भाषा में, अंशतः या पूर्णत: प्रकाशित किया जा सकता है. अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है.

Categories

  • Subroto's Corner
  • Uncategorized
  • आभा का पन्ना
  • कविताएं
  • गेस्ट ब्लॉग
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा

Recent News

टीकेपी-एमएल का बयान : ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेतृत्व में लड़ रही पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लाल सलाम !’

March 1, 2026

‘संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में गाजा और वेस्ट बैंक में जातीय सफाए की संभावना’ – जीन शाउल (WSWS)

March 1, 2026

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • ब्लॉग
  • गेस्ट ब्लॉग
  • युद्ध विज्ञान
  • लघुकथा
  • पुस्तक / फिल्म समीक्षा
  • कविताएं
  • ई-पुस्तकालय

© 2026 Pratibha Ek Diary. All Rights Reserved.